Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Fact Check: बांग्लादेश में मुस्लिम की दाढ़ी पकड़कर पिटाई, वीडियो को भारत का बताकर किया जा रहा है वायरल

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रही है, जिसमें एक शख्स दूसरे आदमी की दाढ़ी पकड़कर मार रहा है. दावा किया जा रहा है कि यह घटना भारत की है, लेकिन पड़ताल में पता चला है कि यह तस्वीर बांग्लादेश की है.

VIRAL VIDEO BANGLADESH

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रही है जिसमें एक शख्स दूसरे आदमी की दाढ़ी पकड़कर मार रहा है. दावा किया जा रहा है कि यह घटना भारत की है, लेकिन पड़ताल में पता चला है कि यह तस्वीर बांग्लादेश की है.

क्या है मामला?

तस्वीर में नजर आ रहे दोनों शख्स नसीम भुइयां और अली आजम माणिक हैं. दरअसल, माणिक ने नसीम से बकाया चुकाने को कहा था, जिससे नसीम नाराज हो गया और उसने माणिक पर हमला कर दिया.

दावा गलत निकला

भारत एक्सप्रेस ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल दावा गलत है और तस्वीर का भारत से कोई संबंध नहीं है. यह घटना बांग्लादेश में हुई थी, जहां नसीम और माणिक के बीच पैसे के लेन-देन को लेकर विवाद हुआ था.

पड़ताल

हमने इस दावे की पड़ताल करने के लिए तस्वीर को गूगल रिवर्स इमेज पर देखा. हमें प्रोथोम अलो की एक रिपोर्ट मिली, जो 25 जून 2025 को प्रकाशित हुई थी। इस रिपोर्ट के अनुसार, बांग्लादेश के मानिकगंज जिले के घियोर उपजिले में एक कंप्यूटर दुकान के मालिक के साथ मारपीट की घटना हुई थी. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था. रिपोर्ट में बताया गया है कि दुकान के मालिक अली आजम माणिक के साथ नसीम भुइयां ने मारपीट की थी. नसीम ने माणिक से बकाया चुकाने को लेकर विवाद के दौरान हमला किया था. यह जानकारी प्रोथोम अलो की रिपोर्ट में दी गई है.

हमने आगे की पड़ताल के लिए सर्च किया तो बांग्लादेश के देश टीवी चैनल की रिपोर्ट मिली. यह रिपोर्ट 25 जून 2025 को प्रकाशित हुई थी. रिपोर्ट की माने तो अली आजम माणिक नाम के एक कंप्यूटर व्यवसायी पर घियोर उपजिला बस स्टैंड क्षेत्र में जानलेवा हमला हुआ था.

सीसीटीवी फुटेज वायरल

इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. पीड़ित अली आजम माणिक ने आरोपी नसीम भुइयां के खिलाफ थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital