फैक्ट चेक

ऐश्वर्या राय ने पीएम मोदी से Operation Sindoor में हुए सैन्य नुकसान पर किए तीखे सवाल, जाने क्या है सच?

सोशल मीडिया पर आए दिन वीडियोज की भरमार लगी ही रहती है. इनमें से कोई न कोई खूब वायरल भी हो जाता है. इस बीच एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वो पीएम मोदी से ऑपरेशन सिंदूर में भारत को हुए सैन्य नुकसान पर सवाल उठा रही हैं.

वीडियो में वो कह रही हैं कि भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई में कई लड़ाकू विमान, दो S-400 सिस्टम, 300 सैनिक और सीमावर्ती इलाकों पर नियंत्रण क्यों खो दिया. लेकिन इस वीडियो का पूरा सच कुछ और ही है

क्यों हो रहा है वायरल?

दरअसल, 19 नवंबर को एक एक्स यूजर ने ऐश्वर्या राय का एक वीडियो शेयर किया. इस वीडियो में ऐश्वर्या कह रही हैं, मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पूछना चाहती हूं कि हमने पाकिस्तान के हाथों छह जेट क्यों खोए. हमने पाकिस्तान के हाथों चार राफेल क्यों खोए. हमने पाकिस्तान के हाथों दो S-400 सिस्टम क्यों खोए. हमने पाकिस्तान के हाथों 300 सैनिक क्यों खोए?

हमने कश्मीर और राजस्थान में अपनी सीमा का एक बड़ा हिस्सा पाकिस्तान के हाथों क्यों खो दिया? प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, हम जानते हैं कि फिल्म जगत राजनीति में शामिल नहीं होता, लेकिन यह कुछ ऐसा है जो देश जानना चाहता है.”

वहीं इस वीडियो को शेयर करते हुए यूजर ने लिखा,

‘ब्रेकिंग न्यूज़: गोदी मीडिया अब इस क्लिप को हटाने के लिए मजबूर हो रहा है!

ऐश्वर्या राय ने पुट्टपर्थी में प्रधानमंत्री मोदी से कुछ बेहद तीखे सवाल पूछे.

पत्रकार संजीव शुक्ला ने एक प्रेस ग्रुप में यह क्लिप जारी की है.

क्या है सच्चाई?

Operation Sindoor से जुड़े इस वीडियो के वायरल होने पर हमारी भारत एक्सप्रेस की फैक्ट चेक टीम ने इसकी जांच शुरू की. हमारी टीम ने सबसे पहले इसके कीवर्ड सर्च किए, लेकिन हमें कहीं भी ऐश्वर्या राय बच्चन के ऐसे किसी भी बयान से जुड़ा कुछ नहीं मिला. इसके बाद वीडियो के कीफ्रेम्स को गूगल रिवर्स इमेज सर्च किया तो वहां से हमारी टीम को एक यूट्यूब चैनल मिला.

इस चैनल पर एक वीडियो मिला, जो 19 नवंबर को ही अपलोड हुआ था. दरअसल ये वीडियो श्री सत्य साईं बाबा की शताब्दी समारोह का था, जो कुल 3 घंटे 25 मिनट लंबा था. इस समारोह में पीएम मोदी और ऐश्वर्या सहित कई बड़ी हस्तियां मौजूद थी.

हमारी टीम ने इस वीडियो को पुरा देखा तो लगभग 2 घंटे 6 मिनट पर ऐश्वर्या राय मंच पर आती है. मंच पर आकर वो श्री सत्य साईं बाबा की शिक्षाओं, अनुशासन, भक्ति और सेवा के सिद्धांतों पर बात करती है. इसके अलावा वो कुछ भी नहीं कहती है. यानी कि समारोह पर ऑपरेशन सिंदूर से जुड़ा कोई भी मुद्दा नहीं उठता है.

इसके बाद हमने ऐश्वर्या के वायरल क्लिप को ध्यान से देखा. इसमें हमें लिप सिंक में गड़बड़ी मिली और आवाज भी रोबोटिक लग रही थी, जिसके बाद हमें वीडियो के डीपफेक होने पर शक हुआ.

वीडियो ते डीपफेक होने की पुष्टि करने के लिए हमने इसे  Hive AI डीपफेक डिटेक्टर से जांचा, जिसने दो ऐसे टाइम कोड पहचाने जहां वीडियो में AI से छेड़छाड़ की गई थी. वहीं स्विस डीप-टेक कंपनी Original AI ने ऑडियो में डीपफेक होने की 50% संभावना बताई.

यानी की वायरल हो रहा ऐश्वर्या राय बच्चन का ये क्लिप AI जेनरेटेड है.

ये भी पढ़ें: चुनाव हारते ही राहुल गांधी ने पकड़ा भगवान का दामन, जानिए वायरल हो रहे वीडियो का पूरा सच

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

रूसी सेना में भर्ती होना मौत को दावत! भारत सरकार की सख्त एडवाइजरी- पैसों के लालच में न लें जानलेवा जोखिम

Russia Ukraine War: रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच भारत सरकार ने बुधवार को एक बार फिर…

1 hour ago

‘कैबिनेट सेक्रेटरी को पत्र लिखना प्रोटोकॉल के खिलाफ’, चुनाव आयोग के पूर्व अधिकारी का बड़ा खुलासा

Election Commission Dispute: भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) के पूर्व संयुक्त निदेशक मोहम्मद अमीन ने बुधवार…

2 hours ago

दंगाइयों की गली-गली खाक छान रही पुलिस, शाही मस्जिद उपद्रव में 8 FIR दर्ज, 20 दबोचे गए

Ujjain Riot: सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के तहत चल रहे चौड़ीकरण कार्य के दौरान हुए उपद्रव…

2 hours ago

1 मिनट में 17 हजार फीट नीचे आया विमान, भारतीय पायलट ने ऐसे लड़ते हुए संभाली प्लेन और बचा ली 180 जिंदगियां!

Flydubai Hijacking: विमान के ओमानी को-पायलट ने मुख्य पायलट स्मित मचार पर चाकू से हमला…

3 hours ago

सर्दियों से पहले दिल्ली-NCR में प्रदूषण पर सख्ती, बिना PUC सर्टिफिकेट नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल-CNG

CAQM Pollution Action Plan: दिल्ली-NCR में सर्दी आते ही प्रदूषण का ग्राफ बढ़ जाता है,…

3 hours ago