मल्टीग्रेन रोटी खाने से वजन और ब्लड शुगर पर क्या पड़ेगा असर?
विराट कोहली खेली शतकीय पारी (सोर्स-X)
Virat Kohli 48th ODI Century: वर्ल्ड कप 2023 के 17वें मैच में गुरुवार को बांग्लादेश के खिलाफ खेलते हुए विराट कोहली ने शानदार शतक जड़ा. पुणे स्थित महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले गए इस मैच में किंग कोहली ने अपने करियर का 48 वां शतक और वर्ल्ड कप में तीसरा शतक ठोका. इस शतक की मदद से किंग कोहली अब सचिन के 49 शतक के वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़ने के काफी करीब आ गये हैं.
बांग्लादेश के खिलाफ शतकीय पारी खेलने के बाद विराट कोहली के वनडे में 48 शतक हो गये हैं. अब किंग कोहली क्रिकेट के भगवान के नाम से मशहूर सचिन तेंदुलकर के वनडे में 49 शतक के रिकॉर्ड को तोड़ने के काफी करीब पहुंच गए हैं. कोहली अगर अगले मैच में भी शतकीय पारी खेलते हैं तो वो सचिन के रिकॉर्ड की बराबरी कर लेंगे.
भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने बांग्लादेश के खिलाफ 97 गेंदों में 103 रनों की शतकीय पारी खेली. कोहली ने 6 जड़कर अपना शतक पूरा किया. इसके साथ ही टीम इंडिया ने जीत का चौका लगाया. विराट कोहली को शानदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. बता दें कि विराट कोहली इस वर्ल्ड कप में शानदार फॉर्म में चल रहे हैं. अब तक खेले गये चार मुकाबले में उनके बल्ले से एक शतक और दो अर्धशतक आ चुका है. चार मैच में वो कुल 259 रन बना चुके हैं.ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 84 रन, अफगानिस्तान के खिलाफ नाबाद 55 रन, पाकिस्तान के खिलाफ 16 रन और अब बांग्लादेश के खिलाफ 103 रन बनाए हैं.
यह भी पढ़िए: India vs Bangladesh, World Cup 2023: पुणे में टीम इंडिया ने बांग्लादेश को चटाई धूल, किंग कोहली ने जड़ा शानदार शतक
बांग्लादेश के खिलाफ शतकीय पारी खेलने के बाद विराट कोहली ने इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 26 हजार रन पूरा कर लिए हैं. इस मैच से पहले कोहली के नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में 25923 रन दर्ज थे, अब कोहली 26 हजार रन बनाने वाले दुनिया के चौथे क्रिकेटर बन गये हैं. इस सूची में पहले नंबर पर सचिन तेंदुलकर का नाम दर्ज है. वो सबसे तेज 26 हजार रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लिया है. वहीं कोहली ने वर्ल्ड कप में तीन शतक लगाकर शिखर धवन के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है.
— भारत एक्सप्रेस
AIIA 10th foundation day Kaumaracon 2026: AIIA नई दिल्ली का 10वां स्थापना दिवस. राष्ट्रीय आयुर्वेद…
कोलकाता पूजा पंडाल हादसे पर पीएम मोदी और अमित शाह ने जताया दुख. PMNRF से…
AIIA foundation day decade achievements 37 lakh patients: अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के 10…
मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम मोदी ने गहरा दुख जताया. कहा- उनका…
ग्रेटर नोएडा में एनसीबी ने दो गुप्त ड्रग लैब का भंडाफोड़ कर 45 करोड़ की…
Kolkata Durga Puja pandal stampede Chorbagan: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल का हिस्सा ढहने…