देश

Video: जनसभा को संबोधित करने जा रहे मुख्यमंत्री KCR, बीच रास्ते में चुनाव आयोग की टीम ने रोका, बस की ली तलाशी

Telangana Elections 2023: तेलंगाना में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राजनीतिक पार्टियां जोर-शोर से चुनावी प्रचार में लगी हुई हैं. वहीं दूसरी तरफ चुनाव आयोग की निरीक्षण वाली टीम भी मुस्तैदी से तैनात हैं. राजनीतिक दल द्वारा वोटर को किसी भी तरह का लालच देने वाली घटनाओं पर चुनाव आयोग नजर बनाए हुए हैं. ऐसे में एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें मुख्यमंत्री केसीआर की प्रगति रथम बस की तलाशी ली जा रही है. सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. बताया जा रहा है कि सीएम रैली निकालने के लिए जा रहे थे. इसी दौरान उन्हें चुनाव आयोग की निरीक्षण करने वाली टीम ने रोक लिया और बस की तलाशी ली.

चुनाव की तैयारियों में केसीआर की पार्टी बीआरएस जोर-शोर से प्रचार में जुटी हुई है. सोमवार को सीएम भी कई जिलों में रैली करने वाले हैं. इससे पहले ही उनकी बस का निरीक्षण किया गया.

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री केसीआर चुनाव प्रचार के लिए करीमनगर जिले के मनकोंदूर जा रहे थे. इस दौरान बीच रास्ते में ही चुनाव आयोग की टीम ने उनकी प्रगति रथम बस को रोक कर निरीक्षण करना शुरू कर दिया. सीएम के यह बस चुनाव अभियान के लिए इस्तेमाल की जाती है. उनकी बस यह तलाशी गुंडलापल्ली टोल गेट पर ली गई. इस घटना का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो को न्यूज एजेंसी द्वारा सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया है. वहीं इस वीडियो का सोर्स बीआरएस बताया गया है.

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि चुनाव आयोग की टीम के जवान बस के अंदर बैग को खोल कर तलाशी ले रहे हैं. इसके बाद एक और बैग के अंदर किसी डिब्बे की तलाशी ली जा रही है.

4 जिलों में सीएम करेंगे जनसभा

केसीआर की पार्टी के तय कार्यक्रम के मुताबिक, सीएम आज सोमवार को 4 जिलों में जनसभाओं को संबोधित करने वाले हैं, जिनमें लगोंडा, नकिरेकल, मनकोंदुर और स्टेशन घनपुर शामिल हैं.

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

राहुल गांधी बारूद खत्म..! सीएम योगी आदित्यनाथ किस से कहा अखिलेश बबुआ को समझाओ?

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा को…

4 seconds ago

लोकेशन के आधार पर टैक्स तय नहीं हो सकता, बेंगलुरु फाइव-स्टार होटल पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

सुप्रीम कोर्ट ने बेंगलुरु के फाइव-स्टार होटलों पर समान प्रॉपर्टी टैक्स व्यवस्था को बरकरार रखा…

20 minutes ago

सोने की शॉपिंग का नया ठिकाना पाकिस्तान? जानें भारत लाने के कड़े नियम और भाव में अंतर

Gold Price in Pakistan: पड़ोसी देश पाकिस्तान में सोना भारत के मुकाबले करीब 20,000 रुपए…

23 minutes ago

वकीलों को धमकी देने के मामले में दिल्ली हाईकोर्ट 6 नवंबर को करेगा सुनवाई

दिल्ली हाईकोर्ट वकीलों को धमकी देने और पुलिस प्रदर्शन के मामले में एसीपी मनस्वी वशिष्ठ…

32 minutes ago

अग्निपथ योजना में बदलाव! CDS ने रखा नया 25-75 का फॉर्मूला, कितना मिला सेवा विस्तार?

Agnipath Scheme Update: भारतीय सशस्त्र बलों में 'अग्निपथ योजना' के तहत सेवा दे रहे अग्निवीरों…

49 minutes ago

CEC और EC की कानूनी छूट पर सुप्रीम कोर्ट सख्त; आरजेडी सांसद मनोज झा की याचिका पर केंद्र सरकार को नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों को कानूनी छूट देने वाले कानून…

53 minutes ago