ICC World Cup 2023

ENG vs AUS: ऑस्ट्रेलिया ने डिफेंडिंग चैंपियन को 33 रन से हराया, सेमीफाइनल की रेस से बाहर हुआ इंग्लैंड

ENG vs AUS: वर्ल्ड कप 2023 में शनिवार को ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 33 रनों से हराकर सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए अपनी दावेदारी मजबूत कर ली है. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर फील्डिंग चुनी. ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.3 ओवर में 286 रन पर ऑल आउट हो गई. टारगेट का पीछा करने ऊतरी इंग्लिश टीम 48.1 ओवर में 253 रन पर सिमट गई.

इंग्लैंड की खराब शुरुआत

टारगेट का पीछा करने उतरी इंग्लैंड टीम की शुरुआत खराब रही. पहले ही गेंद पर टीम को जॉनी बेयरस्टो के रूप में जोरदार झटका लगा. वो बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए. डेविड मलान 50 रनों की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली. बेन स्टोक्स ने 64 रनों की पारी खेली. वहीं मोईन अली ने 42 रनों का योगदान दिया. इंग्लैंड टीम में निरंतर अंतराल पर विकेट गिरता चला गया. इस तरह से पूरी टीम 48.1 ओवर में 253 रन पर ऑल आउट हो गई और टीम को 33 रनों से हार का सामना करना पड़ा.

ऑस्ट्रेलिया के हाथ हार का सामना करने के बाद अब इंग्लिश टीम के सेमीफाइनल में पहुंचने की संभावना खत्म हो गई है. वहीं ऑस्ट्रेलिया की उम्मीदें अभी खत्म नहीं हुई है. गेंदबाजी की बात करें तो एडन जम्पा ने सर्वाधिक तीन विकेट लिए. वहीं इंग्लैंड टीम की बात की जाए तो क्रिस वोक्स ने सर्वाधिक चार विकेट झटके.

ऑस्ट्रेलिया ने बनाए थे 286 रन

इंग्लैंड की टीम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया. बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद ट्रेविस हेड और डेविड वॉर्नर क्रीज पर आए लेकिन दूसरे ही ओवर में हेड 11 रन बनाकर आउट हो गए. इसके बाद छठे ओवर में ओपनर डेविड वॉर्नर भी 15 रन बनाकर पवेलियन लौट गए.  दूसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए स्टीव स्मिथ ने 44 रनों की पारी खेली. मार्नस लाबुशेन ने सर्वाधिक 74 रन बनाए. कैमरन ग्रीन ने 47 रनों की पारी खेली. सभी बल्लेबाजों ने मिलकर 49.3 ओवर में 286 रन बनाए.

ऑस्ट्रेलिया टीम की प्लेइंग इलेवन

ट्रैविस हेड, डेविड वॉर्नर, स्टीव स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, जॉश इंग्लस, कैमरन ग्रीन, मार्कस स्टॉयनिस, पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, एडम जम्पा, जोश हेजलवुड.

इंग्लैंड टीम की प्लेइंग इलेवन

जॉनी बेयरस्टो, डेविड मलान, जो रूट, बेन स्टोक्स, जोश बटलर (कप्तान), मोईन अली, लियम लिविंगस्टन, क्रिस वोक्स, डेविड विली, आदिल रशीद, मार्क वुड.

ये भी पढ़ें- NZ vs PAK: 401 रन बनाकर भी हारी न्यूजीलैंड, पाकिस्तान ने DLS नियम से 21 रनों से हराया, सेमी की दौड़ में कायम

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

100 साल बेमिसाल! आरएसएस के स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुभकामनाएं दी. उन्होंने…

5 minutes ago

पुलिस की सख्त नाकाबंदी में पकड़ा गया अवैध शराब का खेल, 1.16 लाख का माल जब्त

गढ़चिरोली पुलिस ने सीमावर्ती इलाके में नाकाबंदी के दौरान मोटर साइकिल के पेट्रोल टैंक में…

5 minutes ago

शिवा मर्डर केस में नया मोड़! धमकाते हुए श्रद्धा दुबे का ऑडियो वायरल

लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा मौत मामले में फरार मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे का एक…

38 minutes ago

नशे के खिलाफ देशव्यापी अभियान चलाएगा RSS…! विजयादशमी पर संघ प्रमुख मोहन भागवत का बड़ा ऐलान

नागपुर में विजयादशमी उत्सव को संबोधित करते हुए RSS प्रमुख मोहन भागवत ने नई पीढ़ी…

54 minutes ago

पुतिन ने कर दिया बड़ा खेला! रूस और चीन के साथ आएंगे ट्रंप, पर जेलेंस्की को बुलाया तक नहीं?

Russia China US Talks: रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म करने के लिए पुतिन ने अमेरिका और चीन…

1 hour ago

घरेलु विवाद पर जवान ने तड़तड़ाई गोलियां, बेटे और खुद की मौत

मानसा में घरेलू विवाद के चलते पंजाब पुलिस के गनमैन ने अपने परिवार पर गोलियां…

2 hours ago