ICC World Cup 2023

IND vs BAN: बांग्लादेश के खिलाफ मैच के दौरान चोटिल हुए हार्दिक पांड्या, भेजा गया अस्पताल

Hardik Pandya Injury: वर्ल्ड कप 2023 का 17वां मैच पुणे में भारत और बांग्लादेश के बीच खेला जा रहा है. महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में दोनों टीमें आमने-सामने हैं. बांग्लादेश की टीम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी. मैच के दौरान टीम इंडिया को बड़ा झटका 9वें ओवर में लगा, जब गेंदबाजी करते हुए हार्दिक पांड्या चोटिल हो गये. वो मात्र तीन गेंद फेंककर मैदान से बाहर हो गये. उसके बाद उनका ओवर पूरा करने के लिए विराट कोहली आए.

बांग्लादेश के खिलाफ मैच में हार्दिक पांड्या चोटिल

भारतीय फैंस के लिए बुरी खबर है. टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को बांग्लादेश के खिलाफ खेले जा रहे मैच में चोटिल होकर बाहर हो गये हैं. उन्हें अस्पताल भेजा गया है. जहां उनकी स्कैनिंग होगी. उसके बाद जख्म का पता चलेगा. शायद आज के मैच में अब हार्दिक पांड्या मैदान पर नहीं दिखेंगे. भारत के लिए पांड्या का चोटिल होना बड़ा झटका माना जा रहा है.

9वें ओवर फेंकने के दौरान पांड्या को लगी चोट

आठ ओवर की समाप्ती के बाद बांग्लादेश का स्कोर बिना कोई नुकसान के 37 रन हो गया था. 9वां ओवर लेकर हार्दिक पांड्या आए. पहली गेंद उन्होंने लिट्टन दास को फेंकी, कोई रन नहीं बना. दूसरी गेंद पर लिट्टन दास ने चौका जड़ दिया. तीसरी गेंद पर लिट्टन दास ने स्ट्रेट ड्राइव लगाया. इसी दौरान हार्दिक पांड्या ने पैर से गेंद रोकने का प्रयास लेकिन गेंद नहीं रुकी और वो भी गिर गए. इस दौरान उन्हें चोट लग गई. वो दर्द से तड़पते दिखे. इसके बाद फिजियो टीम मैदान पर आई लेकिन वो आगे गेंद नहीं फेंक सके.

ये भी पढ़ें- IND vs BAN: वर्ल्ड कप 2023 में बांग्लादेश को बड़ा झटका, भारत के खिलाफ मैच से बाहर हुए शाकिब-अल-हसन

विराट कोहली ने पूरा किया पांड्या का ओवर

हार्दिक के ओवर के बचे हुए तीन गेंद फेंकने के लिए विराट कोहली आए. उन्होंने तीन गेंद में दो रन दिए. 9वें ओवर की चौथी गेंद विराट कोहली ने लिट्टन दास को फेंकी, कोई रन नहीं बना. इसके बाद पांचवें गेंद पर लिट्टन दास ने एक रन लिया. वहीं ओवर की आखिरी गेंद कोहली ने तंजीद हसन को फेंका, हसन ने स्वीपर कवर की दिशा में ड्राइव किया और एक रन चुरा लिया. इस तरह से हार्दिक पांड्या के ओवर के बचे हुए तीन गेंद कोहली ने फेंक कर पूरा किया.

Vikash Jha

Recent Posts

क्या चुनाव आयोग पर कसने जा रहा है कानूनी शिकंजा? जानिए सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किन 3 अर्जियों से मचा बवाल

सुप्रीम कोर्ट में चुनाव आयोग की नियुक्ति, कानूनी सुरक्षा और अंदरूनी फैसलों को लेकर 3…

3 hours ago

प्रदर्शनकारियों पर एक्शन के बाद दिल्ली पुलिस ने बनाई रील? जानें क्या है वायरल हो रहे वीडियो का सच

सोशल मीडिया पर दिल्ली प्रदर्शन से जोड़ते हुए एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा…

4 hours ago

पीएम मोदी के नेतृत्व में मजबूत हो रहे हैं भारत-ब्रिटेन संबंध: UK के पूर्व पीएम ऋषि सुनक

India-UK relations: ऋषि सुनक ने पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद भारत-ब्रिटेन संबंधों की…

4 hours ago

मांगी थी हर महीने ‘तय रकम’, नहीं देने पर पुलिस ने उजाड़ दिया कारोबार? जानिए क्या है दिल्ली का ये वायरल मामला

दिल्ली में एक दुकानदार ने आरोप लगाया है कि हर महीने कथित तौर पर पैसे…

4 hours ago

V-A थ्योरी से लेकर टैचीऑन्स तक: जानिए क्यों नोबेल न मिलने के बावजूद अमर हैं वैज्ञानिक ECG सुदर्शन

9 बार नोबेल पुरस्कार के लिए नामांकित होने के बावजूद नजरअंदाज किए गए महान भारतीय…

5 hours ago