फैक्ट चेक

बिहार चुनाव से जोड़कर योगी आदित्यनाथ का 2012 का वीडियो भ्रामक दावे के साथ वायरल

सोशल मीडिया पर इन दिनों उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वे कुछ लोगों को पैसे देते दिखाई दे रहे हैं, जिसे कई यूजर्स शेयर कर यह दावा कर रहे हैं कि बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान योगी आदित्यनाथ वोटरों को पैसे बांट रहे थे. आइए जानते हैं वायरल हो रहे इस वीडियो का सच.

क्या है यूजर्स का दावा?

इस वीडियो को 8 नवंबर को एक इंस्टाग्राम यूजर ने पोस्ट किया और लिखा, ‘बीजेपी बिहार में पैसे देकर वोट खरीद रही है, देख लो सब ऐसे जीत होती है.” इसके बाद इस पोस्ट को कई लोगों ने इसी दावे के साथ शेयर किया.

जांच में क्या पता चला?

भारत एक्सप्रेस की फैक्ट चेक टीम ने वायरल वीडियो की जांच की. सबसे पहले वीडियो के कीफ्रेम निकालकर गूगल लेंस से खोजा गया. इसमें इसी वीडियो का लंबा वर्जन मिला, जो 20 फरवरी 2020 को फेसबुक पर अपलोड हुआ था. लेकिन इस पोस्ट में किसी चुनाव या पैसे बांटने की बात नहीं की गई थी.

दरअसल, फरवरी 2022 में भी यही वीडियो यूपी विधानसभा चुनाव के वक्त वायरल हुआ था. उस समय गोरखनाथ मंदिर के मीडिया प्रभारी ने बताया था कि 20 अप्रैल 2012 को योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर के जीतपुर गांव में किसानों को मुआवजा दिया था, जिनकी फसल आग में जल गई थी.

यानी कि यह वीडियो साल 2012 का है, जब योगी आदित्यनाथ गोरखपुर से सांसद थे. उस समय उन्होंने अपने क्षेत्र के किसानों को फसल जल जाने पर मुआवजा वितरित किया था. अब इसी वीडियो को बिहार चुनाव 2025 से जोड़कर भ्रामक तरीके से फैलाया जा रहा है.

क्या हैं सच?

जांच के बाद ये बात स्पष्ट है कि वायरल वीडियो पुराना है, न कि बिहार चुनाव के दौरान का है. इसे केवल गलत दावे के साथ शेयर किया जा रहा है. इसलिए यह दावा कि बिहार चुनाव में योगी आदित्यनाथ वोटरों को पैसे दे रहे हैं, पूरी तरह झूठा और भ्रामक है.

ये भी पढ़ें: अमित शाह ने कहा मुसलमान हमें वोट नहीं देते, इसलिए हम टिकट नहीं देते, जानें वीडियो के साथ किए गए दावे का सच

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

चुनाव आयोग ने जारी किया नया शेड्यूल: 12 नवंबर को आएगी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट, जानिए कैसे करा सकते हैं सुधार

चुनाव आयोग ने यूपी-बिहार समेत 17 राज्यों में स्पेशल संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) शुरू करने का…

9 minutes ago

‘भारत में भी सत्ता बदले…’, प्रशांत भूषण-नेहा बोरा के ‘रिजीम चेंज’ बयानों से छिड़ा विवाद, बांग्लादेश मॉडल के सुर अलापे

Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- 'बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…

2 hours ago

‘पैसे से नहीं चलती देश की नीतियां…’ स्टारलिंक को लेकर एलन मस्क पर बरसे बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे

आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…

2 hours ago

जेआरडी टाटा का वो सपना, जिसने भारत को दी पहली एयरलाइन; जानिए एयर इंडिया की दिलचस्प कहानी

जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…

2 hours ago

‘सत्ता को सेवा में बदला’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल पर हिमाचल प्रदेश बीजेपी ने जताई कृतज्ञता

हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…

2 hours ago

पेपर लीक और नकल पर नकेल! मध्य प्रदेश बना देश का पहला राज्य, चार महानगरों में गठित हुए फास्ट-ट्रैक कोर्ट

पेपर लीक और नकल जैसी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने…

3 hours ago