खेल

‘भारत ओलंपिक का आयोजन करने के लिए उत्साहित…’, IOC सेशन में बोले PM मोदी- यह भारतीयों का बरसों पुराना सपना है, कोई कसर नहीं छोड़ेंगे

Olympics Games in India : ओलंपिक गेम्स को दुनिया में खेलों का महाकुंभ माना जाता है. भारत में अब तक इसका एक भी बार आयोजन नहीं हुआ, हालांकि अब इसकी संभावना लग रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज इसे लेकर बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि इस बार वे ओलंपिक होस्ट करने के भरसक प्रयास कर रहे हैं.

मुंबई में IOC सेशन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा- “आज मैं आप सबके सामने 140 करोड़ भारतवासियों की भावना जरूर रखना चाहूंगा. भारत अपनी धरती पर ओलंपिक का आयोजन करने के लिए बहुत उत्साहित है. वर्ष 2036 में भारत में ओलंपिक का सफल आयोजन हो, इसके लिए भारत अपने प्रयासों में कोई कमी नहीं रखेगा. ये 140 करोड़ भारतीयों का बरसों पुराना सपना है.”

अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति के 141वें सत्र को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा— “पिछले ओलंपिक में कई भारतीय एथलीट्स ने बेहतरीन प्रदर्शन किया. हाल में संपन्न हुए एशियन गेम्स में भारत ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया. उससे पहले हुए वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स में भी हमारे युवा एथलीट ने नए रिकॉर्ड बनाए हैं.”

IOC सत्र हमारे लिए बहुत गर्व की बात: PM मोदी

मुंबई में 141वें IOC सत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “40 साल के बाद भारत में IOC सत्र आयोजित होना हमारे लिए बहुत गर्व की बात है.”

पाकिस्तान पर जीत की टीम इंडिया को दी बधाई

PM मोदी ने आज मुंबई में अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति के 141वें सत्र को संबोधित करते हुए टीम इंडिया को पाकिस्तान पर जीत दर्ज करने की बधाई भी दी. मोदी ने कहा- “कुछ देर पहले ही भारत ने अहमदाबाद में दुनिया के सबसे बड़े स्टेडियम में बहुत ही शानदार जीत दर्ज़ की है. मैं भारतीय टीम को और सभी भारतीयों को इस ऐतिहासिक जीत की बधाई देता हूं”

— भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

34 minutes ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

34 minutes ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

1 hour ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

2 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

2 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

3 hours ago