रोहित शर्मा
India vs Afghanistan Live World cup 2023: आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 (ICC World Cup 2023) में भारत ने अफगानिस्तान को 8 विकेट से हरा दिया है. दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में बुधवार को खेले गये मुकाबला में अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और निर्धारित 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 272 रन बनाए. इसके जवाब में उतरी टीम इंडिया ने 35 ओवर में दो विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया.
भारत की ओर से ओपनिंग करने आए कप्तान रोहित शर्मा और ईशान किशन शुरुआत से ही अफगानिस्तान के गेंदबाजों पर दबाव बनाए रखा. दोनों बल्लेबाजों के बीच 156 रनों की साझेदारी हुई. 19वें ओवर में भारतीय टीम को पहले झटका लगा, जब राशिद खान ने 47 रन बनाकर खेल रहे ईशान किशन को चलता किया. इसके बाद क्रीज पर आए विराट कोहली ने कप्तान रोहित शर्मा के साथ भारतीय पारी को आगे बढ़ाया.
कप्तान रोहित शर्मा ने 63 गेंदों में शानदार शतक जड़ा और कई विश्व रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए. टीम इंडिया को दूसरा झटका 26 वें ओवर में 205 रन के स्कोर पर लगा. रोहित शर्मा 131 रन बनाकर आउट हो गये. अपनी पारी के दौरान रोहित शर्मा ने 16 चौके और 5 छक्के लगाए. रोहित के आउट होने के बाद श्रेयस अय्यर क्रीज पर आए और विराट कोहली के साथ जीत तक बने रहे. 35वें ओवर के आखिरी गेंद पर विराट कोहली ने 4 लगाकर टीम को जीत दिलाई. विराट कोहली नाबाद 55 रन और श्रेयस अय्यर 25 रन बनाकर लौटे.
अफगानिस्तान की ओर से रहमानुल्लाह गुरबाज और इब्राहिम जादरान ओपनिंग करने आए. सातवें ओवर में अफगान टीम को पहला झटका जादरान के रूप में लगा. वे 22 रन बनाकर जसप्रीत बुमराह की गेंद पर केएल राहुल के हाथों कैच आउट हो गये. इसके बाद दूसरा झटका गुरबाज के रूप में लगा. वो 21 रन बनाकर आउट हो गये.
कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी ने 80 रन की पारी खेली. वहीं अजमतुल्ला उमरजई ने 62 रनों बनाए. इसके अलावा रहमत शाह ने 16 रन, मोहम्मद नबी ने 19 रन, राशिद खान ने 16 रन, मुजीब उर रहमान ने 10 रन नवीन उल हक ने 9 रन और नजीबुल्लाह ने 2 रन बनाए.
भारतीय गेंदबाजों ने 50 ओवर में अफगानिस्तान के 8 विकेट चटकाए. जिसमें तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने सर्वाधिक 4 विकेट लिए. इसके अलावा अपने जन्मदिन के मौके पर मैच खेल रहे हार्दिक पांड्या ने दो विकेट लिए. वहीं शार्दुल ठाकुर और कुलदीप यादव ने एक-एक विकेट लिए. अफगानिस्तान की ओर से राशिद खान ने दो विकेट लिए.
रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन, विराट कोहली, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, हार्दिक पांड्या, रविंद्र जडेजा, शार्दूल ठाकुर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह.
रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), नजीबुल्लाह जादरान, मोहम्मद नबी, अजमतुल्ला उमरजई, राशिद खान, मुजीब उर रहमान, नवीन-उल-हक, फजलहक फारूकी.
Nana Patekar Tirangaa and Krantiveer iconic roles: नाना पाटेकर की 'तिरंगा' और 'क्रांतिवीर' ने 90…
Anupriya Nagar Sunil Lodhi Namo Book Fest Kashi: काशी के नमो बुक फेस्ट में पहली…
Lieutenant Governor Swaraj Dweep visit: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा के स्वराजद्वीप दौरे पर मिलीं कई…
Allahabad High Court Ayushman Bharat hospital cancellation: ब्लड कैंसर पीड़ित 2 माह के बच्चे के…
Vinoy Kumar Choubey Presidents Police Medal: पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस कमिश्नर IPS विनय कुमार चौबे को विशिष्ट…
OPPOSITION MEETS PRESIDENT ON VOTE THEFT: विपक्षी गठबंधन INDIA के शीर्ष 10 नेताओं के एक…