वर्ल्ड कप ट्रॉफी पर पैर रखे हुए मिचेल मार्श (सोर्स- सोशल मीडिया)
Mitchell Marsh Photo Viral: आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 समाप्त हो गया. नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 6 विकेट से हराकर वर्ल्ड कप ट्रॉफी अपने नाम कर लिया. छठी बार वर्ल्ड कप जीतकर कंगारू टीम काफी खुश है. इसी बीच ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज मिचेल मार्श की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. ये फोटो इंटरनेट यूजर्स का पारा चढ़ा दिया है. इंटरनेट यूजर्स ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया का इतना घमंड ठीक नहीं है.
वर्ल्ड कप जीतने के बाद ऑस्ट्रेलिया टीम के बल्लेबाज मिचेल मार्श की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. उस तस्वीर में मार्श वर्ल्ड कप पर पैर रखकर पोज देते नजर आ रहे हैं. मिचेल मार्श की ये तस्वीर देख हर क्रिकेटप्रेमी हैरान हैं. सोशल मीडिया यूजर्स मार्श की तस्वीर पर हैरानी जताते हुए कमेंट्स कर रहे हैं.
गुजरात के अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रविवार को खेले गए मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर भारत को बल्लेबाजी करने का न्योता दिया. कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने शानदार शुरुआत की लेकिन भारत ने जल्द ही पहला विकेट शुभमन गिल (4 रन) खो दिया. कप्तान रोहित शर्मा भी 47 रन बनाकर आउट हो गए. विराट कोहली (54 रन) ने भारतीय पारी को आगे बढ़ाया लेकिन अर्धशतक बनाने के बाद वो भी आउट हो गए. श्रेयस अय्यर (4 रन) सस्ते में आउट होकर पवेलियन लौट गए. मध्यक्रम में केएल राहुल ने 66 रनों की पारी खेलकर आउट हुए. इस तरह से टीम इंडिया ने 50 ओवर में 240 रन पर ऑल आउट हो गई.
ये भी पढ़ें- World Cup Final: भारत की हार के बाद फैंस ने अंपायर रिचर्ड कैटलबोरो पर निकाला गुस्सा, जानें वजह
भारत की ओर से दिए गए 241 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी कंगारू टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही. दूसरे ओवर में ओपनर डेविड वॉर्न (7 रन) आउट हो गये. वहीं दूसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए मिचेल मार्श भी 15 रन बनाकर सस्ते में आउट हो गए. सातवें ओवर में स्टीव स्मिथ 4 रन बनाकर पवेलियन लौटे. इन तीन बल्लेबाजों के आउट होने के बाद ट्रेविस हेड (137 रन) और मार्नस लाबुशेन (नाबाद 58 रन) ने मैच को भारत के पाले से छीनकर ऑस्ट्रेलिया की तरफ ला दिया और ऑस्ट्रेलिया को जीत दिला दी.
ट्रेविस हेड को प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड मिला. वहीं प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का अवार्ड टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली को मिला. जबकि, टूर्नामेंट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (24 विकेट) को गोल्डेन बॉल मिला.
-भारत एक्सप्रेस
TRAI Data August 2026: TRAI के अगस्त 2026 के आंकड़ों के मुताबिक, भारत में मोबाइल…
Sambhal Violence Supreme Court: संभल हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने मुल्ला अफरोज की प्रिवेंटिव…
सोने और चांदी के दामों में आई भारी गिरावट के बाद बाजार में नरमी बनी…
Asian Games 2026 में नीरू ढांडा ने महिला इंडिविजुअल ट्रैप शूटिंग में गोल्ड मेडल जीतकर…
Railway Ticket Checking: रेलवे 1 अक्टूबर से विशेष टिकट चेकिंग अभियान चलाएगा. कंसेशन, रिजर्वेशन कोटा,…
Bigg Boss 20 Riti Tiwari Controversy: ‘बिग बॉस 20’ कंटेस्टेंट रीति तिवारी को लेकर एकम…