देश

“सबूत दें, भारत जांच के लिए तैयार”, निज्जर हत्याकांड मामले में विदेश मंत्री ने कनाडा को लगाई लताड़

India-Canada Relations: खालिस्तानी समर्थक आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या मामले में भारत ने एक बार फिर से कनाडा को लताड़ लगाई है. विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा है कि कनाडा की सरकार को अपने उन दावों को लेकर सबूत पेश करने चाहिए, जिसमें उसका कहना है कि हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारत सरकार के एजेंट्स का हाथ था. विदेश मंत्री ने ये बातें ब्रिटेन में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कही. वे इन दिनों ब्रिटेन के दौरे पर हैं.

कनाडा विवाद पर बोले विदेश मंत्री

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने ब्रिटेन की राजधानी लंदन में उत्तर प्रदेश के लोखरी से चुराई गईं मंदिर की मूर्तियों, योगिनी चामुंडा और योगिनी गोमुखी की वापसी के लिए आयोजित किए गए समारोह में शामिल होने के लिए पहुंचे थे. जहां उन्होंने कनाडा की ओर से लगाए गए आरोपों को लेकर पलटवार किया. कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने निज्जर की हत्या का आरोप भारती खुफिया एजेंट्स पर लगाया था. जिसको लेकर भारी विवाद हुआ था. इस मामले में कनाडा की तरफ से भारतीय राजनयिकों पर की गई कार्रवलाई के बाद भारत ने भी सख्त रुख अपनाते हुए कनाडाई राजनयिकों को भारत से निकाल दिया था.

हिंसक राजनीति को जगह मिली है

विदेश मंत्री ने कार्यक्रम में कहा कि ” हमने कनाडाई लोगों को बताया है. असल में बात ये है कि हमें लगता है कि कनाडा की राजनीति में हिंसक और अतिवादी राजनीति को जगह मिली हुई है. जिसका काम हिंसक तरीकों से भारत से अलगाव की बात करना है. इन लोगों को कनाडा की राजनीति में मिला दिया गया है. उनके पास भले ही अपने विचारों को रखने की आजादी है, लेकिन बोलने या अभिव्यक्ति की आजादी एक जिम्मेदारी के साथ मिलती है.”

यह भी पढ़ें- ‘राजस्थान में बनेगी BJP सरकार’, PM मोदी का कांग्रेस पर वार, बोले- कोई वोट मांगने आए तो लाल डायरी के बारे में जरूर पूछना

सबूत दें, हम जांच करेंगे- विदेश मंत्री

विदेश मंत्री ने कहा कि ऐसी आजादी का गलत इस्तेमाल और राजनीतिक उद्देश्यों के लिए दुरुपयोग करना कतई बर्दाश्त करना सही नहीं है. अगर आपके पास ऐसे आरोपों को लगाने की कोई वजह है तो उस आरोपों को जायज ठहराने के लिए सबूत दें, हम जांच से मुकर नहीं रहे हैं, बल्कि सहयोग करेंगे.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

चुनाव आयोग ने जारी किया नया शेड्यूल: 12 नवंबर को आएगी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट, जानिए कैसे करा सकते हैं सुधार

चुनाव आयोग ने यूपी-बिहार समेत 17 राज्यों में स्पेशल संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) शुरू करने का…

1 hour ago

‘भारत में भी सत्ता बदले…’, प्रशांत भूषण-नेहा बोरा के ‘रिजीम चेंज’ बयानों से छिड़ा विवाद, बांग्लादेश मॉडल के सुर अलापे

Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- 'बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…

3 hours ago

‘पैसे से नहीं चलती देश की नीतियां…’ स्टारलिंक को लेकर एलन मस्क पर बरसे बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे

आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…

3 hours ago

जेआरडी टाटा का वो सपना, जिसने भारत को दी पहली एयरलाइन; जानिए एयर इंडिया की दिलचस्प कहानी

जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…

4 hours ago

‘सत्ता को सेवा में बदला’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल पर हिमाचल प्रदेश बीजेपी ने जताई कृतज्ञता

हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…

4 hours ago