खेल

World Cup 2023: अगर टीम इंडिया World Cup जीतती है तो…,चंडीगढ़ के इस ऑटो वाले ने कर दिया बड़ा ऐलान

World Cup Final: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड कप का फाइनल खेला जा रहा है. टीम इंडिया की जीत के लिए कई जगहों पर हवन किए जा रहे हैं. वहीं सभी 140 करोड़ भारतीय जीत के लिए भारतीय टीम के लिए जीत की दुआ कर रहे हैं. फाइनल मुकाबले को लेकर हर उत्साहित है. ऐसे में लोग भारत की जीत के लिए अलग-अलग ऐलान भी कर रहे हैं. ऐसे ही चंडीगढ़ में ऑटो चलाने वाला एक ऑटो ड्राइवर अचानक चर्चा में आ गया. क्योंकि उसने भी टीम इंडिया की जीत को लेकर एक बड़ा ऐलान कर दिया है.

इस ऑटो ड्राइवर का नाम अनिल कुमार है और यह चंडीगढ़ में ऑटो चलाता है. इस टीम इंडिया की जीत पर सवारियों के लिए अनोखा उपहार निकाला है.

5 दिनों के लोगों को मुफ्त सवारी

ऑटो ड्राइवर अनिल कुमार का कहना है कि अगर टीम इंडिया मैच जीतती है तो वह अगले 5 दिन लोगों को फ्री में ऑटो में घुमाएगा. चंडीगढ़ के इस ऑटो ड्राइवर ने बताया कि जब भी पाकिस्तान और इंडिया के बीच मैच होता है और इंडिया जीतता है तो उसके अगले दिन वह फ्री में पूरे दिन लोगों को घूमाता है. उन्होंने कहा कि इंडिया आज तक पाकिस्तान से वर्ल्ड कप में नहीं हारी है और अगले दिन एक दिन के लिए ऑटो फ्री करता हूं. लेकिन आज वर्ल्ड कप का फाइनल है तो मैंने ऐलान किया है कि 5 दिन तक ऑटो फ्री रहेगा.

मोहम्मद सिराज की तारीफ

ऑटो ड्राइवर ने कहा कि इंडिया की जीत के बाद जो भी कहीं भी जाना चाहेगा. मैं उसे फ्री में छोड़ूंगा और वापस भी लेकर आऊंगा. उन्होंने आगे मोहम्मद सिराज की तारीफ करते हुए कहा कि मोहम्मद सिराज ऑटो वाले का लड़का है और कितनी अच्छी बॉलिंग कर रहा है. वर्ल्ड का नंबर वन बॉलर है. इसी तरह शुभमन गिल नंबर एक बल्लेबाज है. पहले नंबर वन पर बाबर आजम था लेकिन अब गिल हो गया है, कितना प्राउड मोमेंट है.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

बिहार पुलिस सिपाही भर्ती का फाइनल रिजल्ट आउट: कैटेगरी-वाइज कटऑफ जारी, इस डायरेक्ट लिंक से चेक करें नाम

Bihar Police Result: बिहार पुलिस कॉन्स्टेबल जीडी परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी हो गया है.…

9 minutes ago

World Mental Health Day: डिप्रेशन और तनाव को कोसों दूर रखेगा बस रोज का ये छोटा सा नियम

Meditation Benefits: विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर जानिए कैसे नियमित ध्यान आपके मानसिक तनाव को…

24 minutes ago

नोएडा-ग्रेटर नोएडा में धारा 163 लागू: त्योहारों पर पुलिस का कड़ा पहरा, घर से निकलने से पहले जान लें क्या हैं पाबंदियां

नोएडा और ग्रेटर नोएडा में त्योहारों के शांतिपूर्ण आयोजन के लिए गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट…

28 minutes ago

लाहौर बना महिलाओं के लिए ‘डेंजर जोन’: 8 महीने में रेप के 498 मामले दर्ज, हर 6 घंटे में एक महिला शिकार

अल्पसंख्यक अधिकारों के लिए काम करने वाली संस्था 'वॉयस ऑफ पाकिस्तान माइनॉरिटी' की रिपोर्ट के…

41 minutes ago

Dhruv Rathee Detain: जंतर-मंतर प्रोटेस्ट से पहले प्रशासन का बड़ा क्रैकडाउन, हिरासत में लिये गए जर्मनी से लौटे यूट्यूबर ध्रुव राठी

Dhruv Rathee Detained: सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और यूट्यूबर ध्रुव राठी को जंतर-मंतर प्रोटेस्ट से पहले…

46 minutes ago