फैक्ट चेक

दिल्ली की मस्जिद पर भगवा झंडा फहराने का वीडियो वायरल, जानिए दावे की असली सच्चाई

Fact Check: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर इंटरनेट यूजर्स के बीच बहस छिड़ गई है. वीडियो में कुछ लोग एक मस्जिद की मीनार पर चढ़कर उस पर भगवा झंडा लगाने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं. इस वीडियो को शेयर करते हुए दावा किया जा रहा है कि ये दिल्ली की कोई हालिया यानी अभी की घटना है. लोग इसे देश में अल्पसंख्यकों की स्थिति से जोड़कर सरकार पर निशाना साध रहे हैं. लेकिन क्या ये दावा वाकई में सच है आइए जानते है.

क्या है वायरल हो रहा दावा?

दरअसल, 24 मई 2026 को एक एक्स यूजर ने इस वीडियो को पोस्ट किया. कैप्शन में लिखा गया, ‘मोदी के भारत में अल्पसंख्यकों के साथ ऐसा व्यवहार किया जाता है. स्थान: दिल्ली.’

देखते ही देखते इस वीडियो को 2 लाख से ज्यादा बार देख लिया गया और लोग इसे दिल्ली की मौजूदा स्थिति मानकर धड़ल्ले से री-शेयर करने लगे.

पड़ताल में सामने आया सच

जब इस वीडियो के की-फ्रेम्स को निकालकर रिवर्स इमेज सर्च किया गया, तो कहानी पूरी तरह साफ हो गई. ये वीडियो हाल-फिलहाल का नहीं, बल्कि फरवरी 2020 में दिल्ली में हुए दंगों के दौरान का है.

साथ ही 25 फरवरी 2020 को एक पत्रकार ने भी इस वीडियो को अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट किया था और पुष्टि की थी कि ये घटना दिल्ली के अशोक नगर इलाके की है. उस वक्त उत्तर-पूर्वी दिल्ली में भड़की हिंसा के दौरान अशोक नगर की ‘बड़ी मस्जिद’ में तोड़फोड़ की गई थी और उसकी मीनार पर झंडा लगाने की कोशिश हुई थी. वहीं, एक विश्वसनीय न्यूज वेबसाइट की 25 फरवरी 2020 की एक रिपोर्ट में भी इस घटना का पूरा जिक्र है, जिसमें बताया गया था कि भीड़ ने वहां नारेबाजी की थी.

इस जांच से ये साफ हो गया कि वायरल हो रहा वीडियो पूरी तरह सच है, लेकिन इसके साथ किया जा रहा दावा भ्रामक है. 6 साल पुरानी घटना के वीडियो को आज का बताकर सोशल मीडिया पर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की जा रही है. इसका साल 2026 की किसी भी घटना से कोई लेना-देना नहीं है. इसलिए ऐसे किसी भी वीडियो पर भरोसा करने से पहले उ,की पुष्टि जरूर करें.

ये भी पढ़ें: क्या बीजेपी की सख्ती के डर से बांग्लादेश भाग रहे हैं अवैध घुसपैठिए? जानें बॉर्डर की ओर बढ़ती भीड़ के वायरल वीडियो का सच

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

दावत में खाना खाते ही मच गई चीख-पुकार! 200 से ज्यादा लोग बीमार, राजस्थान के पाली में मचा हड़कंप

Pali Food Poisoning: राजस्थान के पाली जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है.…

3 minutes ago

‘शैतान जाते-जाते ट्रोल करा गया’, नाना पाटेकर को लेकर ऐसा क्यों बोलीं एक्ट्रेस?

Nana Patekar News: नाना पाटेकर को लेकर टिप्पणी के बाद तनुश्री दत्ता सोशल मीडिया पर…

45 minutes ago

गोल्ड लवर्स के लिए बड़ी अपडेट: आसमान छूने लगे दाम, रिकॉर्ड तोड़ तेजी के बाद जानें अपने शहर का ताजा भाव

सोने के बाजार में लगातार उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है. वीकेंड के चलते आज वायदा…

47 minutes ago

CEC के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली कूच की तैयारी, गृह मंत्रालय ने राज्यों के DGP को लिखा पत्र

केंद्रीय गृह मंत्रालय (एमएचए) ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को पत्र लिखकर निर्देश…

51 minutes ago

ममता दीदी का अनोखा अंदाज! बच्चों की कविता गाकर उड़ाया CEC का मजाक, देखें वायरल VIDEO

Mamata Banerjee: ममता बनर्जी ने 'जॉनी-जॉनी यस पापा' कविता गाकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार…

57 minutes ago

‘नौकरियां विदेश भेजी तो लगेगा भारी टैरिफ’ जेडी वेंस की कंपनियों को दो टूक चेतावनी, अमेरिका फर्स्ट नीति पर तीखे किये तेवर

JD Vance: अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने चेतावनी दी है कि जो कंपनियां अमेरिकी…

1 hour ago