ICC World Cup 2023

World Cup 2023: साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच से पहले पाकिस्तान को लगा बड़ा झटका, ये तेज गेंदबाज हुआ बाहर

PAK vs SA: वर्ल्ड कप 2023 में पाकिस्तान की टीम अब तक पांच मैच खेल चुकी है. जिसमें उसे शुरुआत के दो मैचों में जीत मिली. उसके बाद लगातार तीन मैच में हार का सामना करना पड़ा. पिछले मैच में उसे अपने पड़ोसी अफगानिस्तान के हाथों शर्मनाक हार झेलनी पड़ी. अब पाकिस्तान को छठा मैच साउथ अफ्रीका के साथ खेलना है. लेकिन इससे पहली टीम को बड़ा झटका लगा है. टीम के दिग्गज गेंदबाज हसन अली बीमार हो गए हैं.

वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को झटका

पाकिस्तान की टीम मौजूदा वर्ल्ड कप में संघर्ष करती हुई नजर आ रही है. पाकिस्तान को पिछली तीन मैच में हार मिलने के बाद अब सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए आगे के सभी  मैच में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए जीतना जरूरी है. अगला मैच कल यानी शुक्रवार को साउथ अफ्रीका से खेला जाना है. साउथ अफ्रीका की टीम वर्ल्ड कप में बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है. ऐसे में मैच से पहले हसन अली का बीमार होना टीम के लिए झटके से कम नहीं है.

तेज गेंदबाज हसन अली हुए बीमार

बता दें कि हसन अली बीमार होने के चलते साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाले मैच में मैदान पर नहीं उतर पाएंगे. वर्ल्ड कप के लिए हसन अली को उस समय जगह दी गई थी, जब टीम के तेज गेंदबाज नसीम शाह चोटिल होकर पूरे वर्ल्ड कप से बाहर हो गए थे. इसके बाद लंबे समय से बाहर रहे हसन अली को टीम में शामिल किया गया था. हालांकि, हसन अली वर्ल्ड कप में कुछ ज्यादा प्रभावी नहीं रहे हैं.

ये भी पढ़ें- World Cup के बीच अपनी टीम छोड़ बांग्लादेश लौटे शाकिब अल हसन, जानें क्या है माजरा

पांच मैच में चटकाए हैं आठ विकेट

बता दें कि वर्ल्ड कप 2023 में पाकिस्तान की ओर से खेलते हुए हसन अली ने अब तक खेले गए पांच लीग मैच में आठ विकेट लिए हैं. पहले मैच में नीदरलैंड के खिलाफ खेलते हुए उन्होंने 33 रन देकर दो विकेट झटके थे. वहीं दूसरे मैच में श्रीलंका के खिलाफ हसन अली ने 71 रन देकर 4 विकेट लिए थे. भारत और अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में उनके नाम एक-एक विकेट दर्ज है. वहीं ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उन्हें कोई सफलता नहीं मिली थी. लेकिन अब उनके बीमार हो जाने के बाद टीम की टेंशन बढ़ गई है.

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

श्रीकृष्ण पाथेय न्यास की छात्रवृत्ति के लिए 102 मेधावी चयनित: सीएम मोहन यादव ने दी बधाई, खंडवा जिले से सर्वाधिक 6 विजेता

मध्य प्रदेश संस्कृति विभाग के श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा 102 छात्र-छात्राओं को 'भगवान श्रीकृष्ण मेधावी…

3 hours ago

खड़गे के विवादित बयान के बाद सुर्खियों में पीएम मोदी के पिता! जानिए कौन थे दामोदरदास मूलचंद मोदी?

राजनीतिक बयानबाजी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वर्गीय पिता दामोदरदास मूलचंद मोदी चर्चा में…

3 hours ago

मौसम बदलते ही बदला रामलला का दिनचर्या, अब सुबह 4 बजे खुलेंगे पट, जानिए पूरी समय-सारणी

1 नवंबर से अयोध्या के राम मंदिर में श्रीरामलला की पूजा, आरती और दर्शन का…

4 hours ago

मोदी सरकार का बड़ा एक्शन: नार्को-कार्टेल पर सुरक्षा एजेंसियों का सर्जिकल स्ट्राइक, 100 करोड़ का हवाला नेटवर्क ध्वस्त

NCB ने मिजोरम पुलिस और ED के साथ मिलकर 'ऑपरेशन ट्राइडेंट' लॉन्च किया. असम, मिजोरम…

4 hours ago

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने अफसरों की लगाई क्लास, 3707 पोस्टमार्टम में से सिर्फ 2 की पुलिस ने मांगी ऑनलाइन

इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्ती के बाद मेडिको-लीगल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट अब सीधे CCTNS पोर्टल…

5 hours ago

‘जाणता राजा’ का चौथा दिन: राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ल और पतंजलि CMD आचार्य बालकृष्ण समेत ये हस्तियां आईं आज

गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…

5 hours ago