देश

“मध्य प्रदेश में BJP नेता आदिवासी पर पेशाब करते हैं, मरे लोगों का इलाज होता है”, भाजपा पर राहुल गांधी का करारा हमला

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है. तारीखों के ऐलान के साथ ही आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है. इसी बीच शहडोल जिले में चुनावी रैली को संबोधित करने पहुंचे राहुल गांधी ने बीजेपी पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश बीजेपी और आरएसएस के लिए एक लैबोरेट्री की तरह है. जहां पर मरे लोगों का अस्पताल में इलाज होता है और आदिवासी पर बीजेपी नेता पेशाब करते हैं.

“मध्य प्रदेश बीजेपी और आरएसएस की प्रयोगशाला”

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवानी की एक किताब का जिक्र किया. जिसमें उन्होंने मध्य प्रदेश को बीजेपी और RSS की प्रयोगशाला बताया था. राहुल गांधी ने कहा कि ” मुझे यहां आकर पता चला कि ये एक लैबोरेट्री है. जहां पर मरे हुए लोगों का इलाज कर दिया जाता है. उज्जैन स्थित महाकाल लोक से शंकर जी की प्रतिमा चोरी हो जाती है. बच्चों के मिड डे मील की चोरी की जाती है. व्यापम घोटाला होता है और MBBS की सीटें बेच दी जाती हैं.”

रेप का विरोध करने वाले की हत्या कर दी जाती है- राहुल गांधी

उन्होंने आगे बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि यहां पर पटवारी की नौकरी के लिए 15 लाख रुपये देने पड़ते हैं. रेप का विरोध करने वाले की हत्या कर दी जाती है. हर रोज तीन किसान खुदकुशी कर लेते हैं.

यह भी पढ़ें- MP Election 2023: शहडोल जिले में बीजेपी ने 2 विधायकों की सीट बदली, पार्टी ने इस वजह से लिया फैसला…

जातीय जनगणना कराने का वादा

राहुल गांधी ने शहडोल की रैली में भी जातीय जनगणना कराने का वादा किया. उन्होंने कहा कि हमारे देश में 90 अफसर योजनाएं बनाते हैं. इनमें सिर्फ तीन लोग ऐसे हैं, जो पिछड़े वर्ग से आते हैं. इसलिए देश में जातीय जनगणना बहुत जरूरी है. बीजेपी दूसरे मुद्दे के जरिए जनता का ध्यान भटकाने में लगी है. जातीय गणना पर प्रधानमंत्री का बयान नहीं आता है.

“पीएम मोदी जातीय जनगणना पर बात नहीं करते”

कांग्रेस नेता ने कहा कि पीएम मोदी लोगों का ध्यान भटकाने के लिए कभी पाकिस्तान तो कभी अफगानिस्तान की बात करते हैं, लेकिन जातीय जनगणना पर कभी बात नहीं करते हैं. मध्य प्रदेश का पिछड़ा वर्ग का युवा समझ चुका है कि वह बेरोजगार क्यों है? बीजेपी के लोग सरकार नहीं चला रहे हैं, वह बजट की बात नहीं करते हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

प्रयागराज में सजा सिनेमा का महाकुंभ, इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में क्षेत्रीय भाषाओं के सिनेमा पर हुआ मंथन

प्रयागराज में आयोजित इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 में अवधी, भोजपुरी, बुंदेली और ब्रज भाषा…

4 minutes ago

1 नवंबर को दिल्ली में थमेगी रफ्तार! INDIA गठबंधन की रैली को लेकर रूट डायवर्जन लागू

1 नवंबर को रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की रैली के चलते दिल्ली पुलिस ने…

29 minutes ago

संजय गुप्ता के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक, सितारों ने भावुक होकर दी श्रद्धांजलि

फिल्ममेकर संजय गुप्ता के अचानक निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है.…

35 minutes ago

मामूली टक्कर के बाद ट्रैफिक कांस्टेबल से उलझी BMW सवार महिला

मुंबई के जुहू में बीएमडब्ल्यू कार सवार महिला ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ाने की…

1 hour ago

कैंसर का जड़ से खात्‍मा होगा! असम में देश का पहला पब्लिक प्रोटॉन बीम सेंटर स्थापित करा रही भाजपा सरकार, जानिए कैसे बचेंगी जानें

असम के गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज (GMCH) में भारत का पहला सार्वजनिक क्षेत्र का अत्याधुनिक प्रोटॉन…

1 hour ago

रामपुर जेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल गाजियाबाद कोर्ट में होगी पेशी

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई हैं.…

1 hour ago