ICC World Cup 2023

World Cup खिताब से एक कदम दूर टीम इंडिया, सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर लिया 2019 का बदला

IND vs NZ: वर्ल्ड कप 2023 के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 70 रनों से हराकर सेमीफाइनल में प्रवश कर लिया है. टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट खोकर 397 रन बनाए. इसके जवाब में उतरी पूरी कीवी टीम 327 रन पर ऑल आउट हो गई. तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने सात विकेट झटके. उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. अब गुरुवार को दूसरे सेमीफाइनल में जितने वाली टीम के साथ 19 नवंबर (रविवार) को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया की भिड़ंत होगी.

भारत ने न्यूजीलैंड को 70 रनों से हराया

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मैच में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी. दोनों ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा (47) और शुभमन गिल (नाबाद 80 रन) ने बेहतरीन शुरुआत की. वहीं विराट कोहली (117) और श्रेयस अय्यर (105 रन) की बदौलत टीम इंडिया ने निर्धारित 50 ओवर में 4 विकेट खोकर 397 रन बनाए और न्यूजीलैंड के सामने चेज के लिए 398 रन का टारगेट रखा.

कीवी टीम पर शमी ने बरपाया कहर

भारतीय बल्लेबाजों ने अपना काम कर दिया था. अब बारी थी गेंदबाजों की. न्यूजीलैंड की टीम ने पारी की शुरुआत की. शुरुआती ओवरों में भारतीय टीम को विकेट नहीं मिला. इसके बाद कप्तान रोहित शर्मा ने मोहम्मद शमी को गेंदबाजी में लगाया. शमी ने अपने पहले ही गेंद पर डेवोन कॉन्वे को चलता कर दिया. इसके बाद शमी ने अपने दूसरे ही ओर में रचिन रविंद्र को भी चलता कर दिया. वानखेड़े के मैदान पर शमी का जादू चला और उन्होंने एक के बाद एक करके सात बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया.

भारत ने लिया WC 2019 का बदला

2019 के वर्ल्ड कप में भारतीय टीम सेमीफाइनल में हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई थी. इंग्लैंड में खेले गए वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड ने भारत को हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया था. अब 2023 के वर्ल्ड कप में भारत ने न्यूजीलैंड को सेमीफाइनल मुकाबले में 70 रनों से हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया है. वर्ल्ड कप 2023 के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में कई सारे रिकॉर्ड बने.

मोहम्मद शमी के नाम सर्वाधिक विकेट

वर्ल्ड कप 2023 के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाफ मोहम्मद शमी ने सात विकेट झटके. इसी के साथ शमी वर्ल्ड कप 2023 में सर्वाधिक विकेट लेने वाले बल्लेबाज गेंदबाज बन गए हैं. उनके नाम 6 मैचों में 23 विकेट दर्ज हो गया है. वहीं वर्ल्ड कप में भारत के लिए सर्वाधिक विकेट लेने का रिकॉर्ड भी मोहम्मद शमी के नाम दर्ज है. शमी के नाम वर्ल्ड कप में 54 विकेट लेने का रिकॉर्ड दर्ज हो गया है.

कोहली ने तोड़ा सचिन का महारिकॉर्ड

टीम इंडिया के रन मशीन कहे जाने वाले विराट कोहली ने सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलते हुए वनडे करियर का 50वां शतक जड़ा और विश्व के महातम बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के वनडे में 49 शतक के रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया. कोहली वनडे में शतकों का अर्धशतक जमाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं.

टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज.

न्यूजीलैंड टीम की प्लेइंग इलेवन

डेवोन कॉन्वे, रचिन रविंद्र, केन विलियमसन (कप्तान), डैरिल मिचेल, टॉम लैथम (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, मिचेल सेंटनर, ट्रेंट बोल्ड, टिम साऊदी, लॉकी फॉर्ग्यूसन.

ये भी पढ़ें- IND vs NZ World Cup Semifinal: वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचा भारत, न्यूजीलैंड को 70 रनों से हराया, शमी झटके 7 विकेट

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

सज्जाद जहीर की कहानी: रावलपिंडी षड्यंत्र, जेल से रिहाई और भारत वापसी

सज्जाद जहीर उर्दू साहित्य के प्रमुख लेखक, प्रगतिशील लेखक संघ के संस्थापक और कम्युनिस्ट विचारक…

2 minutes ago

12 महीने में 119 बच्चों को घर पहुंचाया, दिल्ली पुलिस की महिला हेड कॉन्स्टेबल चंचल बनीं मिसाल

दिल्ली पुलिस की हेड कॉन्स्टेबल चंचल ने एक साल के भीतर 119 लापता बच्चों और…

58 minutes ago

13 करोड़ का खिलाड़ी CSK में आधे दाम पर? धोनी की टीम ने रचा बड़ा खेल, बदले में SRH को क्या मिला?

IPL 2027 ट्रेडिंग विंडो में CSK और SRH ने बड़ा सौदा किया है. लियाम लिविंगस्टन…

1 hour ago

PM मोदी ने पैरा खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला, बोले- हिम्मत हो तो कोई मंजिल दूर नहीं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियन पैरा गेम्स के पदक विजेता खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनके…

1 hour ago