ICC World Cup 2023

World Cup 2023 BAN vs AFG: अफगानिस्तान 156 रन पर ऑल आउट, कप्तान शकीब अल हसन ने लिए 3 विकेट

World Cup 2023 3rd Match BAN vs AFG: आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 का पहला डलब हैडर मैच आज खेला जा रहा है. तीसरे दिन का पहला मैच बांग्लादेश बनाम अफगानिस्तान खेला जा रहा है. हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में चल रहे इस मैच में बांग्लादेश की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. अफगानिस्तान की टीम पहले बैटिंग करने उतरी और 37.2 ओवर में 156 रन पर ऑल आउट हो गई.

156 ढेर हुई अफगानिस्तान की टीम

टॉस हारकर बैटिंग करने उतरी अफगानिस्तान टीम के आधे खिलाड़ी 30 ओवर के भीतर पवेलियन लौट चुके हैं. अफगानिस्तान की ओर से रहमानउल्लाह गुरबाज 62 गेंद में 47 रन, इब्राहिम जदरान 25 गेंदों में 22 रन, रहमत शाह 25 गेंद में 18 रन, कप्तान हशमत उल्लाह 38 गेंदों में 18 रन, नजीब उल्लाह जदरान 13 गेंद में पांच रन, मोहम्मद नबी 12 गेंदों में 6 रन, बनाए हैं. मोहम्मद नबी ने 6 रन, अजमतउल्लाह ने 22 रन, राशिद खान ने 9 रन, मुजीब उर रहमान ने एक रन बनाए. इसके अलावा नवीन उल हक शून्य के स्कोर पर आउट हुए. वहीं फजलहक फारूकी बिना रन बनाए नाबाद रहे.

50 ओवर के मैच में अफगानिस्तान की टीम 37.2 ओवर में ऑल आउट हो गई. टीम से सभी 10 खिलाड़ियों ने मिलकर 156 रन ही बना सके. 150 से 156 रन के बीच अफगानिस्तान टीम के चार विकेट गिरे. विकेटकीपर बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज के अलावा कोई भी खिलाड़ी कुछ खास नहीं कर पाए. अफगानिस्तान की टीम टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी. अच्छी शुरूआत मिलने के बाद टीम का पहला विकेट 47 रन के स्कोर पर गिरा. वहीं, दूसरा विकेट 83 रन पर गिरा. इसके बाद निरंतर अंतराल पर विकेट गिरते गये और 150 रन के बाद 7 रन के भीतर चार विकेट गिर गए. जिसके चलते अफगानिस्तान की टीम 156 रन की बना सका.

साकिब और हसन ने झटके तीन-तीन विकेट

बांग्लादेश की ओर से कप्तान साकिब अल हसन और मेहदी हसन मिराज ने तीन-तीन विकेट लिए. इसके अलावा शोरिफुल इस्लाम दो विकेट झटके वहीं तस्कीन अहमद और मुस्तफिजुर रहमान ने एक-एक विकेट लिए.

ये भी पढ़ें- World Cup 2023 BAN vs AFG: अफगानिस्तान 156 रन पर ऑल आउट, कप्तान शकीब अल हसन ने लिए 3 विकेट

बांग्लादेश की प्लेइंग इलेवन

लिट्टन दास, तंजिद हसन तमीम, नजमुल हुसैन शांतो, मेहदी हसन मिराज, शाकिब अल हसन (कप्तान), मुश्फिकुर रहीम (विकेटकीपर), तौहीद हृदॉय, महमुदउल्लाह, तस्कीन अहमद, शोरिफुल इस्लाम,मुस्तफिजुर रहमान.

अफगानिस्तान की प्लेइंग इलेवन

रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शहीदी (कप्तान), मोहम्मद नबी, नजीबुल्लाह जादरान, अजमतुल्लाह ओमरजई, राशिद खान, मुजीब उर रहमान, नवीन उल हक, फजलहक फारूकी.

Vikash Jha

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

4 hours ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

4 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

4 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

5 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

5 hours ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

5 hours ago