खेल

इस पूर्व क्रिकेटर ने BGT में मिली हार का कोचिंग स्टाफ पर फोड़ा ठीकरा, कहा- क्या किया है आपने?

भारतीय क्रिकेट टीम के ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टेस्ट सीरीज में हार के बाद, पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने टीम के कोचिंग स्टाफ की आलोचना की. उन्होंने सवाल उठाया कि भारतीय टीम का कोचिंग स्टाफ क्या कर रहा था, खासकर जब भारत को न्यूजीलैंड से 3-0 से हार मिली और अब ऑस्ट्रेलिया ने भी भारत को 3-1 से हराया.

गावस्कर ने गौतम गंभीर की अगुआई वाले कोचिंग स्टाफ से यह सवाल किया कि टीम के सुधार के लिए उन्होंने क्या कदम उठाए.

बैटिंग में निरंतर असफलता

गावस्कर ने कहा कि हाल की सीरीज में भारतीय टीम की बैटिंग लगातार नाकाम रही है. ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भी यह सिलसिला जारी रहा. इस दौरे में टीम ने 10 पारियों में केवल दो बार ही 300 रन का आंकड़ा पार किया. इस खराब प्रदर्शन को लेकर गावस्कर ने कोचिंग स्टाफ से सवाल किया कि उन्होंने इसे सुधारने के लिए क्या किया है.

कोचिंग स्टाफ पर सवाल

स्टार स्पोर्ट्स से बातचीत करते हुए गावस्कर ने कहा, “आपका कोचिंग स्टाफ क्या कर रहा था? आपके बॉलिंग कोच और बैटिंग कोच… क्या इन लोगों ने कुछ किया? न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में हम 46 रन पर सिमट गए थे, और बाकी मैचों में भी हम हार गए. हमारी बैटिंग में कोई दम नहीं था. यहां भी बैटिंग कमजोर रही. तो सवाल यह उठता है कि आपने सुधार के लिए क्या किया? इंप्रूवमेंट क्यों नहीं दिखाई दे रहा?”

गेंदबाजों के अच्छे प्रदर्शन के बावजूद बैटिंग की विफलता

गावस्कर ने आगे कहा, “अगर गेंदबाज अच्छा गेंदबाजी कर रहे हैं और बल्लेबाज उसे सही तरीके से नहीं खेल पा रहे हैं, तो यह समझ आता है. महान से महान बल्लेबाज भी अच्छे गेंदबाजों का सामना करने में दिक्कत महसूस करते हैं. लेकिन जब ऐसा नहीं हो रहा है, तो मुझे बताइए कि आपने क्या किया? आप यह सवाल करेंगे कि क्या इन बल्लेबाजों को आगे खिलाना चाहिए, लेकिन मैं तो यह कहूंगा कि हमें इस कोचिंग स्टाफ को बदलने पर विचार करना चाहिए. हमारे पास इंग्लैंड जाने से पहले दो महीने का समय है.”

कोचिंग स्टाफ की जिम्मेदारी

गावस्कर ने कहा कि वह टेस्ट क्रिकेट के अनुभवी खिलाड़ी रहे हैं और इस खेल को अच्छे से समझते हैं. उन्होंने स्पष्ट किया, “मैं पूछता हूं कि कोचिंग स्टाफ ने क्या किया है? आपने भारतीय क्रिकेटर्स को सुधारने के लिए क्या कदम उठाए हैं?

थ्रोडाउन से कुछ नहीं होगा. आपको उनकी तकनीक और मानसिकता पर काम करना होगा, जो कि आपने नहीं किया. इसलिए रन न बनाने वाले बल्लेबाजों से सवाल करना जरूरी है, लेकिन कोचिंग स्टाफ से भी पूछिए कि उन्होंने क्या किया?


इसे भी पढ़ें- “दो बच्चों का बाप हूं इतना पता… है” रोहित शर्मा ने ऐसे दिया संन्यास के सवाल पर जवाब


-भारत एक्सप्रेस

Ashutosh Kumar Rai

आशुतोष कुमार राय, भारत एक्सप्रेस के साथ बतौर सब एडिटर जुड़े हैं और करीब 7 वर्ष से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले आशुतोष, पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हैं. क्रिकेट, लाइफस्टाइल और राजनीति में खास दिलचस्पी है. देश-दुनिया और राजनीति की लेटेस्ट खबरों, विश्लेषण, इनसाइड स्टोरी और अपडेट्स के लिए आशुतोष को फॉलो करें… X Account: @AshuRai208

Recent Posts

निर्जला एकादशी का संदेश: खुद को तकलीफ न दें, भीम की कथा से जानें व्रत का असली महत्व

Nirjala Ekadashi vrat katha: जानिए निर्जला एकादशी का महत्व, भीम से जुड़ी पौराणिक कथा, व्रत…

1 minute ago

कैसे भगवान शिव ने कामदेव को किया भस्म? जानिए ब्रह्मपुत्र के बीच बसे’उमानंद’ और कामाख्या मंदिर का अद्भुत जुड़ाव

असम के गुवाहाटी में ब्रह्मपुत्र नदी के बीच बसे दुनिया के सबसे छोटे नदी द्वीप…

2 minutes ago

मोहिनी एकादशी: प्राचीन कथा और पापों से मुक्ति का महत्व

Mohini Ekadashi: मोहिनी एकादशी भगवान विष्णु को समर्पित है. इस दिन धृष्टबुद्धि की कथा सुनने…

18 minutes ago

वरुथिनी एकादशी: आध्यात्मिक सुरक्षा और व्रत से जुड़ी जरूरी बातें

Varuthini Ekadashi: वरुथिनी एकादशी भगवान विष्णु को समर्पित है. इस दिन व्रत, पूजा और दान…

28 minutes ago

जब फ्लैट तैयार हैं, तो कब्जा देने में देरी क्यों? सुप्रीम कोर्ट का आम्रपाली हाउसिंग से कड़ा सवाल

सुप्रीम कोर्ट ने आम्रपाली हाउसिंग प्रोजेक्ट मामले में रिसीवर आर. वेंकटरमणी से जिम्मेदारी जारी रखने…

29 minutes ago

विकसित भारत 2047: आज जन्म लेने वाले बच्चे का भविष्य कैसा होगा? शिक्षा, रोजगार से लेकर तकनीक तक बदल जाएगी जिंदगी

Viksit Bharat 2047: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत 2047 के लक्ष्य के तहत आज…

32 minutes ago