Fact Check: बिहार में विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही सोशल मीडिया पर अफवाहों का दौर तेज हो गया है. हाल ही में एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में दावा कियाजा रहा है कि सीएम नीतीश कुमार ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. इस वीडियो को देख कर कई लोग स्तब्ध हो गए हैं और सच मानकर वीडियो को शेयर करने लगे हैं.
इंस्टाग्राम पर एक यूजर ने यह वीडियो पोस्ट किया, जिसमें एक न्यूज क्लिप दिखाई गई है. क्लिप में बताया गया कि नीतीश कुमार ने राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपा है लेकिन जब भारत एक्सप्रेस ने इस दावे की पड़ताल की तो सच्चाई कुछ और ही निकली.
दरअसल, यह वीडियो 9 अगस्त 2022 का है जब नीतीश कुमार ने बीजेपी से गठबंधन तोड़ते हुए तत्कालीन राज्यपाल फागू चौहान को इस्तीफा दिया था. उस समय उन्होंने नई सरकार बनाने के लिए कदम उठाया था. वर्तमान में वे बीजेपी गठबंधन के साथ ही मुख्यमंत्री हैं और राज्यपाल भी अब आरिफ मोहम्मद खान हैं ना कि फागू चौहान हैं.
पड़ताल में यह भी सामने आया कि वायरल वीडियो एक प्रतिष्ठित न्यूज चैनल का है. लेकिन चैनल के यूट्यूब पर खोज करने पर वही क्लिप 2022 की एक खबर में मिली. यानी पुरानी खबर को एडिट करके नया दावा गढ़ा गया है.
वहीं एक पत्रकार ने भी पोस्ट कर बताया कि नीतीश कुमार ने हाल-फिलहाल में कोई इस्तीफा नहीं दिया है. वायरल क्लिप पूरी तरह से पुरानी है और गलत तरीके से शेयर किया जा रहा है.
इसे भी पढ़ें-Weather Update: देशभर में मौसम का बदलता मिजाज, कहीं झमाझम बारिश तो कहीं उमस भरी गर्मी, जानें मौसम का हाल
इससे साफ है कि वायरल दावा पूरी तरह फर्जी है. चुनावी माहौल में ऐसी भ्रामक खबरों से सतर्क रहने की जरूरत है ताकि सही जानकारी लोगों तक पहुंचे और अफवाहों से बचा जा सके.
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…
मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह…
एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार…
PM MODI CHENNAI VISIT ON 11 OCTOBER: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 अक्टूबर को तमिलनाडु के…
लखनऊ के हजरतगंज में कैफे संचालक शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला गरमा गया…
Uttarkashi Earthquake: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में शनिवार रात 8:07 बजे 4.2 तीव्रता का भूकंप…