दुनिया

Israel Hamas War: जंग रुकवाने के लिए मिस्र में मीटिंग, अरब देश इजरायल के विरोध में, जानें किसने लिया न्यूट्रल स्टैंड?

Israel Hamas Gaza palestine War: पश्चिमी एशिया में ​इजरायल और हमास की जंग शुरू हुए 15 दिन से ज्यादा हो चुके हैं. इस जंग में दोनों ओर के हजारों लोगों की जानें जा चुकी हैं. 7 अक्टूबर की सुबह इजरायल पर हुए भीषण आतंकी हमले के बाद इजरायली सरकार ने युद्ध का ऐलान कर दिया था और हमास को मिटाने के​ लिए गाजा पर एयर स्ट्राइक शुरू कर दीं. इजरायली एयर स्ट्राइक्स में गाजा की सैकड़ों इमारतें तबाह हो गईं और चारों ओर धूल-धुआं और मलबा बिखर गया. जंग में औरतें और बच्चे भी मारे गए…ऐसे में दुनिया के कई देश इस जंग को रुकवाने की कोशिश कर रहे हैं.

आज इजरायल और गाजा से सटे अफ्रीकी देश मिस्र (Ggypt) में अहम बैठक हो रही है. इस बैठक में अरब प्रायद्वीप के देश संयुक्‍त अरब अमीरात, कतर, मिस्र, और यूरोपियन काउंसिल समेत इटली, स्पेन, ग्रीस, कनाडा जैसे 10 से ज्यादा देशों के प्रतिनिधि शामिल हुए हैं. काहिरा में यह बैठक मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतेह अल सीसी के अगुवाई में हो रही है, जिसे ‘पीस समिट’ नाम दिया गया है. बड़ी बात यह है कि इसमें इजराइल का कोई प्रतिनिधि शामिल नहीं हुआ.

फिलिस्तीनियों की मौत और पश्चिमी देशों की चुप्पी की निंदा

काहिरा में काहिरा शिखर सम्मेलन में फिलिस्‍तीन से सटे जॉर्डन और लेबनान ने इजरायल के विरोध जमकर आवाज उठाई. जॉर्डन के किंग अब्दुल्ला ने कहा कि “फिलिस्तीनियों को बेघर करना पूरी अरब कायनात के लिए चिंता की बात है. गाजा पर लगातार बमबारी क्रूर है. यह लोगों के लिए सामूहिक सजा के बराबर है. इजरायल युद्ध अपराध को अंजाम दे रहा है…उसके हमले अंतरराष्ट्रीय और मानवीय कानूनों का उल्लंघन है. जानबूझकर पानी, बिजली और बुनियादी आवश्यकताएं रोकना सही नहीं है..दुर्भाग्‍य की बात यह है कि पश्चिमी देश ऐसा करने से इजरायल को रोक नहीं रहे.”

इजरायल गाजा में लोगों को भूखा मार रहा है- जॉर्डन के किंग

जॉर्डन के किंग ने कहा- “इजरायल गाजा में लोगों को भूखा मार रहा है. आज तक उसकी सेना को फिलिस्‍तीनीयों पर बमबारी के लिए जिम्मेदार नहीं ठहराया गया. हम कह रहे हैं कि इजरायल फिलिस्तीनियों का हक नहीं छीन सकता. उसको यह समझना चाहिए कि उसकी सुरक्षा चिंताओं का कोई मिलिट्री सॉल्‍यूशन नहीं है.” काहिरा शिखर सम्मेलन में मुस्लिम बहुल देश इजरायली हमलों के विरोध में बोल रहे हैं. वहीं, दूसरी ओर पश्चिमी देश इजरायल का समर्थन कर रहे हैं.

यह भी पढ़िए: गाजा में अस्‍पताल के बाद 900 साल पुराना चर्च तबाह, आरोप इजरायल पर, हमास प्रवक्‍ता गिरफ्तार, 10 पॉइंट्स में जानिए युद्ध का हालिया ब्यौरा

चीन-भारत समेत इन देशों ने न्यूट्रल स्टैंड लिया

अरब-मुस्लिम बहुल देशों और पश्चिमी देशों के अलावा काफी देश ऐसे भी हैं जिन्‍होंने किसी एक का पक्ष नहीं लिया. इजरायल पर हुए आतंकी हमले की भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने निंदा की थी, उन्‍होंने कहा था- दुख की इस घड़ी में भारत इजरायल के साथ खड़ा है. उसके बाद जब इजरायल ने गाजा पर जवाबी कार्रवाई की तो सिविलियन भी मारे जाने लगे. तब भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत शांति बनाए रखने के पक्ष में हैं और फिलिस्‍तीन को लेकर अब भी वही रूख है जो पहले था. अभी चीन और मिस्र जैसे भी कुछ ऐसे देश हैं, जिन्होंने इजरायल-हमास जंग में न्यूट्रल स्टैंड लिया है.

— भारत एक्सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

अगले 7 घंटे 16 राज्यों में कहर बन टूटेगा मौसम…! 85 की रफ्तार से आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग (IMD) ने 18 अक्टूबर को देश के कई राज्यों में भारी बारिश, आंधी…

3 minutes ago

फ्रांस में अवैध घुसपैठियों ने मचाई तबाही, लुई विटॉन और रोलेक्स के शोरूम लूटे, फूंक दी गाड़ियां

France Protests: फ्रांस में महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ हुए देशव्यापी प्रदर्शनों ने हिंसक रूप…

12 minutes ago

कोलकाता के बाद अब ग्‍वालियर में भीषण हादसा: बेकाबू ट्रक ने श्रद्धालुओं की भीड़ को रौंद डाला, 12 की मौत

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के पास नवरात्र के दौरान बेकाबू ट्रक…

30 minutes ago

नवरात्रि की महाष्टमी पर सुकर्मा योग का दुर्लभ संयोग: जानें मां महागौरी पूजा, शुभ मुहूर्त समेत आज का पूरा पंचांग

आज 18 अक्टूबर 2026, रविवार को शारदीय नवरात्र की महाष्टमी का पावन अवसर है. तिथि,…

1 hour ago

सुकर्मा योग से बदल जाएगी इन 4 राशियों की किस्मत! मेष-सिंह को मिलेगा लाभ तो कन्या वाले हो जायें सावधान

18 अक्टूबर 2026 को महाष्टमी के दिन सुकर्मा योग के प्रभाव से मेष, सिंह, मकर…

2 hours ago

आज का मेष राशिफल: मिलेगा सरप्राइज गिफ्ट, रविवार को सूर्य और मां भवानी की बरसेगी कृपा

Mesh Rashi Aaj Ka Rashifal Today: नवरात्रि के पावन रविवार मेष राशि पर मां दुर्गा…

2 hours ago