इरफान पठान (सोर्स- X)
World Cup: वर्ल्ड कप 2023 का 17वां मैच भारत और बांग्लादेश के बीच खेला गया. जिसमें भारत ने सात विकेट से जीत दर्ज की. इस मैच में कमेंट्री के दौरान टीम इंडिया के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने पेशावर में खुद के साथ हुई एक घटना का खुलासा किया. उन्होंने कहा कि मैच के दौरान स्टैंड्स में बैठे फैंस ने उनके ऊपर कील फेंका, जो सीधे उसकी आंखों के नीचे आकर लगी. ऐसे में कील की चोट खतरनाक हो सकती थी. उनका करियर भी खत्म हो सकता था लेकिन इतना सब होने के बावजूद भी उन्होंने इसकी कोई शिकायत नहीं की.
वर्ल्ड कप 2023 में 14 अक्टूबर को भारत-पाकिस्तान का मुकाबला हुआ था, जिसमें टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 7 विकेट से करारी शिकस्त दी थी और विश्व कप में रिकॉर्ड आठवीं बार हरा दिया. इस मैच के दौरान दर्शकों के व्यवहार को लेकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने आईसीसी से शिकायत की है. पाकिस्तानी गाना सुनाई न देने की शिकायत करते हुए पाक टीम के डायरेक्टर मिकी ऑथर ने मैच के बाद कहा था कि ये वर्ल्ड कप का मैच नहीं बीसीसीआई की ओर से आयोजित द्विपक्षीय सीरीज लग रही है.
भारत के पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान ने बांग्लादेश के खिलाफ मैच के दौरान कमेंट्री करते हुए पीसीबी और मिकी आर्थर की आलोचना की. उन्होंने 2006 में खुद के साथ हुई एक घटना का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि, ‘हम लोग पेशावर में मैच खेल रहे थे, इसी दौरान एक प्रशंसक ने हम पर कील फेंकी, जो सीधे आकर मेरी आंख के नीचे लगी. खेल दस मिनट के लिए रुका था, लेकिन हमने इसे कोई मुद्दा नहीं बनाया क्योंकि हम बेहतर क्रिकेट खेल रहे थे.’
पठान के किस्सा बताने के बाद भारत के पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने इरफान पठान के समर्थन में एक्स पर पोस्ट किया. उसके बाद पठान ने आकाश चोपड़ा की पोस्ट का जवाब देते हुए कहा अहमदाबाद में हुए भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर जो नैरेटिव सेट की जा रही है, उसके जवाब में उन्होंने इस मामले को उजागर किया है. आकाश चोपड़ा ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा था कि, ‘मुझे नहीं पता था कि पेशावर में प्रशंसक ने इरफान पर कील फेंकी थी, जो उनकी आंख के नीचे लगी. मुझे याद है कि दर्शकों के कारण खेल थोड़ा रुक गया था, लेकिन आज हमें इसकी सटीक जानकारी मिली. बड़ी घटना को ध्यान में रखने के लिए शाबाश.’
ये भी पढ़ें- IND vs BAN: बांग्लादेश के खिलाफ मैच के दौरान चोटिल हुए हार्दिक पांड्या, भेजा गया अस्पताल
पठान ने कहा कि, ‘भाई मैं ये बात शेयर नहीं कता क्योंकि हमें लगता है कि दर्शक इस खेल के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं और ऐसी चीजें होती रहती हैं, लेकिन कुछ लोग अपने फायदे के लिए बिनामतलब के नकारात्मकता फैलाने की कोशिश में लगे रहते हैं और कहानी को अलग तरीके से पेश करते हैं, इसलिए हमने बोला.’
Bollywood Threats: लॉरेंस बिश्नोई गैंग के कुख्यात गैंगस्टर हैरी बॉक्सर को अमेरिका के कैलिफोर्निया में…
Diwali Celebration America: अमेरिका और कनाडा के कई शहरों में दिवाली का जश्न धूमधाम से…
India Vs New Zealand 2nd ODI: भारत ने हेनरी स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे…
Ghaziabad Police Chowki Blast: गाजियाबाद की वसुंधरा पुलिस चौकी में धमाके के बाद सोशल मीडिया…
HDFC Bank FD interest rates: HDFC बैंक ने FD पर ब्याज दरें बढ़ाकर ग्राहकों को…
Mohammed Shami Retirement: मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है.…