ICC World Cup 2023

IND vs PAK: मोहम्मद रिजवान की हरकत पर भड़के रोहित, भरे मैदान पर कोहली ने किया ट्रोल, VIDEO वायरल

IND vs PAK: वर्ल्ड कप 2023 में भारत-पाकिस्तान के बीच चले महामुकाबला में भारत ने सात विकेट से जीत दर्ज कर ली. वर्ल्ड कप में भारत की पाकिस्तान पर ये आठवीं जीत थी. इस मैच के दौरान पाकिस्तानी बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान ने बल्लेबाजी के दौरान ऐसी हरकत की जिसे देखकर टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली का पारा चढ़ गया.

रिजवान कर रहे थे समय बर्बाद

दरअसल, हुआ कुछ यूं कि पाकिस्तान की पारी के दौरान 13वां ओवर हार्दिक पांड्या लेकर आए और ओपनर बल्लेबाज इमाम-उल-हक को आउट कर दिया. इमाम के पवेलियन जाने के बाद विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान बैटिंग करने मैदान पर आए. वो बल्लेबाजी शुरू करने में समय ले रहे थे. ये हरकतें भारतीय टीम के खिलाड़ियों को समझ में आ गई. इसी हरकत से टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली नाराज हो गये.

कोहली की एक्टिंग का वीडियो वायरल

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा को जब लगा कि मोहम्मद रिजवान समय बर्बाद कर रहे हैं तो वो कप्तान के पास पहुंच गये और कुछ बातें करते दिखे. उसी समय मैदान के दूसरे तरफ मौजूद विराट कोहली ऐसे एक्टिंग करने लगे, मानों उनके हाथ में घड़ी बंधी हो, वो घड़ी देखने का एक्टिंग करने लगे. असल में वो ये दिखाना चाह रहे थे कि रिजवान खेलने में कितना समय लगाता है. कोहली का ये वीडियो वायरल हो गया.

कोहली और रोहित क्यों हुई नाराज

रिजवान के खेले शुरु करने को लेकर रोहित और विराट कोहली नाराज हो गये. दोनों के गुस्सा होने की वजह काफी अहम था क्योंकि अगर समय पर ओवर्स पूरे नहीं होते तो इसका खामियाजा भारत को भुगतना पड़ता. अगर तय समय के भीतर टीम इंडिया की गेंदबाजी खत्म नहीं होती तो उसे पेनल्टी भरना पड़ता. इसी को लेकर रोहित शर्मा चाहते थे कि मैदान पर मौजूद अंपायर यह देखे कि रिजवान खुद से लेट कर रहे हैं.

भारत ने सात विकेट से हराया

टीम इंडिया ने पाकिस्तान के 191 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 30.3 ओवर में मैच को अपने नाम कर लिया और पाकिस्तान को सात विकेट से मात दे दी. आज के मैच में जीत दर्ज करने के बाद वर्ल्ड कप में भारत की पाकिस्तान पर आठवीं जीत हो गई है. इससे पहले सात बार वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान आमने-सामने हो चुकी है, प्रत्येक बार भारतीय टीम ने जीत दर्ज की है.

Vikash Jha

Recent Posts

सीएम योगी का बड़ा संदेश; ‘अब नहीं चलेगा भाई-भतीजावाद’, 4,543 नए दरोगाओं को दिए नियुक्ति पत्र, पारदर्शी भर्ती मॉडल पर फिर जताया भरोसा

लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 4,543 नवचयनित उपनिरीक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरित करते हुए…

12 minutes ago

बद्रीनाथ पर मंडराया बर्फीले कहर का साया, 58.9 लाख घन मीटर बर्फ से तबाही की आशंका, वैज्ञानिकों की बड़ी चेतावनी

बद्रीनाथ धाम के ऊपर मौजूद तीन हैंगिंग ग्लेशियरों को लेकर वैज्ञानिकों ने गंभीर चेतावनी दी…

29 minutes ago

दीपावली-छठ पर योगी सरकार का तोहफा, 12 दिन तक चलेंगी अतिरिक्त रोडवेज बसें

UPSRTC Diwali Chhath Special Bus: दीपावली और छठ पर्व पर यात्रियों की सहूलियत के लिए…

46 minutes ago

हाथ में नहीं टिकता पैसा? नरक चतुर्दशी और दिवाली की रात करें ये सरल शास्त्रीय उपाय, बरसने लगेगी मां लक्ष्मी की कृपा

दीपावली महापर्व पर मां लक्ष्मी की असीम कृपा और स्थायी समृद्धि प्राप्त करने के लिए…

1 hour ago

9 नवंबर को 1,024 करोड़ की सौगात, 1,200 परिवारों को मिलेंगे घर; कांकरिया में दौड़ेंगी नई टॉय ट्रेन

Amit Shah Ahmedabad Visit: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 9 नवंबर को अहमदाबाद दौरे पर…

1 hour ago

VRINDAVAN: श्रीबांके बिहारी मंदिर में दर्शन के लिए नई व्यवस्था, दिवाली और कार्तिक मास में सुलभ दर्शन की तैयारी

Banke Bihari Temple: दिवाली और कार्तिक मास के पावन अवसर पर ब्रजभूमि के प्रसिद्ध श्रीबांकेबिहारी…

1 hour ago