India vs Pakistan: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए भारत पाकिस्तान मुकाबले में भारत की शानदार जीत हुई है. टीम इंडिया ने इस मैच में बेहतरीन प्रदर्शन किया है. गेंदबाजी से लेकर बल्लेबाजी और फील्डिंग सभी मामलों में टीम इंडिया का प्रदर्शन शानदार रहा है बता दें कि इस मैच की जीत का जश्न पूरे देश में मन रहा है. वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी भारत को इस जीत की बधाई है. वहीं देश के सभी इलाकों से जीत के जश्न की तस्वीरें भी आने लगी है.
बता दें कि जैसे ही भारत की पाकिस्तान के खिलाफ जीत सुनिश्चित हुई वैसे ही पीएम मोदी ने जीत की बधाई वाला ट्वीट किया है. भारत की शानदार जीत पर PM मोदी ने कहा- टीम को बधाई और आगे के मैचों के लिए शुभकामनाएं.
केवल पीएम मोदी नहीं बल्कि देश के गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, ऊंचा लहराता हुआ तिरंगा,इस शानदार जीत के लिए हमारी क्रिकेट टीम के लिए तालियों की गड़गड़ाहट. टीम ने वनडे वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ अपनी जीत का सिलसिला जारी रखा है. आप सभी ने दिखाया है कि एक समान लक्ष्य के साथ निर्बाध टीमवर्क हमारे देश के लिए कितना गौरव हासिल कर सकता है. विश्व कप 2023 जीतने की दिशा में आपके अथक प्रयास के लिए मेरी शुभकामनाएं.
बता दें कि पूरे देश से भारत की इस शानदार जीत की खबरें आ रही है. न्यूज एजेंसी एएनआई ने गुजरात में मने टीम इंडिया की जीत के जश्न की तस्वीरें औऱ वीडियोज शेयर किए हैं.
बता दें कि भारत ने मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था और फिर पाकिस्तान को महज 191 रनों पर रोक दिया था. वहीं टीम इंडिया के गेंदबाजों ने आज के मैच में बेहतरीन प्रदर्शन किया है. दूसरी ओर कप्तान रोहित शर्मा ने बेहतरीन बैटिंग करते हुए 86 रनो की पारी खेली अंत में श्रेयस अय्यर की अर्धशतकीय पारी की बदौलत टीम इंडिया ने आसानी से तीन विकेट खोकर 192 का लक्ष्य हासिल कर लिया.
-भारत एक्सप्रेस
ग्वालियर में सरकारी नौकरी का झांसा देकर ठगी करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश…
UP elections 2027: BSP प्रमुख मायावती ने राजनीतिक दलों में बढ़ती कटुता और व्यक्तिगत हमलों…
Ujjain Indore Instagram Friend Crime News: इंदौर से उज्जैन मिलने पहुँची युवती को इंस्टाग्राम फ्रेंड…
सर्दियों में दिल्ली के प्रदूषण को रोकने के लिए प्रशासन सख्त कदम उठाने जा रहा…
दिवाली और छठ पूजा के दौरान यात्रियों की भीड़ को देखते हुए कई प्रमुख ट्रेनों…
PM Modi Subhashit: पीएम मोदी ने संस्कृत सुभाषित साझा कर चुनौतियों का सामना करने और…