Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

अमेरिका में इस्कॉन मंदिर पर हुआ हमला, 20-30 राउंड हुई फायरिंग, भारत ने की जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग

यूटा के स्पेनिश फोर्क में इस्कॉन मंदिर पर हुई फायरिंग से हड़कंप, भारत ने इस हमले की कड़ी निंदा की और अमेरिका से तुरंत कार्रवाई की मांग की है.

iskcon temple attacked in us

Iskcon Temple Attacked in US: अमेरिका के यूटा के स्पेनिश फोर्क में स्थित इस्कॉन मंदिर पर हमला कर इसे एक बार फिर निशाना बनाया गया है.

बताया जा रहा है कि हमले के दौरान लगभग 20 से 30 राउंड फायरिंग की गई है. हालांकि इस दौरान किसी के हताहत होने की खबर नहीं आई है.

हमले की जानकारी मिलते ही भारतीय वाणिज्य दूतावास ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए अमेरिका से जल्द से जल्द कार्रवाई करने की मांग की है.

बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब अमेरिका में किसी हिंदू मंदिर को निशाना बनाया गया है. पहले भी कई बार ऐसे मामले सामने आ चुके हैं.

इस्कॉन ने दी हमले की जानकारी

इस्कॉन के मुताबिक, रात के समय मंदिर के आस-पास 20-30 राउंड गोलियां चलाई गई, जिससे मंदिर की बाहरी दीवारों को नुकसान पहुंचा है. इस्कॉन ने बताया कि जब गोलियां चली तो उस दौरान कई भक्त मंदिर के अंदर थे.

वहीं हमले की निंदा करते हुए सैन फ्रांसिस्को में भारतीय वाणिज्य दूतावास ने इस हमले पर सख्त और जल्द से जल्द कार्रवाई करने का आग्रह किया है.

उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, “हम यूटा के स्पैनिश फोर्क में इस्कॉन श्री श्री राधा कृष्ण मंदिर में हाल ही में हुई गोलीबारी की घटना की कड़ी निंदा करते हैं. वाणिज्य दूतावास सभी भक्तों और समुदाय को पूर्ण समर्थन देता है और स्थानीय अधिकारियों से त्वरित कार्रवाई करने का आग्रह करता है.”

पहले भी कई बार हो चुके मंदिरों पर हमले

ये पहली बार नहीं है जब अमेरिका में हिंदू मंदिर को निशाना बनाया गया है. इस हमले से पहले भी कई बार ऐसा हो चुका है.

इस साल 9 मार्च को कैलिफोर्निया में चिनो हिल्स स्थित बोचासनवासी अक्षर पुरुषोत्तम स्वामीनारायण संस्था (बीएपीएस) के मंदिर में तोड़फाड़ का मामला सामने आया था.

साथ ही मंदिर परिसर की दीवारों पर भ्रामक नारे लिखे गए थे. नारे में लिखा गया था “हिन्दुओं वापस जाओ”.


ये भी पढ़ें- क्वाड देशों ने एकजुट होकर पाकिस्तान को दिखाया आईना, पहलगाम हमले के जिम्मेदारों को सजा दिलाने की उठी मांग


-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital