ICC World Cup 2023

World Cup में कब होगी हार्दिक पांड्या की वापसी? बॉलिंग कोच पारस म्हाम्ब्रे ने दिया अपडेट

Hardik Pandya Injury: वर्ल्ड कप 2023 में भारतीय टीम शानदार प्रदर्शन कर रही है. टीम इंडिया इस टूर्नामेंट में अब तक खेले गए 6 मैचों में जीत दर्ज कर पॉइंट्स टेबल में शीर्ष पर बनी हुई है. वहीं टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या चोट की वजह से पिछले दो मैच में नहीं खेल पाए हैं. वो बांग्लादेश के खिलाफ चोटिल हो गए थे. अब क्रिकेट फैंस के मन में ये सवाल उठ रहा है कि हार्दिक पांड्या की वापसी कब होगी. भारतीय टीम के बॉलिंग कोच पारस म्हाम्ब्रे ने पांड्या की वापसी पर बड़ा अपडेट दिया है.

हार्दिक पांड्या की वापसी पर बॉलिंग कोच ने दिया अपडेट

हार्दिक पांड्या की वापसी को लेकर बॉलिंग कोच पारस म्हाम्ब्रे ने कहा कि, चिकित्सीय टीम हार्दिक पांड्या की देखभाल कर रही है. पांड्या एनसीए के साथ संपर्क में हैं, हमें दो दिन में अपडेट मिलने की उम्मीद है. बता दें कि हार्दिक पांड्या के प्लेइंग इलेवन से बाहर होने के बाद कप्तान रोहित शर्मा को प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव करने पड़े हैं. पांड्या की अनुपस्थिति में टीम में सूर्यकुमार यादव को मौका मिला, जिन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 49 रनों की शानदार पारी खेली.

बांग्लादेश के खिलाफ मैच के दौरान चोटिल हुए थे पांड्या

बता दें कि वर्ल्ड कप 2023 में पुणे में हुए बांग्लादेश के खिलाफ मैच में ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या चोटिल हो गए थे. बांग्लादेश के खिलाफ गेंदबाजी के दौरान 9वें ओवर में पांड्या चोटिल हुए थे. उन्हें पैर में चोट लगी थी, जिसके चलते वो पूरा ओवर गेंदबाजी भी नहीं कर पाए थे. उनकी ओवर की बाकी बचे गेंद फेंकने के लिए स्टार खिलाड़ी विराट कोहली आए थे. जिसके बाद पांड्या को इलाज के लिए बेंगलुरू स्थित एनसीए ले जाया गया.

ये भी पढ़ें- World Cup 2023: सेमीफाइनल से पहले टीम इंडिया को दूर करनी होगी ये दो कमजोरियां

वर्ल्ड कप 2023 में बुमराह ने लिए पांच विकेट

फिलहाल पांड्या के मेडिकल टीम की निगरानी में इलाज चल रहा है.  उम्मीद है कि वर्ल्ड कप के लीग मैच के आखिरी में वो टीम के साथ जुड़ें. बता दें कि वर्ल्ड कप में भारत के पहले मैच में हार्दिक पांड्या ने एक विकेट लिया था वहीं नाबाद 11 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई थी. वहीं अफगानिस्तान और पाकिस्तान के खिलाफ दो-दो विकेट झटके थे. जिसके बाद बांग्लादेश के खिलाफ चौथे मैच में वो चोटिल हो गए थे.

— भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

एशियन गेम्स में मेडल जिताने वाले कोच को महीनों से नहीं मिला वेतन

एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…

5 hours ago

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने पीएम मोदी से की मुलाकात, राज्य में शांति बहाली और विकास कार्यों पर हुई चर्चा

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह…

5 hours ago

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी से की भेंट, शिक्षा और शोध पर हुई चर्चा

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार…

5 hours ago

लखनऊ के कैफे संचालक की संदिग्ध मौत पर उठे सवाल, मां बोली- ‘कान से खून बह रहा था, आंखें फूटी थीं’

लखनऊ के हजरतगंज में कैफे संचालक शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला गरमा गया…

6 hours ago

उत्तरकाशी में फिर कांपी धरती, 4.2 तीव्रता के भूकंप से दहशत, घरों से बाहर निकले लोग

Uttarkashi Earthquake: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में शनिवार रात 8:07 बजे 4.2 तीव्रता का भूकंप…

6 hours ago