देश

राहुल गांधी ने छत्तीसगढ़ में की जनसभा, बोले- मैं झूठे वादे नहीं करता, जो कहता हूं वही करता हूं

Rahul Gandhi vs Narendra Modi: कांग्रेस के अगुआ राहुल गांधी ने आज छत्तीसगढ़ में एक जनसभा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ’15 लाख रुपये’ वाले जुमले को लेकर तंज कसा. राहुल गांधी ने कोंडागांव में कहा, “मोदीजी बड़े-बड़े वादे करते हैं. उन्‍होंने सभी के खातों में 15 लाख डालने की बात की थी. एक वादा उन्होंने पूरा नहीं किया. सुनिए.. मगर मैं झूठे वादे नहीं करता, मैं जो कहता हूं वही करता हूं.”

राहुल गांधी आगे बोले- हमने पहले धान के लिए कहा था कि छत्तीसगढ़ राज्य के किसानों को 2500 प्रति क्विंटल दाम मिलेगा और आज वही धान 2640 प्रति क्विंटल मिल रहा है. और अब ये कुछ ही समय में 3 हजार हो जाएगा. ये आपकी सरकार है, कांग्रेस आपके लिए काम करती है, अडानी जैसे अरबपतियों के लिए नहीं.
कोंडागांव में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने दो तरह की सरकारों का जिक्र किया.

राहुल ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, “भाइयों-बहनों…सरकारें दो तरह की होती हैं एक सरकार होती है जो गरीबों, किसानों, बेरोजगार युवाओं को मदद करने में अपनी शक्ति लगा देती है. दूसरी सरकार होती है जो चुने हुए अरबपतियों, अडानी जैसे लोगों को मदद करने में कोई कसर नहीं छोड़ती. आपको कौन सी सरकार चाहिए…? आपको जनसेवा करने वाली सरकार ही तो चाहिए.”

कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में किए 6 चुनावी वादे

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की जनसभा के दौरान कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में 6 चुनावी वादे किए. कांग्रेसी नेताओं ने कहा- राज्य में दोबारा सरकार बनते ही सरकारी स्कूलों में केजी से लेकर पीजी तक की पढ़ाई मुफ्त कर दी जाएगी. इससे सभी वर्ग के छात्रों को फायदा मिलेगा. कांग्रेसियों ने वादा करते हुए कहा कि हमारी सरकार बनते ही जातिगत जनगणना शुरू कर दी जाएगी. साथ ही तेंदूपत्ता का सालाना बोनस 4 हजार रुपए कर दिया जाएगा.

यह भी पढ़िए: MP Elections: नहीं भाया AAP का प्यार…6 दिन बाद ही छोड़ दी ‘झाडू’, फिर कांग्रेस में की ‘घर वापसी’, जानें कौन हैं रामपाल सिंह?

2 दिवसीय दौरे पर राहुल, बस्तर में 2 रैलियां

कांग्रेस के एक नेता ने बताया- राहुल गांधी दो दिवसीय दौरे पर शनिवार को छत्तीसगढ़ पहुंचे हैं. उन्‍होंने बस्तर में दो बड़ी रैलियां की हैं. सबसे पहले राहुल ने उत्तर बस्तर की भानुप्रतापपुर सीट और फिर कोंडागांव के फरसगांव में आमसभा को संबोधित किया. जहां राहुल ने कहा- कांग्रेस गरीबों के लिए काम करती है, लेकिन बीजेपी गरीबों का पैसा अडाणी को दो रही है. वहीं, कांग्रेस ने कहा कि हम सरकार बनते ही केजी से पीजी तक पढ़ाई फ्री कराएंगे और राज्‍य में जातिगत जनगणना भी कराएंगे.

— भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

1 hour ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

2 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

2 hours ago

क्या CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर हुआ लाठीचार्ज?

सोशल मीडिया पर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन के नाम से एक…

2 hours ago

प्रधानमंत्री मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने पर भाजपा का मेगा शो, आईजीआई स्टेडियम में होगा भव्य कार्यक्रम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी…

2 hours ago

दिल्ली में आवारा कुत्तों से राहत की तैयारी! दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा- जनता को करेंगे जागरूक, यह एक आंदोलन बनेगा

दिल्ली हाई कोर्ट ने आवारा कुत्तों की नसबंदी और टीकाकरण की प्रक्रिया तेज करने के…

2 hours ago