ICC World Cup 2023

IND vs NED: टीम इंडिया ने नीदरलैंड्स के खिलाफ टॉस जीतकर चुनी बैटिंग, प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं

IND vs NED: वर्ल्ड कप 2023 में लीग मुकाबले के आखिरी मैच में आज भारत और नीदरलैंड्स की टीम आमने-सामने हैं. टीम इंडिया ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया है. दोनों टीम के प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं हुआ है. भारतीय टीम सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है. अब 15 नवंबर को टीम इंडिया का मुकाबला न्यूजीलैंड से होगा. वहीं भारत से मुकाबले के बाद नीदरलैंड्स का वर्ल्ड कप का सफर समाप्त हो जाएगा.

भारत अब तक जीते हैं सभी मुकाबले

टीम इंडिया का वर्ल्ड कप का अब तक का सफर शानदार रहा है. टीम इंडिया ने अपने अभियान की शुरुआत ऑस्ट्रेलिया के साथ की थी. उस मैच में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हराया था. उसके बाद अफगानिस्तान, पाकिस्तान, बांग्लादेश, न्यूजीलैंड, इंग्लैंड, श्रीलंका, साउथ अफ्रीका को हराते हुए टीम इंडिया आज नीदरलैंड्स के खिलाफ लीग मैच का अपना आखिरी मुकाबला खेल रही है.

शमी के आने से गेंदबाजी आक्रमण मजबुत

बांग्लादेश के खिलाफ मैच में पांड्या के चोटिल होने के बाद टीम इंडिया में दो टीम में दो बदलाव किए गए थे. उनकी जगह पर सूर्यकुमार यादव और शार्दुल ठाकुर की जगह पर मोहम्मद शमी को प्लेइंग इलेवन में जगह मिली थी. उसके बाद से टीम में कोई बदलाव नहीं किए गए हैं. टीम लगातार मैच जीत रही है. मोहम्मद शमी की जब से प्लेइंग इलेवन में वापसी हुई है, टीम इंडिया की गेंजबाजी आक्रमण और मजबुत हुई है.

नीदरलैंड्स का वर्ल्ड कप 2023 का सफर समाप्त

नीदरलैंड्स की टीम वर्ल्ड कप में आज अपना आखिरी मैच खेल रही है. अब तक खेले गए आठ मैचों में से 6 मैच में हार का सामना करना पड़ा है, वहीं दो मैच में उसे जीत मिली है. नीदरलैंड्स ने साउथ अफ्रीका जैसी दिग्गज टीम को इस विश्व कप में हरा चुकी है.

टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, सूर्यकुमार यादव, रविंद्र जड़ेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज.

नीदरलैंड्स टीम की प्लेइंग इलेवन

वेस्ले बर्रेसी, मैक्स ओ’डॉउड, कॉलिन एकरमैन, साइब्रांड एंगेलब्रेक्ट, स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान और विकेटकीपर), बास डी लीडे, तेजा निदामानुरु, लोगान वैन बीक, रूलोफ वैन डेर मेरवे, आर्यन दत्त, पॉल वैन मीकेरेन.

ये भी पढ़ें- World Cup 2023: लीग चरण के आखिरी मुकाबले में टीम इंडिया की होगी नीदरलैंड्स से भिड़ंत, जानें हेड टू हेड आंकड़े

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

चाकू लगा, लेकिन हिम्मत नहीं टूटी! कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी पर फिदा हुए सितारे; महावीर चक्र देने की मांग

Captain Smit Machhar: फ्लाईदुबई की उड़ान में कथित हमले के दौरान कैप्टन स्मित मच्छार ने…

3 minutes ago

युजवेंद्र चहल के अचानक संन्यास से क्रिकेट जगत हैरान, जानिए क्यों लिया रेड-बॉल छोड़ने का फैसला?

Yuzvendra Chahal Retirement: टीम इंडिया के स्टार लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट…

24 minutes ago

‘वीजा है तो क्या हुआ, भारत में एंट्री का जन्मसिद्ध अधिकार नहीं!’ दिल्ली हाई कोर्ट का विदेशी नागरिकों पर बड़ा झटका

Delhi High Court: दिल्ली हाई कोर्ट ने तुर्कमेनिस्तान की महिला की याचिका खारिज करते हुए…

53 minutes ago

‘ईश्वर अल्लाह तेरो नाम!’ नंगे पैर, हाथ में लाठी… दंगों की आग के बीच अकेले कैसे लड़े बापू? पढ़िए अनकही दास्तान

Pushpamitra Book Review: 'गांधी का सैंतालीस' केवल इतिहास का रोजनामा नहीं, बल्कि बंटवारे की त्रासदी…

1 hour ago

बाउंड्री पर बैठे थे, अचानक दौड़े और लगा दी छलांग; प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत का CCTV आया सामने

Premanand Maharaj Disciple Death: वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के शिष्य दीपक लोधी उर्फ रसिक दुलारी…

1 hour ago

‘मां से बहस की ऐसी सजा?’ लखनऊ के विजन अपार्टमेंट में कलियुगी बेटे का खूनी खेल, वजह जान कांप जाएगी रूह

Lucknow News: लखनऊ के विजन अपार्टमेंट में मामूली विवाद के बाद 17 वर्षीय नाबालिग बेटे…

2 hours ago