Delhi Crime ( कैब ड्राइवर को बदमाशों ने घसीटा)
Delhi Crime: मंगलवार देर रात दिल्ली में NH 48 पर वसंत कुंज के पास कुछ लोगों ने कैब ड्राइवर के साथ लूटपाट की और कार से 200 मीटर तक घसीटा, जिससे उसकी मौत हो गई. कथित तौर पद बदमाशों ने उसकी कार लूट ली. पुलिस ने कैब ड्राइवर की पहचान बिजेंद्र शाह के रूप में की है. पुलिस के अनुसार, घटना में सिर पर लगे चोट के कारण शाह की मौत हुई है.
पुलिस के अनुसार, बिजेंद्र शाह महिपालपुर में थे. वहां कुछ अज्ञात आरोपियों ने कथित तौर पर उन्हें पकड़ लिया और उनकी मारुति स्विफ्ट लूट ली. पुलिस ने बताया कि जब शाह ने उनका पीछा करने की कोशिश की, तो आरोपियों ने उन्हें कार से रौंद दिया. इतना ही नहीं करीब 200 मीटर तक घसीटते रहे.
डीसीपी (दक्षिण-पश्चिम) मनोज सी ने कहा कि उन्हें रात करीब 11.30 बजे सूचना दी गई. पुलिस ने बताया कि हमें NH-48 पर एक अज्ञात पुरुष का शव पड़े होने की सूचना मिली. हमारी टीम मौके पर पहुंची और पाया कि एक दुर्घटना हुई थी. उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उन्होंने दम तोड़ दिया.” पुलिस ने कहा कि शाह की पहचान होने के बाद फरीदाबाद में उसके परिवार को सूचित किया गया है.
दिल्ली पुलिस ने धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस की एक टीम मामले की जांच में जुट गई है. बताया गया है कि आरोपी अभी तक फरार हैं. वहीं, इस भीषण घटना का एक वीडियो भी सामने आया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि कार के नीचे पड़े व्यक्ति को निर्ममता से घसीटा जा रहा है. वीडियो में कार के नंंबर प्लेट पर HR लिखा दिखा. जिस्से पता चला कि यह कार हरियाणा की है.
गौरतलब है कि 31 दिसंबर-1 जनवरी की दरमियानी रात पीड़िता अंजलि सिंह (20) की स्कूटी को कार ने टक्कर मारी थी और पीड़िता को घसीटते हुए 12 किलोमीटर तक ले गई थी, जिससे उसकी मौत हो गई थी. उसका शव कंझावला में सड़क पर मिला था और शरीर पर जख्म के कई निशान थे.
-भारत एक्सप्रेस
मुंबई के जुहू में बीएमडब्ल्यू कार सवार महिला ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ाने की…
असम के गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज (GMCH) में भारत का पहला सार्वजनिक क्षेत्र का अत्याधुनिक प्रोटॉन…
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई हैं.…
BJP News: बिहार में बीजेपी को बड़ा राजनीतिक फायदा मिला है. निर्दलीय एमएलसी राहुल राज…
Jaish-e-Mohammed AI Propaganda: ऑपरेशन सिंदूर के बाद कमजोर पड़ी भर्ती प्रक्रिया को दोबारा गति देने…
Adani University third convocation 2026 IISc director AI: अदाणी यूनिवर्सिटी के तीसरे दीक्षांत समारोह में…