देश

Satyendar Jain Bail: दिल्‍ली के पूर्व मंत्री सत्येन्द्र जैन को सुप्रीम कोर्ट से राहत, इस तारीख तक बढ़ी अंतरिम जमानत

Satyendar Jain Bail Supreme Court: दिल्ली के पूर्व मंत्री व आम आदमी पार्टी के नेता सत्येन्द्र कुमार जैन को कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में सत्येंद्र जैन को पहले दी गई अंतरिम जमानत की अवधि बढ़ा दी है. अब सत्येंद्र जैन 6 नवंबर तक चिकित्सा आधार पर अंतरिम जमानत पर रहेंगे. इससे पहले सितंबर महीने में कोर्ट ने सत्येंद्र जैन को चिकित्सा आधार पर दी गई अंतरिम जमानत 8 अक्तूबर तक बढ़ाई थी.

बता दें कि सत्येंद्र जैन कई महीनों तक जेल में रहे हैं. सत्येंद्र जैन के खिलाफ ईडी का मामला केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की शिकायत पर आधारित है. शिकायत में उनके ऊपर आरोप है कि सत्येन्द्र जैन ने 14 फरवरी, 2015 से 31 मई, 2017 तक विभिन्न व्यक्तियों के नाम पर चल संपत्तियां अर्जित की थीं. जिसका वह संतोषजनक हिसाब नहीं दे पाए थे. उनको मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जेल भेज दिया गया.

जेल में घट गया था 35 किलो वजन

जेल में सत्येन्द्र जैन का वजन काफी कम हो गया और वो पतले हो गए. उनकी तबियत बिगड़ने लगी. जमानत के लिए उन्‍होंने शीर्ष अदालत का रुख किया. उन्होंने अपने खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जमानत याचिका खारिज करने के दिल्ली उच्च न्यायालय के आदेश को चुनौती दी थी. उनके वकील ने शीर्ष अदालत को बताया था कि हिरासत में उनका स्‍वास्‍थ्‍य गिर रहा है. उनका वजन 35 किलो कम हो गया है और वह काफी पतले हो गये हैं. जिसके बाद शीर्ष अदालत ने सत्येंद्र जैन को 26 मई को छह सप्ताह के लिए अंतरिम जमानत दी थी.

यह भी पढ़िए: “मैं तो कुर्सी छोड़ना चाहता हूं, पर कुर्सी मुझे नहीं छोड़ेगी”, अशोक गहलोत के बयान से सुलग सकती है राजस्थान कांग्रेस में ठंडी पड़ी ‘आग’!

21 जुलाई को सर्जरी हुई, तब से हैं जमानत पर

अदालत ने सत्येन्द्र जैन को मीडिया से बात न करने और बिना अनुमति के दिल्ली छोड़ने ना छोड़ने का भी आदेश दिया. जेल से बाहर निकलने पर जैन की 21 जुलाई को सर्जरी हुई. तब से चिकित्सा आधार पर उनको दी गई अंतरिम जमानत समय-समय पर बढ़ाई जा रही है. हालांकि, उन्हें इस मामले में बरी नहीं किया गया है, बल्कि आज सुप्रीम कोर्ट ने कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में उनकी अंतरिम जमानत की अवधि फिर से बढ़ा दी है.

— भारत एक्सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

क्या चुनाव आयोग पर कसने जा रहा है कानूनी शिकंजा? जानिए सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किन 3 अर्जियों से मचा बवाल

सुप्रीम कोर्ट में चुनाव आयोग की नियुक्ति, कानूनी सुरक्षा और अंदरूनी फैसलों को लेकर 3…

3 hours ago

प्रदर्शनकारियों पर एक्शन के बाद दिल्ली पुलिस ने बनाई रील? जानें क्या है वायरल हो रहे वीडियो का सच

सोशल मीडिया पर दिल्ली प्रदर्शन से जोड़ते हुए एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा…

3 hours ago

पीएम मोदी के नेतृत्व में मजबूत हो रहे हैं भारत-ब्रिटेन संबंध: UK के पूर्व पीएम ऋषि सुनक

India-UK relations: ऋषि सुनक ने पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद भारत-ब्रिटेन संबंधों की…

3 hours ago

मांगी थी हर महीने ‘तय रकम’, नहीं देने पर पुलिस ने उजाड़ दिया कारोबार? जानिए क्या है दिल्ली का ये वायरल मामला

दिल्ली में एक दुकानदार ने आरोप लगाया है कि हर महीने कथित तौर पर पैसे…

3 hours ago

V-A थ्योरी से लेकर टैचीऑन्स तक: जानिए क्यों नोबेल न मिलने के बावजूद अमर हैं वैज्ञानिक ECG सुदर्शन

9 बार नोबेल पुरस्कार के लिए नामांकित होने के बावजूद नजरअंदाज किए गए महान भारतीय…

4 hours ago