Bharat Express DD Free Dish

अमित शाह ने कहा मुसलमान हमें वोट नहीं देते, इसलिए हम टिकट नहीं देते, जानें वीडियो के साथ किए गए दावे का सच

बिहार में विधानसभा चुनाव के पहले चरण में होने वाला मतदान 6 नवंबर हुआ और अब दूसरे चरण का मतदान 11 नवंबर को होने को है. लेकिन अब भी चुनाव से जोड़कर कई वीडियो वायरल हो रहे है.

Fact Check: बिहार में विधानसभा चुनाव के पहले चरण में होने वाला मतदान 6 नवंबर हुआ और अब दूसरे चरण का मतदान 11 नवंबर को होने को है. लेकिन अब भी चुनाव से जोड़कर कई वीडियो वायरल हो रहे है. ऐसे में इससे जुड़ा एक वीडियो वायरल हो गया. इस वीडियो से ये दावा किया जा रहा है कि अमित शाह ने ये बयान दिया है कि जब मुसलमान हमें वोट नहीं देते तो हम उन्हें टिकट क्यों दें. ऐसे में आइए जानते हैं कि वीडियो का सच क्या है.

क्या है दावा?

दरअसल यह वीडियो क्लिप एक नयूज चैनल सोशल मीडिया पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के एक इंटरव्यू का क्लिप तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो को फेसबुक के एक यूजर ने 7 नवंबर को पोस्ट करते हुए लिखा था कि, यह पहली बार नहीं है जब हमने ऐसा नहीं किया… जब वे हमें वोट नहीं देते, तो हम टिकट क्यों दें?. जिसे अब अन्य यूजर सच मान कर शेयर कर रहे हैं

जांच में पता चला वीडियो का सच

इतनी तेजी से वायरल होने पर और इस तरह के दावे को देखते हुए हमने इस वीडियो की जांच करनी शुरू की. इस वीडियो क्लिप में आजतक की एंकर अंजना ओम कश्‍यप भाजपा के वरिष्‍ठ नेता व केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह से मुस्लिम उम्मीदवार न उतारने को लेकर सवाल करती हैं.

इसके जवाब में अमित शाह कहते हैं कि एनडीए से चार मुसलमान उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं. भारतीय जनता पार्टी ने मुस्लिम को टिकट नहीं दिया, ये पहली बार नहीं हुआ है. कोई वजह नहीं है, जो जीतता है उसको हम टिकट देते हैं.

इस पूरे क्लिप में उन्होंने कहीं भी यह नहीं कहा कि मुसलमान हमें वोट नहीं देते, इसलिए हम टिकट नहीं देते.

जांच करते समय हम आजतक के यूट्यूब चैनल को खंगालते हैं. चैनल पर हमें इस इंटरव्यू का फुल वर्जन देखने को मिलता है, जिसे देखने पर इस बात की पुष्टि हुई कि शाह ने जिताऊ उम्मीदवार की बात की थी.

भाजपा के प्रवक्ता डॉ. विजय सोनकर शास्त्री ने भी इस वायरल वीडियो को पूरी तरह झूठा और भ्रामक बताया है, जिसे पार्टी और नेताओं की छवि खराब करने के इरादे से फैलाया जा रहा है.

निष्कर्ष

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ऐसा कोई बयान नहीं दिया कि मुसलमान भाजपा को वोट नहीं देते, इसलिए उन्हें टिकट नहीं दिया जाता. यानी वीडियो के साथ किया गया दावा झूठा है.

ये भी पढें: Fact Check: जानिए अखिलेश यादव के वायरल वीडियो का सच, तेजस्वी की जगह जोड़ दिया गया इस पार्टी का नाम

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read