हेल्थ

चेहरे पर चाहिए निखार, डाइट में शामिल करें ये 5 सलाद; जानिए बनाने का तरीका

Glowing Skin Salad:  भागदौड़ भरी लाइफस्टाइल में हम अपने शरीर का ख्याल रखना भूल जाते हैं, जिसका असर चेहरे पर साफ दिखता है. खराब डाइट और लाइफस्टाइल से चेहरा बेजान और रूखा नजर आने लगता है. महंगी क्रीमें कुछ समय के लिए तो स्किन को चमकदार बनाती है, लेकिन असल में स्किन को अंदर से पोषण नहीं मिलता है. आज हम आपको इस आर्टिकल में कुछ ऐसे सलाद बताएंगे जिससे आपकी स्किन को पोषण और प्राकृतिक ग्लो मिलेगा.

ग्लोइंग स्किन के लिए खाएं ये पांच सलाद

1.चुकंदर का सलाद

चुकंदर ग्लोइंग स्किन ने लिए किसी वरदान से कम नहीं है. चुकदंर बॉडी को डिटॉक्स करता है जिससे चेहरे पर ग्लो आता है. चुकंदर का सलाद बनाने के लिए एक मीडियम साइज के चुकंदर को कद्दूकस कर लें, फिर इसमें 1 चम्मच दही, नींबू और थोड़ा हरा धनिया मिलाकर दिन के किसी भी मील में खा सकते है. इस सलाद को रोजाना खाने से खून साफ होता है जिससे स्किन को पोषण मिलता है.

2.एवोकैडो ग्लो सलाद

एवोकैडा का सलाद बनाने के लिए आधा एवोकैडो लें फिर इसमें थोड़े चेरी टमाटर और सलाद पत्ता काटकर डाले और ऊपर से एक चम्मच ऑलिव ऑयल डालकर सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें. आप इस सलाद को अपनी डाइट में रेगुलर शामिल कर सकती हैं इस सलाद को खाने से स्किन सॉफ्ट और हाइड्रेट होती है.

3.बेरी एंटीऑक्सीडेंट सलाद

बेरीज बढ़ती उम्र के असर को कम करती है. इसका सलाद बनाने के लिए मिक्स बेरीज में पालक, अखरोट और चिया सीड्स मिलाएं. यह सलाद शरीर में कोलाजन बनाता है, नियमित खाने से स्किन ग्लोइंग और हेल्दी होती है.

ये भी पढ़ें: औषधीय गुणों से भरपूर प्रकृति का तोहफा ‘महुआ’, फूल-फल से लेकर बीज तक फायदेमंद

4.खीरा-पुदीना का हाइड्रेशन सलाद

गर्मी के मौसम में स्किन को ठंडा और हाइड्रेटेड रखना बहुत जरूरी है. इस सलाद बनाने के लिए खीरे के टुकड़ों में ताजा पुदीना, नींबू का रस और थोड़े तिल मिलाएं. यह सलाद चेहरे की सूजन कम करने में मदद करता है और स्किन को फ्रेश बनाए रखता है.

5.गाजर और संतरे का सलाद

विटामिन-C से भरपूर इस सलाद को बनाने के लिए कद्दूकस की हुई गाजर में संतरे के टुकड़े, थोड़ी किशमिश और कद्दू के बीज मिला लें. यह सलाद शरीर को हाइड्रेट रखता है जिसकी वजह से स्किन ग्लो करती है.

  • भारत एक्सप्रेस
Swati Pandey

Recent Posts

एशियाई खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, 85 पदक जीतने वाले खिलाड़ियों से आज मिलेंगे पीएम मोदी

एशियाई खेल 2026 में भारत ने 85 पदक जीतकर चौथा स्थान हासिल किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र…

5 minutes ago

एकता कपूर का बॉलीवुड पर बड़ा हमला! बोलीं- ‘यहां हिंदूफोबिया है’, तिलक-कलावा पहनने पर लोग कहते हैं सनकी और तांत्रिक

Ekta Kapoor Hinduphobia Statement: एकता कपूर ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में बॉलीवुड को 'हिंदूफोबिक'…

7 minutes ago

Share Market Today: शेयर बाजार में बंपर तेजी, कच्चे तेल में नरमी के बीच सेंसेक्स 900 अंक उछला

Share Market: सेंसेक्स और निफ्टी में आज शानदार रिकवरी दर्ज की गई है. कच्चे तेल…

11 minutes ago

शिवा शर्मा केस में नया मोड़: श्रद्धा के साथ बहन रश्मि भी फरार, नेपाल भागने की कहानी आई सामने

Shiva Sharma Case: लखनऊ के चर्चित शिवा शर्मा मौत मामले में नया खुलासा हुआ है.…

14 minutes ago

दिल्ली में वारदातों का दौर जारी: सीलमपुर में घर के बाहर बैठे युवक की गोली मारकर हत्या, दो दिन में दूसरी हत्या

राजधानी दिल्ली के उत्तर-पूर्वी इलाके में अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है. सीलमपुर…

22 minutes ago

बालों के लिए खजूर, रीठा और कुल्थी कितने फायदेमंद? जानें इनके फायदे और इस्तेमाल का सही तरीका

Hair Care Tips: खजूर और कुल्थी में मौजूद पोषक तत्व बालों की सामान्य सेहत बनाए…

26 minutes ago