फैक्ट चेक

क्या चीन ने सच में बना लिए भारतीय सीमा में कैंप? जानिए सोशल मीडिया पर वायरल इस दावे का पूरा सच

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक खबर और वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने हर किसी को चिंता में डाल दिया है. दावा किया जा रहा है कि चीनी सेना अरुणाचल प्रदेश के ऊपरी सुबांसरी जिले के तक्सिंग क्षेत्र में भारतीय सीमा के भीतर 60 किलोमीटर तक अंदर घुस आई है और वहां अपने नए कैंप भी बना लिए हैं. चूंकि मामला देश की सुरक्षा और भारत-चीन सीमा से जुड़ा है, इसलिए लोगों के बीच सवाल उठना लाजिमी था. लेकिन क्या वाकई ऐसा हुआ है? आइए जानते हैं इस वायरल दावे की पूरी सच्चाई.

PIB Fact Check ने खोली पोल

सरकारी एजेंसी PIB Fact Check ने इस वायरल दावे की पड़ताल की है और इसे पूरी तरह से फर्जी और बकवास करार दिया है. पीआईबी के अनुसार, सोशल मीडिया पर जिस वीडियो को चीनी घुसपैठ का बताकर शेयर किया जा रहा है, उसका भारत-चीन सीमा से दूर-दूर तक कोई लेना-देना नहीं है. यह वीडियो पूरी तरह भ्रामक है और गलत संदर्भ में फैलाया जा रहा है. सरकार ने लोगों से अपील की है कि सीमा सुरक्षा जैसे संवेदनशील मुद्दों पर अफवाहों से बचें और केवल आधिकारिक स्रोतों पर ही भरोसा करें.

क्या है सच्चाई?

दरअसल, इन तस्वीरों में दिख रहा था कि चीन ने भारत-तिब्बत सीमा पर एक नई सड़क बनाई है. लेकिन यह सड़क उस विवादित क्षेत्र में बनी है, जो साल 1959 से ही चीन के नियंत्रण में है और फिलहाल वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) के उस पार स्थित है. यह नई सड़क चीन द्वारा 2021 में बसाए गए एक गांव को 2026 में बनी नई बस्ती से जोड़ती है.

घुसपैठ के दावों पर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू और भारतीय सेना ने पहले भी स्थिति साफ की है. उनका कहना है कि इस सीमा का अभी तक औपचारिक निर्धारण नहीं हुआ है, जिसकी वजह से दोनों देशों की एलएसी (LAC) को लेकर अपनी अलग-अलग धारणाएं हैं. ऐसे में दोनों देशों के सैनिक गश्त करते हुए कभी-कभी एक-दूसरे के दावे वाले इलाके तक चले जाते हैं, जिसे ‘ट्रांसग्रेशन’ कहा जाता है.

चीन के इस बुनियादी ढांचे के जवाब में भारत सरकार भी अरुणाचल प्रदेश में सड़कों, पुलों और सुरंगों का जाल तेजी से बिछा रही है, ताकि हमारी सेना हर चुनौती का कड़ा जवाब दे सके.

PIB की जांच से यह साफ है कि वायरल दावा भ्रामक है. इसलिए किसी भी पोस्ट, वीडियो या तस्वीर पर भरोसा करने से पहले उसकी जांच जरूर करें.

ये भी पढ़ें: भूटान ने नहीं लिया भारत का E20 पेट्रोल? सोशल मीडिया के दावे पर पेट्रोलियम मंत्रालय का बड़ा खुलासा

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

रूसी सेना में भर्ती होना मौत को दावत! भारत सरकार की सख्त एडवाइजरी- पैसों के लालच में न लें जानलेवा जोखिम

Russia Ukraine War: रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच भारत सरकार ने बुधवार को एक बार फिर…

2 hours ago

‘कैबिनेट सेक्रेटरी को पत्र लिखना प्रोटोकॉल के खिलाफ’, चुनाव आयोग के पूर्व अधिकारी का बड़ा खुलासा

Election Commission Dispute: भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) के पूर्व संयुक्त निदेशक मोहम्मद अमीन ने बुधवार…

2 hours ago

दंगाइयों की गली-गली खाक छान रही पुलिस, शाही मस्जिद उपद्रव में 8 FIR दर्ज, 20 दबोचे गए

Ujjain Riot: सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के तहत चल रहे चौड़ीकरण कार्य के दौरान हुए उपद्रव…

2 hours ago

1 मिनट में 17 हजार फीट नीचे आया विमान, भारतीय पायलट ने ऐसे लड़ते हुए संभाली प्लेन और बचा ली 180 जिंदगियां!

Flydubai Hijacking: विमान के ओमानी को-पायलट ने मुख्य पायलट स्मित मचार पर चाकू से हमला…

3 hours ago

सर्दियों से पहले दिल्ली-NCR में प्रदूषण पर सख्ती, बिना PUC सर्टिफिकेट नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल-CNG

CAQM Pollution Action Plan: दिल्ली-NCR में सर्दी आते ही प्रदूषण का ग्राफ बढ़ जाता है,…

3 hours ago