हेल्थ

क्या कोविड वैक्सीन से है अचानक हो रही मौतों का संबंध? ICMR और AIIMS की स्टडी में सामने आया ये सच

भारत सरकार के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने कोविड-19 वैक्सीन को लेकर फैलाई जा रही अफवाहों पर विराम लगाते हुए स्पष्ट किया है कि कोविड टीकों और वयस्कों में कोविड के बाद होने वाली अचानक मौतों के बीच कोई संबंध नहीं पाया गया है.

यह निष्कर्ष भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) और अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) द्वारा किए गए विस्तृत वैज्ञानिक अध्ययनों के आधार पर सामने आया है.

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि ICMR और राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (NCDC) द्वारा किए गए शोध में यह भी स्थापित हुआ है कि भारत में इस्तेमाल की जा रही कोविड-19 वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित और प्रभावशाली हैं.

टीकों से जुड़े गंभीर दुष्प्रभाव के मामले बेहद दुर्लभ और अपवादस्वरूप हैं.

“कोविड वैक्सीनेशन को अचानक मौतों से जोड़ना गलत”

विशेषज्ञों ने यह भी स्पष्ट किया कि अचानक हृदय गति रुकना (Sudden Cardiac Arrest) या मौत के पीछे कई अन्य कारक ज़िम्मेदार हो सकते हैं, जैसे:

  • आनुवंशिक प्रवृत्तियाँ
  • अस्वस्थ जीवनशैली
  • पहले से मौजूद हृदय संबंधी या अन्य गंभीर बीमारियाँ
  • कोविड संक्रमण के बाद की जटिलताएँ

इन वैज्ञानिक रिपोर्ट्स के अनुसार, कोविड वैक्सीनेशन को अचानक मौतों से जोड़ने वाले दावे निराधार, भ्रामक और गलत जानकारी पर आधारित हैं.

ऐसा कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं मिला है जिससे यह सिद्ध हो कि कोविड वैक्सीन लेने के कारण किसी व्यक्ति की अचानक मृत्यु हुई हो.

वैज्ञानिक रूप से प्रमाणित जानकारी पर करें विश्वास- स्वास्थ्य मंत्रालय

स्वास्थ्य मंत्रालय ने दोहराया कि टीकाकरण ही कोविड-19 से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय है, और भारत में अब तक करोड़ों लोगों को सुरक्षित रूप से टीके लगाए जा चुके हैं.

मंत्रालय ने लोगों से अपील की है कि वे केवल प्रामाणिक और वैज्ञानिक रूप से प्रमाणित जानकारी पर विश्वास करें, और सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से फैलाए जा रहे असत्य दावों व अफवाहों से सावधान रहें.

स्वास्थ्य मंत्रालय के इस स्पष्टीकरण के बाद यह साफ हो गया है कि कोविड टीकाकरण को अचानक मौतों से जोड़ना पूरी तरह से अवैज्ञानिक, भ्रामक और जिम्मेदाराना रवैये के विपरीत है.

सरकार ने भरोसा दिलाया है कि जनता की सुरक्षा सर्वोपरि है, और हर कदम वैज्ञानिक प्रमाणों के आधार पर ही उठाया गया है.


ये भी पढ़ें- अमेरिका में इस्कॉन मंदिर पर हुआ हमला, 20-30 राउंड हुई फायरिंग, भारत ने की जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग


-भारत एक्सप्रेस

मिताली चंदोला, एडिटर, स्पेशल प्रोजेक्ट्स

Recent Posts

डिफेंस एक्सपोर्ट में अडाणी डिफेंस का जलवा, SIDM Champion Award 2026 से हुआ सम्मानित

Adani Defence SIDM Champion Award 2026: अडानी डिफेंस एंड एयरोस्पेस को रक्षा और एयरोस्पेस निर्यात…

5 minutes ago

‘तो हो जाए अयोध्या में फैसला’, सीएम योगी ने स्वीकार की अखिलेश यादव की चुनौती

UP News: अयोध्या से चुनाव लड़ने की अखिलेश यादव की सलाह पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…

26 minutes ago

‘तकनीक का इस्तेमाल नहीं, अब निर्माता बने भारत’: PHDCCI के 121वें सत्र में बोले केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह

PHDCCI के 121वें वार्षिक सत्र में केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने भारत को तकनीक…

30 minutes ago

समुद्र तटों की जोरदार सफाई: 2,000 से ज्‍यादा लोगों ने देश के किस बीच से हटाया 15 टन कचरा? रोपे गए ‘सुरुचि’ के पौधे

वसई-विरार महानगरपालिका द्वारा राजोडी समुद्र तट पर एक विशाल स्वच्छता अभियान चलाया गया. मेयर और…

46 minutes ago

‘रिहाई नहीं हुई तो करूंगा अनशन’, नेताओं की गिरफ्तारी पर भड़के सोनम वांगचुक, बोले- अघोषित आपातकाल जैसे हालात

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट के दौरान नेताओं की गिरफ्तारी पर सोनम वांगचुक ने कड़ी प्रतिक्रिया…

47 minutes ago

दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: CJP प्रदर्शन से पहले गिरफ्तार हुए यूट्यूबर ध्रुव राठी

करोड़ों फॉलोअर्स वाले यूट्यूबर ध्रुव राठी को दिल्ली पुलिस ने उनके गुरुग्राम आवास से हिरासत…

1 hour ago