विराट कोहली (सोर्स-X)
Virat Kohli Century: वर्ल्ड कप 2023 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेलते हुए टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने अपने वनडे करियर का 49वां शतक जमाया. इस मैच में विराट कोहली ने 121 गेंदों में नाबाद 101 रनों की पारी खेली. इस दौरान कोहली के बल्ले से दस चौके निकले. कोहली ने एकदिवसीय मैच में 49वां शतक लगाकर सचिन तेंदुलकर की बराबरी कर ली. वनडे में सर्वाधिक शतक जड़ने का रिकॉर्ड मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के नाम था. अब अगर आगे के मैच में विराट कोहली एक और शतक लगाते हैं तो वो तेंदुलकर से आगे निकल जाएंगे.
पिछले एक दशक की बात करें तो विराट कोहली टीम इंडिया के लिए सबसे भरोसेमंद खिलड़ी बनकर उभरे हैं. कोहली ने अपने दम पर कई बार भारतीय टीम को मुश्किल परिस्थितियों से निकाला है. विराट कोहली ने अपने जन्मदिन के मौके पर शतक लगाकर कमाल कर दिया. आज हम इस खबर में किस टीम के खिलाफ विराट कोहली ने कितने शतक लगाए हैं, उसके बारे में बताएंगे.
विराट कोहली ने एकदिवसीय मैच में सर्वाधिक 10 शतक श्रीलंका के खिलाफ लगाए हैं. विराट ने श्रीलंका के खिलाफ खेलते हुए 53 मैचों में दस शतक की मदद से 2594 रन बनाए हैं. वहीं कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 9 शतक जड़े हैं. जबकि, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विराट को कोहली के नाम आठ शतक दर्ज है. न्यूजीलैंड, साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश के खिलाफ विराट कोहली ने 5-5 शतक लगाए हैं. इसके अलावा पाकिस्तान और इंग्लैंड के विरूद्ध तीन-तीन शतक दर्ज है. जिम्बाब्वे के खिलाफ एक मात्र शतक कोहली के नाम दर्ज है.
विराट कोहली ने कोलकाता के ईडन गार्डन्स में श्रीलंका के खिलाफ साल 2009 में वनडे में पहला शतक लगाया था. जबकि, कोहली ने अपना 49वां शतक भी ईडन गार्डन में ही जमाया. साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए मैच में कोहली ने ये कारनामा किया है. कोहली के 49वां शतक लगाने के बाद सचिन तेंदुलकर ने भी उन्हें एक्स पर पोस्ट कर बधाई दी. बता दें कि वर्ल्ड कप 2023 में टीम इंडिया बेहतरीन फॉर्म में है और कमाल की बल्लेबाजी कर रहे है. वो अब तक दो शतक जड़ जुके हैं.
-भारत एक्सप्रेस
Brij Bhushan Sharan Singh on Elon Musk: दिल्ली के कनॉट प्लेस में CJP के 'लहरा…
Shraddha Dubey: लखनऊ के चर्चित कारोबारी शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में मुख्य…
Indian Cricket Team: भारतीय कप्तान स्मृति मंधाना टी20 इंटरनेशनल में 5,000 रन पूरे करने से…
बिहार MLC चुनाव के बीच JDU विधायक Anant Singh का सनसनीखेज कबूलनामा. बोले- जब नीतीश…
Gold Price Today: देश में सोने के आयात में भारी गिरावट के बावजूद आज घरेलू…
Bhind Snehlata Murder Case: मध्य प्रदेश के भिंड में बिहार की नर्सिंग छात्रा स्नेहलता के…