सेहत का काला खजाना
Kalonji Benefits For Health: रसोईघर में ऐसे कई मसाले हैं, जो न केवल स्वाद बढ़ाने बल्कि सेहत के लिए भी लाभदायी हैं. काले-काले छोटे दाने यानी कलौंजी को ‘हर मर्ज की दवा’ कहा जाता है. कलौंजी को नाइजेला सीड्स भी कहते हैं. औषधीय गुणों से भरपूर कलौंजी में फाइबर, विटामिन, प्रोटीन, अमीनो एसिड, फैटी एसिड के साथ एंटीवायरल, एंटी-इन्फ्लेमेटरी, एंटीऑक्सीडेंट, एंटीफंगल और एंटीबैक्टीरियल गुण मौजूद हैं. आयुर्वेद और यूनानी चिकित्सा में इसे संजीवनी की तरह महत्व दिया जाता है.
यह एंटी इन्फ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण होने के कारण यह हार्ट को स्वस्थ रखता है. इसके सेवन से कोलेस्ट्रॉल लेवल नियंत्रित रहता है. इसके के सेवन से एक-दो नहीं, कई फायदे मिलते हैं.
कलौंजी सूजन, और पीरियड्स से संबंधित समस्याओं को दूर करने में कारगर है. इसके अलावा, यह अनिद्रा, सिरदर्द, पेट दर्द, स्वप्नदोष, जोड़ों का दर्द, मुंहासे, शुगर, मोटापा, किडनी स्वास्थ्य, हृदय रोग और बवासीर जैसी कई समस्याओं में लाभकारी है.
पेट संबंधी समस्याओं में कलौंजी खास तौर पर फायदेमंद है. गैस के लिए कलौंजी, जीरा और अजवाइन का पाउडर खाने के बाद लें. हिचकी में कलौंजी पाउडर दही या मक्खन के साथ खाएं. डायबिटीज कंट्रोल के लिए रोजाना 2 ग्राम कलौंजी लें. वजन घटाने के लिए कलौंजी, मेथी, दालचीनी, जीरा और सौंफ का काढ़ा सुबह-शाम पिएं.
ये भी पढ़ें: जीवन में मिठास भरेगा शहद, बस सही तरीके से सेवन जरूरी
आयुर्वेद में कलौंजी को औषधीय गुणों से भरपूर होने की वजह से अहम दर्जा प्राप्त है और इसके सेवन से कई गंभीर रोगों को भी मात दिया जा सकता है. हालांकि, हेल्थ एक्सपर्ट बताते हैं कि बिना डॉक्टर परामर्श के खुद से इसका सेवन न करें. गर्भवती महिलाओं को कलौंजी का सेवन नहीं करना चाहिए.
पंडित दीनदयाल उपाध्याय न सांसद बने न विधायक, लेकिन सिद्धांतों और मूल्यों की राजनीति के…
Delhi GRAP New Rules: दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण को लेकर CAQM ने 29 सितंबर 2026…
सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति प्रक्रिया में मुख्य न्यायाधीश…
बिहार में वामपंथ सिर्फ एक चुनावी ताकत नहीं है, बल्कि यह जमीन, मजदूरी और सम्मान…
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बुधवार को पंजाब के जालंधर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)…
उत्तर प्रदेश की गन्ना खेती अब केवल पैदावार तक सीमित नहीं है. जयंत चौधरी के…