खेल

17 मार्च को रात 12:15 बजे तक चलेगी दिल्ली मेट्रो, जानिए DMRC ने क्यों लिया फैसला

महिला प्रीमियर लीग के फाइनल मुकाबले के चलते दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने बड़ा फैसला किया है. 17 मार्च को मेट्रो ट्रेन की सेवाएं रात 12:15 बजे तक जारी रहेंगी. यह फैसला क्रिकेट फैंस को ध्यान में रखकर किया गया है. रविवार को डीएमआरसी ने ट्वीट कर इसके बारे में जानकारी दी है.

17 मार्च को रात 12:15 बजे तक चलेगी मेट्रो

दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के इस फैसले के पीछे की वजह महिला प्रीमियर लीग है. रविवार को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला जाएगा. यह मैच शाम में 7:30 बजे से खेला जाएगा. दिल्ली कैपिटल्स और दिल्ली मेट्रो ने मिलकर क्रिकेट फैंस के लिए मेट्रो रेल की समय सीमा बढ़ाने का फैसला किया है.

दिल्ली कैपिटल्स ने जताया आभार

डीएमआरसी के ऐलान के बाद दिल्ली कैपिटल्स ने ट्वीट कर कहा कि महिला प्रीमियर लीग के फाइनल मैच के बाद आखिरी मेट्रो रात 12:15 बजे तक चलेगी. लाला किला, कश्मीरी गेट, जामा मस्जिद, दिल्ली गेट, आईटीओ और मंडी हाउस के समय में बदलाव किया गया है. दिल्ली कैपिटल्स दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के प्रति अपना आभार व्यक्त करना चाहती है. प्रशंसक अब खेल के बाद आसानी से मेट्रो को अपने घर जा सकेंगे. अंतिम मेट्रो देर रात 12.15 बजे रवाना होगी.

बता दें कि मेग लैनिंग की कप्तानी में लगातार दूसरी बार दिल्ली कैपिटल्स की टीम डब्ल्यूपीएल के फाइनल में पहुंची है. दिल्ली कैपिटल्स को पिछली बार मुंबई इंडियंस के हाथ हार का सामना करना पड़ा था. इस बार दिल्ली के खिलाड़ी बेहतरीन फॉर्म में हैं. टीम ने 8 मैचों में 12 अंकों के साथ पहले स्थान पर है.

ये भी पढ़ें-

IPL 2024 के लिए भारत लौटे विराट कोहली, अकाय के जन्म के बाद खेलेंगे पहला मैच

IPL 2024 के लिए दिल्ली कैपिटल्स ने लॉन्च की नई जर्सी, मेट्रो से जुड़ा है डिजाइन

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

CJI पर टिप्पणी मामले में कांग्रेस को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, पूछा- अवमानना की कार्रवाई क्यों न शुरू करें?

सीजेआई सूर्यकांत पर की गई विवादित सोशल मीडिया टिप्पणी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने केरल…

10 minutes ago

नियुक्ति पत्र मिलते ही खिले चेहरे, नए दरोगाओं ने कहा- न सिफारिश लगी, न रिश्वत देनी पड़ी

उत्तर प्रदेश पुलिस में शामिल हुए 4,543 नए उपनिरीक्षकों ने भर्ती प्रक्रिया को पूरी तरह…

30 minutes ago

सीएम योगी का बड़ा संदेश; ‘अब नहीं चलेगा भाई-भतीजावाद’, 4,543 नए दरोगाओं को दिए नियुक्ति पत्र, पारदर्शी भर्ती मॉडल पर फिर जताया भरोसा

लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 4,543 नवचयनित उपनिरीक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरित करते हुए…

46 minutes ago

दीपावली-छठ पर योगी सरकार का तोहफा, 12 दिन तक चलेंगी अतिरिक्त रोडवेज बसें

UPSRTC Diwali Chhath Special Bus: दीपावली और छठ पर्व पर यात्रियों की सहूलियत के लिए…

1 hour ago

हाथ में नहीं टिकता पैसा? नरक चतुर्दशी और दिवाली की रात करें ये सरल शास्त्रीय उपाय, बरसने लगेगी मां लक्ष्मी की कृपा

दीपावली महापर्व पर मां लक्ष्मी की असीम कृपा और स्थायी समृद्धि प्राप्त करने के लिए…

2 hours ago