मोहम्मद शमी और सुनील गावस्कर
World Cup 2023 IND vs AFG: वर्ल्ड कप 2023 में का मैच भारत और अफगानिस्तान के बीच खेला जा रहा है. दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दोनों टीमें आमने-सामने हैं. इस मैच में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किए हैं. आज के मैच में आर अश्विन के जगह शार्दुल ठाकुर को खेलने का मौका मिली है. आज के मैच में भी भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी को जगह नहीं मिली है. इस पर पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने हैरानी जताई है. उन्होंने कहा कि शमी को प्लेइंग इलेवन में जगह मिलता तो अच्छा रहता.
भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को इस बार भी वर्ल्ड कप में खेलने का मौका नहीं मिला है. टीम के कप्तान रोहित शर्मा शमी से ज्यादा सिराज और जसप्रीत बुमराह पर भरोसा जताया है. वहीं तीसरे तेज गेंदबाज के रूप में शार्दुल ठाकुर को मौका दिया गया है. मैच से पहले कयास लगाया जा रहा था कि आज के मैच में शमी को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जा सकता है, लेकिन ऐसा नहीं हो सका.
भारत और अफगानिस्तान के बीच आज वर्ल्ड कप का नौवां मैच खेला जा रहा है. पिछले वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान के खिलाफ खेलते हुए मोहम्मद शमी ने आखिरी ओवर ने तीन बल्लेबाज को पवेलियन भेजकर मैच को भारत की झोली में रख दिया था. भारत के लिए खेलते हुए अभी तक मोहम्मद शमी ने कुल 424 इंटरनेशनल विकेट ले चुके हैं. उनके नाम वनडे में 171 विकेट, टेस्ट में 229 विकेट और टी20 में 24 विकेट दर्ज है.
ये भी पढ़ें- IND vs AFG: शार्दूल ठाकुर ने लपका गुरबाज का शानदार कैच, VIDEO हो रहा वायरल
भारतीय टीम के स्टार गेंदबाज मोहम्मद शमी को अभी तक वर्ल्ड कप 2023 में खेलने का मौका नहीं मिला है. शमी अभी तक भारत के लिए खेलते हुए 424 इंटरनेशनल विकेट ले चुके हैं. इसके साथ ही शमी के नाम वनडे वर्ल्ड कप में हैट्रिक विकेट लेने का भी रिकॉर्ड दर्ज है.
रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन, विराट कोहली, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, हार्दिक पांड्या, रविंद्र जाडेजा, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह.
रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), नजीबुल्लाह जादरान, मोहम्मद नबी, अजमतुल्ला उमरजई, राशिद खान, मुजीब उर रहमान, नवीन उल हक, फजहक फारूकी.
BJP News: बिहार में बीजेपी को बड़ा राजनीतिक फायदा मिला है. निर्दलीय एमएलसी राहुल राज…
Jaish-e-Mohammed AI Propaganda: ऑपरेशन सिंदूर के बाद कमजोर पड़ी भर्ती प्रक्रिया को दोबारा गति देने…
Adani University third convocation 2026 IISc director AI: अदाणी यूनिवर्सिटी के तीसरे दीक्षांत समारोह में…
झारखंड के सरायकेला जिले के गम्हरिया थाने में न्याय मांगने पहुंची महिला के साथ पुलिसकर्मी…
Omar Abdullah Nidhi Razdan Marriage: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान के…
गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के कथित मामा दीपक खत्री को दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट से…