देश

शराब नीति मामले में CM केजरीवाल की बढ़ेंगी मुश्किलें! ED ने भेजा नोटिस, इस तारीख को होगी पूछताछ

ED Summons To Arvind Kejriwal : दिल्‍ली से बड़ी खबर है. आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया और संजय सिंह के बाद अब मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भी ED ने रडार पर ले लिया है. ED ने केजरीवाल को नोटिस भेजकर 2 नवंबर को पूछताछ के लिए बुलाया है. बताया जा रहा है कि उनसे नई शराब नीति मामले में पूछताछ की जाएगी.

2 नवंबर को दिल्ली के सीएम से होगी पूछताछ?

न्यूज एजेंसी ANI ने अभी बताया कि प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को समन भेजकर दिल्ली एक्साइज पॉलिसी केस में 2 नवंबर को पेश होने के लिए कहा है. इससे पहले अप्रैल महीने में सीबीआई भी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पूछताछ के लिए बुला चुकी है. सीबीआई केंद्र सरकार की सबसे बड़ी जांच एजेंसी मानी जाती है.

‘केजरीवाल को जेल में बंद करना चाहती है भाजपा सरकार’

ED का नोटिस मिलने पर आम आदमी पार्टी के नेता एवं दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है. सौरभ भारद्वाज ने कहा कि केंद्र सरकार का एक ही मकसद है कि किसी भी कीमत पर आम आदमी पार्टी को खत्म करना…और इसके लिए वो कोई कसर नहीं छोड़ रही है. सौरभ ने कहा- “भाजपा की सरकार चाहती है कि कैसे, किसी भी तरह से फर्जी केस बनाकर केजरीवाल को जेल में बंद किया जाए और आम आदमी पार्टी को खत्म किया जाए.”

मनीष सिसोदिया समेत इन नेताओं से भी हुई पूछताछ

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल से पहले जांच एजेंसियां मनीष सिसोदिया, संजय सिंह, विजय नायर, समीर महेंद्रू और अभिषेक बोइनपल्ली आदि को गिरफ्तार करवा चुकी हैं. कथित शराब घोटाला मामले में सिसोदिया की चौथी गिरफ्तारी थी. सीबीआई ने सिसोदिया के घर समेत 31 जगहों पर छापेमारी की थी. जिसके बाद मनीष सिसोदिया ने कहा था कि जांच में कुछ भी नहीं मिला. हालांकि, 27 फरवरी को सीबीआई ने सिसोदिया को गिरफ्तार कर लिया था.

यह भी पढ़िए: चुनाव में BJP और कांग्रेस की टेंशन बढ़ाएंगी मायावती, ग्वालियर-चंबल बुंदेलखंड के लिए बनाई ये रणनीति

Bharat Express Desk

Recent Posts

8th Pay Commission Update: 8वें वेतन आयोग पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब चमकेगी कर्मचारियों की किस्मत

8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग की 18 महीने की समयसीमा का 66% हिस्सा पूरा…

12 minutes ago

IND vs NZ: मैच में बारिश ने डाला खलल, क्या DLS मेथड से मिल पाएगी टीम इंडिया को जीत?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेले जा रहे पहले वनडे…

15 minutes ago

सनी देओल की फिल्म ‘सूर्या’ पर रोक लगाने से हाई कोर्ट का इनकार, डॉक्टरों की याचिका खारिज

दिल्ली हाई कोर्ट ने सनी देओल की आगामी फिल्म 'सूर्या: अंत से आरंभ तक' की…

47 minutes ago

2 से अधिक बच्चे होने पर चुनाव लड़ने पर रोक गलत? सुप्रीम कोर्ट का बड़ा रुख

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने दो से अधिक बच्चे होने पर पंचायत और स्थानीय निकाय…

53 minutes ago