Iskcon Temple Attacked in US: अमेरिका के यूटा के स्पेनिश फोर्क में स्थित इस्कॉन मंदिर पर हमला कर इसे एक बार फिर निशाना बनाया गया है.
बताया जा रहा है कि हमले के दौरान लगभग 20 से 30 राउंड फायरिंग की गई है. हालांकि इस दौरान किसी के हताहत होने की खबर नहीं आई है.
हमले की जानकारी मिलते ही भारतीय वाणिज्य दूतावास ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए अमेरिका से जल्द से जल्द कार्रवाई करने की मांग की है.
बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब अमेरिका में किसी हिंदू मंदिर को निशाना बनाया गया है. पहले भी कई बार ऐसे मामले सामने आ चुके हैं.
इस्कॉन के मुताबिक, रात के समय मंदिर के आस-पास 20-30 राउंड गोलियां चलाई गई, जिससे मंदिर की बाहरी दीवारों को नुकसान पहुंचा है. इस्कॉन ने बताया कि जब गोलियां चली तो उस दौरान कई भक्त मंदिर के अंदर थे.
वहीं हमले की निंदा करते हुए सैन फ्रांसिस्को में भारतीय वाणिज्य दूतावास ने इस हमले पर सख्त और जल्द से जल्द कार्रवाई करने का आग्रह किया है.
उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, “हम यूटा के स्पैनिश फोर्क में इस्कॉन श्री श्री राधा कृष्ण मंदिर में हाल ही में हुई गोलीबारी की घटना की कड़ी निंदा करते हैं. वाणिज्य दूतावास सभी भक्तों और समुदाय को पूर्ण समर्थन देता है और स्थानीय अधिकारियों से त्वरित कार्रवाई करने का आग्रह करता है.”
ये पहली बार नहीं है जब अमेरिका में हिंदू मंदिर को निशाना बनाया गया है. इस हमले से पहले भी कई बार ऐसा हो चुका है.
इस साल 9 मार्च को कैलिफोर्निया में चिनो हिल्स स्थित बोचासनवासी अक्षर पुरुषोत्तम स्वामीनारायण संस्था (बीएपीएस) के मंदिर में तोड़फाड़ का मामला सामने आया था.
साथ ही मंदिर परिसर की दीवारों पर भ्रामक नारे लिखे गए थे. नारे में लिखा गया था “हिन्दुओं वापस जाओ”.
ये भी पढ़ें- क्वाड देशों ने एकजुट होकर पाकिस्तान को दिखाया आईना, पहलगाम हमले के जिम्मेदारों को सजा दिलाने की उठी मांग
-भारत एक्सप्रेस
वसई-विरार महानगरपालिका द्वारा राजोडी समुद्र तट पर एक विशाल स्वच्छता अभियान चलाया गया. मेयर और…
दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट के दौरान नेताओं की गिरफ्तारी पर सोनम वांगचुक ने कड़ी प्रतिक्रिया…
करोड़ों फॉलोअर्स वाले यूट्यूबर ध्रुव राठी को दिल्ली पुलिस ने उनके गुरुग्राम आवास से हिरासत…
इजरायल की विपक्षी पार्टी 'द डेमोक्रेट्स' के नेता यायर गोलान ने अली खामेनेई की हत्या…
अजमेर के किशनगढ़ में पार्किंग को लेकर ट्रैफिक सीओ अंजू यादव और वकील बाबूलाल बागरिया…
अमेरिका के फ्लोरिडा और अलबामा में हरिकेन 'इसायस' ने भारी तबाही मचाई है, जिससे 7…