ICC World Cup 2023

SL vs AFG: वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान ने दर्ज की तीसरी जीत, श्रीलंका को 7 विकेट से दी करारी शिकस्त

SL vs AFG: वर्ल्ड कप 2023 का 30 वां मैच पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच खेला गया. जिसमें अफगानिस्तान ने श्रीलंका को 7 विकेट से हराकर टूर्नामेंट में तीसरी जीत दर्ज कर ली. अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर फील्डिंग चुनी. श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 241 रन पर ऑल आउट हो गई. टारगेट का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान की टीम ने 28 गेंद शेष  रहते हुए मैच को अपने नाम कर लिया.

अफगानिस्तान ने श्रीलंका को दी शिकस्त

242 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही. पहले ओवर में शून्य के स्कोर पर टीम के ओपनर बल्लेबाज रहमानउल्लाह गुरबाज बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए. दूसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए रहमत शाह ने जादरान के साथ मिलकर पारी को संभाला. 17वें ओवर में अफगानिस्तान को दूसरा झटका लगा. इब्राहिम जादरान 57 गेंदों में 39 रन बनाकर आउट हो गए. रहमत शाह 74 गेंदों में 62 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद कप्तान हशमतउल्लाह शहीदी नाबाद 58 रन और अजमतउल्लाह ओमरजाई नाबाद 73 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई.

241 पर श्रीलंका ऑल आउट

श्रीलंका की टीम को टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने का न्योता मिला. पथुम निसंका और दिमुथ करुणारत्ने पारी की शुरुआत करने आए. दोनों ने धीमी शुरुआत की. पांच ओवर तक बिना विकेट खोए दोनों बल्लेबाज डटे रहे. लेकिन छठे ओवर में श्रीलंका को पहला झटका 22 रन के स्कोर पर लगा. करुणारत्ने 15 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. दूसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए कप्तान कुसल मेंडिस ने पथुम निसंका के साथ मिलकर पारी को संभाला.

अफगानिस्तान के तेज गेंदबाज अजलहक फारूकी ने सर्वाधिक चार विकेट झटके. इसके अलावा मुजीब उर रहमान को दो विकेट, जबकि राशिद खान और अजमतउल्लाह को एक-एक सफलता मिली. इधर श्रीलंकाई गेंदबाजों की बात करें तो दिलशान मदुशंका को दो विकेट मिली. वहीं कसुन रिजता को एक विकेट मिली.

निसंका ने खेली सर्वाधिक 46 रन की पारी

19वें ओवर की पहली गेंद पर निसंका (46 रन) कैच आउट हो गए. कुसल मेंडिस भी 39 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. सदीरा समराविक्रमा (36 रन), चरिथ असलंका (22 रन), धनंजय डीसिल्वा (14 रन), एंजेलो मैथ्यूज (23 रन), दुश्मांता चमीरा (1 रन), महीश तीक्षणा (29 रन), कसुन रजिता (5 रन) रन बनाए.  इस तरह से पूरी टीम 49.3 ओवर में 241 रन पर ऑल आउट हो गई.

ये भी पढ़ें- World Cup में कब होगी हार्दिक पांड्या की वापसी? बॉलिंग कोच पारस म्हाम्ब्रे ने दिया अपडेट

अफगानिस्तान टीम की प्लेइंग इलेवन

रहमानउल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, रहमत शाह, हशमतउल्लाह शहीदी (कप्तान), अजमतउल्लाह ओमरजाई, इकराम अली खिल, मोहम्मद नबी, राशिद खान, मुजीब उर रहमान, नवीन उल हक, अजलहक फारूकी.

श्रीलंका टीम की प्लेइंग इलेवन

पथुम निसंका, दिमुथ करुणारत्ने, कुसल मेंडिस (कप्तान), सदीरा समराविक्रमा, चरिथ असलंका, धनंजय डीसिल्वा, एंजलो मैथ्यूज, दुश्मांता चमीरा, महीश तीक्षणा, कसुन रजिता, दिलशान मदुशंका.

— भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

पीएम मोदी ने नए नेविगेशन उपग्रह एनवीएस-03 की सफल लॉन्चिंग पर इसरो के वैज्ञानिकों को दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए नेविगेशन उपग्रह एनवीएस-03 की सफल लॉन्चिंग पर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान…

5 minutes ago

टीम इंडिया की जीत की दुआ करेगा पाकिस्तान…! हांगकांग सिक्सेस में IND vs UAE मैच में तगड़ा रोमांच

हांगकांग सिक्सेस 2026 में पाकिस्तान से हार के बाद टीम इंडिया की सेमीफाइनल की राह…

34 minutes ago

अगले 8 घंटे 17 राज्यों में चक्रवाती तूफान का बड़ा अलर्ट, 70 की स्पीड से आंधी और मूसलाधार बारिश की चेतावनी

IMD ने उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, ओडिशा, झारखंड समेत 17 राज्यों में भारी बारिश,…

1 hour ago

आज बन रहा है शक्तिशाली सिद्ध योग और भद्रा का साया! जानें आज का सही पंचांग, शुभ मुहूर्त और राहुकाल

31 अक्टूबर 2026, शनिवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि और सिद्ध योग का…

2 hours ago

सिद्ध योग से राशियों पर बरसेगा छप्परफाड़ धन: सिंह-धनु को मिलेगा जबरदस्त लाभ, मेष वाले रहें सावधान

31 अक्टूबर 2026 को सिद्ध योग के प्रभाव और शनिवार के विशेष संयोग में सिंह,…

2 hours ago

200 करोड़ के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2 नवंबर को कोर्ट में गवाही देने के निर्देश

200 करोड़ रुपये के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेत्री…

10 hours ago