ICC World Cup 2023

World Cup: बांग्लादेश के खिलाफ नाबाद 177 रन की पारी खेलकर मिचेल मार्श ने रचा इतिहास, तोड़ा वीरेंद्र सहवाग का रिकॉर्ड

Mitchell Marsh New Record: वर्ल्ड कप 2023 में शनिवार को बांग्लादेश के खिलाफ मैच में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज मिचेल मार्श ने नाबाद 177 रन की पारी खेली. मार्श की बदौलत कंगारू टीम ने बांग्लादेश को आठ विकेट से हरा दिया. अब सेमाफाइनल में ऑस्ट्रेलिया का मुकाबला साउथ अफ्रीका से होगा. बांग्लादेश के खिलाफ मैच में मार्श ने वर्ल्ड कप में अपना दूसरा शतक जमाया. वहीं एकदिवसीय मुकाबले में यह उनका तीसरा शतक था. मार्श ने अपनी पारी के दम के दिग्गज क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग का 12 साल पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया.

मार्श ने तोड़ा वीरेंद्र सहवाग का रिकॉर्ड

ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज मिचेल मार्श बांग्लादेश के खिलाफ पुणे में 177 रनों की शानदार पारी खेली और वह बांग्लादेश के खिलाफ सबसे बड़ी पारी खेलने वाले विश्व के पहले बल्लेबाज बन गए हैं. इससे पहले ये रिकॉर्ड भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के नाम था. वीरेंद्र सहवाग ने साल 2011 में बांग्लादेश के खिलाफ 175 रनों की पारी खेलकर रिकॉर्ड बनाया था. मिचेल मार्श की 177 रनों की पारी खेलने के बाद सहवाग अब दूसरे स्थान पर आ गए हैं. वहीं साउथ अफ्रीका के विकेकीपर बल्लेबाज क्वींटन डिकॉक इस सूची में तीसरे नंबर पर औऱ डेविड वॉर्नर चौथे स्थान पर हैं.

ऑस्ट्रेलिया के लिए ODI में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज

बांग्लादेश के खिलाफ मिचेल मार्श ने 177 रन की पारी खेली, जो उनका वनडे में सबसे बेस्ट पारी है. कंगारू टीम की के लिए वनडे में सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड ग्लेन मैक्सवेल के नाम दर्ज है. मैक्सवेल ने इसी वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान के खिलाफ 201 रनों की नाबाद पारी खेली थी. वहीं ऑस्ट्रेलिया के लिए वनडे में दूसरे बेस्ट स्कोरर डेविड वॉर्नर हैं. वॉर्नर ने 2015 में अफगानिस्तान के खिलाफ 178 रनों की पारी खेली थी. वहीं मिचेल मार्श तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं.

ऑस्ट्रेलिया की टीम वर्ल्ड कप में शुरुआती हार के बाद उबरी और बेहतरीन वापसी की. ऑस्ट्रेलिया को टूर्नामेंट के पहले मैच में भारत के हाथों हार का सामना करना पड़ा था. वहीं साउथ अफ्रीका से भी ऑस्ट्रेलिया को हार का सामना करना पड़ा था. उसके बाद कंगारू टीम ने शानदार वापसी की और सेमीफाइनल तक पहुंची. अब सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया का मुकाबला साउथ अफ्रीका से होगा.

ये भी पढे़ं- AUS vs BAN: ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को 8 विकेट से हराया, मार्श ने खेली 177 रन की शानदार पारी

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

पीएम मोदी के बाद सोशल मीडिया के मैदान में उतरी सोनिया गांधी, आत्मकथा की किताब को रखा सामने

कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर डेब्यू करते हुए अपनी आत्मकथा ‘Belonging: A Journey…

11 minutes ago

इमरजेंसी में सांड..! चेकअप या चाहिए आयुष्मान कार्ड? महोबा अस्पताल VIDEO वायरल

Mahoba hospital bull video: उत्तर प्रदेश के महोबा जिले से एक हैरान करने वाली और…

15 minutes ago

226 रन चेज कर भारत ने रचा इतिहास, न्यूजीलैंड को हराकर ऑस्ट्रेलिया के रिकॉर्ड की बराबरी

India vs New Zealand: भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 226 रन का विशाल लक्ष्य हासिल…

17 minutes ago

भोजपुरी संगीत के महाकुंभ का आगाज! पटना में पवन सिंह से लेकर मनोज तिवारी तक दिखाएंगे जलवा

पटना के बापू सभागार में 26 अक्टूबर को IVY भोजपुरी म्यूजिक अवॉर्ड्स 2026 का आयोजन…

48 minutes ago

हंसते-खेलते बच्चों को कागजों में मार डाला, राशन कार्ड में गड़बड़ी देख उड़े परिवार के होश

मेरठ में एक पिता को उस वक्त हैरानी हुई जब राशन कार्ड में उनके दो…

50 minutes ago

फ्रांस में ‘बिस्मिल्लाह’ वाले पोस्टरों पर क्यों मचा बवाल? छात्रों के प्रदर्शन के पीछे की निकली अलग कहानी

France Protest: फ्रांस में छात्र प्रदर्शन के दौरान 'बिस्मिल्लाह' लिखे पोस्टरों ने विवाद खड़ा कर…

1 hour ago