ICC World Cup 2023

ENG vs AFG: World Cup 2023 में अफगानिस्तान ने किया बड़ा उलटफेर, डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड को 69 रनों से हराया

ENG vs AFG: वर्ल्ड कप 2023 में आज 13 वां मैच इंग्लैंड और अफगानिस्तान के बीच खेला गया. जिसमें अफगानिस्तान ने इंग्लैंड को 69 रनों से हरा दिया. दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गये इस मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी. अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.5 ओवर में 284 रन पर ऑल आउट हो गई. 285 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की पूरी टीम 40.3 ओवर में 210 रनों पर ऑल आउट हो गई.

इंग्लैंड टीम की करारी हार

285 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी इंग्लैंड टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही. तीसरे दूसरे ओवर में इंग्लिश टीम को जॉनी बेयरस्टो के रूप में पहला झटका लगा. वो 2 रन बनाकर एलबीडब्ल्यू आउट हो गये. इसके बाद निरंतर अंतराल पर विकेट गिरता चला गया और पूरी टीम 210 रन पर ऑल आउट हो गई.

हैरी ब्रूक ने 66 रनों की पारी खेली. डेविड मलान ने 32 रन और आदिल रशीद ने 20 रन बनाए. इसके अलावा कोई भी अन्य बल्लेबाज 20 का स्कोर पार नहीं कर पाए. जो रूट ने 11 रन बनाए. कप्तान जोस बटलर ने 9 रन बनाए. लियम लिविंगस्टन और सैम करन ने 10-10 रन, क्रिस वोक्स ने 9 रन, मार्क वुड ने 18 रन बनाए. रीस टॉप्ली 15 रन बनाकर नाबाद लौटे.

अफगानिस्तान ने बनाए 284 रन

टॉस हारने के बाद बल्लेबाजी करने आई अफगानिस्तान की टीम ने अच्छी शुरुआत की. ओपनर रहमानउल्लाह गुरबाज और इब्राहिम जदरान ने पहले ओवर से रन बटोरने शुरू कर दिए. दोनों बल्लेबाजों ने इंग्लिश गेंदबाज के छक्के छुड़ाए. 16 ओवर तक इंग्लैंड को विकेट के लिए तरसना पड़ा. 17 वें ओवर में अफगानिस्तान को पहला झटका लगा. इब्राहिम जदरान 28 रन बनाकर आउट हो गये.

18वें ओवर में इंग्लैंड को दूसरी सफलता मिली. रहमत शाह 3 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. उसके बाद कप्तान हशमतउल्लाह शहीदी भी 14 रन बनाकर आउट हो गये. पूरी टीम 49.5 ओवर में 284 रन पर ऑल आउट हो गई. ओपनर गुरबाज ने 57 गेंदों में 80 रनों की तूफानी पारी खेली. इसके अलावा इकराम अलीखिल ने भी 58 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली.

ये भी पढ़ें- ENG vs AFG: अफगानिस्तान ने इंग्लैंड को दिया 285 रन का टारगेट, गुरबाज ने खेली 80 रनों की तूफानी पारी

इंग्लैंड टीम की प्लेइंग इलेवन

जॉनी बेयरस्टो, डेविड मलान, जो रूट, जोस बटलर (कप्तान/विकेटकीपर), हैरी ब्रूक, लियम लिविंगस्टन, क्रिस वोक्स, सैम करन, आदिल रशीद, मार्क वुड, रीस टॉप्ली.

अफगानिस्तान टीम की प्लेइंग इलेवन

रहमानउल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जदरान, रहमत शाह, हशमतउल्लाह शहीदी (कप्तान), अजमतउल्लाह ओमरजाई, इकराम अलीखिल, मोहम्मद नबी, राशिद खान, मुजीब उर रहमान, नवीन उल हक, फजलहक फारूकी.

Vikash Jha

Recent Posts

शिवा मर्डर केस में नया मोड़! धमकाते हुए श्रद्धा दुबे का ऑडियो वायरल

लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा मौत मामले में फरार मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे का एक…

27 minutes ago

नशे के खिलाफ देशव्यापी अभियान चलाएगा RSS…! विजयादशमी पर संघ प्रमुख मोहन भागवत का बड़ा ऐलान

नागपुर में विजयादशमी उत्सव को संबोधित करते हुए RSS प्रमुख मोहन भागवत ने नई पीढ़ी…

43 minutes ago

पुतिन ने कर दिया बड़ा खेला! रूस और चीन के साथ आएंगे ट्रंप, पर जेलेंस्की को बुलाया तक नहीं?

Russia China US Talks: रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म करने के लिए पुतिन ने अमेरिका और चीन…

52 minutes ago

घरेलु विवाद पर जवान ने तड़तड़ाई गोलियां, बेटे और खुद की मौत

मानसा में घरेलू विवाद के चलते पंजाब पुलिस के गनमैन ने अपने परिवार पर गोलियां…

1 hour ago

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पंजाब में नशा तस्करों का विरोध करने के कारण मारे गए लोगों के परिजनों से करेंगे मुलाकात

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मंगलवार को पंजाब का दौरा करेंगे. राज्य में नशीले पदार्थों…

1 hour ago

नंदा देवी की बर्फ में छिपा परमाणु रहस्य, जब भारत और अमेरिका ने मिलकर चीन पर नजर रखने की बनाई थी गुप्त योजना

उत्तराखंड की नंदा देवी की बर्फीली चोटियों में छिपा है एक ऐसा रहस्य, जिसका संबंध…

1 hour ago