देश

‘राजस्थान में बनेगी BJP सरकार’, PM मोदी का कांग्रेस पर वार, बोले- कोई वोट मांगने आए तो लाल डायरी के बारे में जरूर पूछना

PM Modi Rally In Barmer: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज एक बार फिर राजस्‍थान में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्‍याशियों के लिए जनसभा संबोधित करने आए. यहां उन्‍होंने बाडमेर रैली की. रैली में प्रधानमंत्री ने कहा, “मैं दिल्ली से जल जीवन मिशन का पैसा भेजता हूं, लेकिन ये कांग्रेस के लोग आदतन मजबूर उसमें भी कमीशन खा जाते हैं. कांग्रेस के लोग पानी जैसे पुण्य काम में भी पैसे कमाने का कारोबार करते हैं, भ्रष्टाचार करते हैं.”

प्रधानमंत्री मोदी ने बाडमेर में लोगों से सवाल करते हुए कहा, “मैं आपसे पूछता हूं भाइयो-बहनों… लूट करने वालों को सजा मिलनी चाहिए कि नहीं मिलनी चाहिए? सबसे पहले सजा देने का मौका आपको को मिला है. तो कमल के निशान पर ऐसे बटन दबाओ कि उनकी सजा पक्की हो जाए. जैसे उनको फांसी दे रहे हो, ऐसे कमल के निशान पर बटन दबाओ.”

‘कांग्रेसी नेताओं से लाल डायरी के बारे में जरूर पूछना’

लाल डायरी का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री मोदी बोले, ”राजस्थान चुनावों में लाल डायरी की चर्चा भी खूब है. क्या लाल डायरी के बाद कांग्रेस का कोई भी प्रत्याशी जीतना चाहिए. मैं तो आपसे कहूंगा कि जब कोई कांग्रेसी नेता आपसे वोट मांगने आए तो उससे लाल डायरी के बारे में जरूर पूछना.” पीएम मोदी ने राजस्थान के बाड़मेर में आगे कहा- राजस्थान कह रहा है कि जा रही है कांग्रेस और आ रही है बीजेपी. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में तो कांग्रेस का डिब्बा गुल है. अब राजस्थान की बारी है.

यह भी पढ़िए: “कांग्रेस की सरकार आने पर महिलाओं को 15 हजार रुपये सालाना देंगे”, राहुल गांधी ने फिर उठाया OBC का मुद्दा

इस बार बीजेपी की सरकार बनेगी- पीएम नरेंद्र मोदी

बाडमेर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि इनकी सरकार राजस्थान में जाने वाली है. ये लोग (कांग्रेस) भ्रष्टाचार में डूबे हुए हैं. उन्होंने इस दौरान दावा किया कि बीजेपी की सरकार बनेगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “आज रांची, झारखंड में बहुत बड़ा अभियान भारत सरकार ने शुरू किया है- विकसित भारत संकल्प यात्रा. इसमें भारत सरकार देश के हर गांव जाएगी, हर लाभार्थी से संपर्क करेगी. मेरे जो भाई-बहन अब तक सरकार की योजनाओं से वंचित हैं, अब सामने जाकर उनका हक उन्हें दिया जाएगा.”

— भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

96 रन बनाकर भी पाकिस्तान को नहीं जिता सके हसन नवाज, बोले- ‘आज भी है उसका दर्द’

एशियन गेम्स फाइनल में भारत से मिली 19 रनों की हार पर पाकिस्तानी बल्लेबाज हसन…

6 hours ago

दिवाली पर सजेगा कार बाजार: Hyundai Bayon और Renault Duster Hybrid की धमाकेदार एंट्री, जानें फीचर्स

दिवाली से पहले भारतीय कार बाजार में हुंडई Bayon और रेनॉ Duster Hybrid की एंट्री…

6 hours ago

हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, 20 दिन तक अस्पताल में चली जिंदगी की जंग

Hemant Soren Mother Death: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का 78…

6 hours ago

यूपी चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने बढ़ाई रफ्तार, राम विलास पासवान की पुण्यतिथि पर लखनऊ में दिखाएगी ताकत

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने अपनी…

7 hours ago

बुंदेलखंड में चीतों की दहाड़! सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में छोड़े गए दो चीते, वन्य पर्यटन को मिलेगा नया पंख

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में दो…

7 hours ago

सरकार के प्रमुख के रूप में 25 साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री मोदी ने आडवाणी से लिया आशीर्वाद, कहा- उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन में सरकार के प्रमुख के रूप में लगातार…

8 hours ago