ICC World Cup 2023

PAK vs SA: केशव महाराज ने पाक के जबड़े से छीना मैच, साउथ अफ्रीका को दिलाई जीत, सेमीफाइनल की रेस से बाहर पाकिस्तान!

Pakistan vs South Africa: 14 अक्टूबर 2023 की तारीख जैसे पाकिस्तानी क्रिकेट के लिए काल बन गई है. भारत के खिलाफ वर्ल्ड कप में मिली हार के बाद बाबर आजम की टीम के प्लेयर्स की हालत ऐसी पतली हुई है कि वो जीतना ही भूल गए हैं. पहले भारत फिर ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान ने बुरी तरह हराकर पाकिस्तान के वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदों पर ब्रेक लगा दिया था. वहीं शुक्रवार को पाक की आखिरी उम्मीदों को साउथ अफ्रीकी टीम ने लगभग तोड़ दिया है. एक बेहद रोमांचक मैच में चौका मारकर केशव महाराज ने न केवल अपनी टीम को एक विकेट से जीत दिलाई, बल्कि पाक को सेमीफाइनल की रेस से लगभग बाहर का रास्ता भी दिखा दिया.

बता दें कि चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए पाकिस्तान बनाम साउथ अफ्रीका के मुकाबले में पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. ध्यान देने वाली बात यह भी है कि इस मैदान की पिच बल्लेबाजी के लिए ज्यादा मुफीद नहीं मानी जाती है. ऐसे में पाकिस्तानी बल्लेबाजों का प्रदर्शन यहां काफी लचर रहा और टीम महज 270 रन ही बना सकी. खास बात यह है कि टीम पूरे 50 ओवर तक न खेल सकी और 46वें ओवर में ही ऑल आउट हो गई.

यह भी पढ़ें-Team India New Coach: वर्ल्ड कप के बाद होगी राहुल द्रविड़ की छुट्टी! जानें कौन हो सकता है नया कोच

पाकिस्तान की लचर बल्लेबाजी

पाकिस्तान के लिए कप्तान बाबर आजम ने 50 रनों की पारी खेली. इसके अलावा साऊद शकील ने 52 और शादाब खान ने अहम 43 रनों की पारी खेली, जिसके चलते पाकिस्तान टीम का स्कोर 46वें ओवर में 270 तक पहुंच गया. दूसरी ओर साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और पाकिस्तानी बल्लेबाजों को टिकने का मौका तक नहीं दिया.  साउथ अफ्रीका के बॉलर तबरेज शम्सी ने 4, मार्को जेनसेन ने 3 विकेट और गेरलैन कॉटजी ने 2 विकेट लिए और पाकिस्तान को 270 रनों के स्कोर पर रोक दिया.

यह भी पढ़ें-World Cup के बीच अपनी टीम छोड़ बांग्लादेश लौटे शाकिब अल हसन, जानें क्या है माजरा

साउथ अफ्रीका में फिर दिखी चोकर्स वाली झलक

दूसरी ओऱ साउथ अफ्रीका के ओपनर क्विंटन डिकॉक और बवूमा ने टीम को तेज शुरुआत दी लेकिन फिर वे जल्दी ही पवेलियन लौट गए. इसके बाद साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज भी कुछ खास कमाल नहीं कर सके. टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन एडम मार्करम ने बनाए. मार्करम ने 91 रनों की अहम पारी खेली.  उनके अलावा कोई भी बल्लेबाज 30 से ज्यादा रन न बना सका. साउथ अफ्रीकी बल्लेबाजी भी लचर साबित हुई और 9वां विकेट गिरने के बाद बल्लेबाजों की आखिरी जोड़ी ने अफ्रीकी टीम को जीत दिलाई. बल्लेबाज केशव महाराज ने आखिरी शॉट चौके के लिए मारा, जैसे ही बॉल बाउंड्री के बाहर पहुंची, साउथ अफ्रीका का खेमा खुशी से झूम उठा.

यह भी पढ़ें-ENG vs SL: श्रीलंका ने डिफेंडिंग चैंपियन को चटाई धूल, 8 विकेट से दी करारी शिकस्त, Point Table में 9वें नंबर पर खिसका इंग्लैंड

पाकिस्तानी गेंदबाजों की बेकार गईं कोशिशें

पाकिस्तान के बल्लेबाजों ने जरूर निराश किया लेकिन गेंदबाजों ने जीतने के लिए बेहतरीन कोशिश की और साउथ अफ्रीका को स्कोर चेज में घुटनों पर ला दिया. पाकिस्तान के लिए सबसे ज्यादा विकेट उनके स्टार बॉलर शाहीन अफरीदी ने लिए. उन्होंने तीन विकेट लिए जबकि हारिस रऊफ, उस्मा मीर और मोहम्मद वसीम जूनियर ने दो-दो विकेट लिए. हालांकि उनकी ये कोशिश भी पाकिस्तान को जीत न दिला सकी और आखिरी जोड़ी ने साउथ अफ्रीका को जीत दिलाकर महत्वपूर्ण 2 अंक जुटा लिए.

-भारत एक्सप्रेस

कृष्णा बाजपेई

Recent Posts

जमीअत हिमायतुल इस्लाम का बड़ा संगठनात्मक फैसला: उत्तर प्रदेश कमेटी भंग, नए ज़िला अध्यक्षों की घोषणा जल्द

राष्ट्रीय अध्यक्ष क़ारी अबरार जमाल ने संगठन को मजबूत करने के लिए लिया निर्णय, पूर्व…

15 minutes ago

ब्रिटेन और फ्रांस के बीच घिरा था सियाम, फिर भी गुलाम नहीं बना थाईलैंड; जानिए आजादी की दिलचस्प कहानी

ब्रिटेन और फ्रांस जैसी बड़ी औपनिवेशिक ताकतों से घिरे होने के बावजूद थाईलैंड आखिर कैसे…

19 minutes ago

मुजफ्फरनगर में MBBS छात्रा ने किया सुसाइड, फंदे से कमरे में लटका मिला शव

मुजफ्फरनगर के बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज हॉस्टल में एमबीबीएस फाइनल ईयर की छात्रा शगुन सैनी ने…

25 minutes ago

क्या है दशहरे की तरह रूस में मनाए जाने वाला मस्लेनित्सा? जानें 400 साल पुराने कहानी

Russian Maslenitsa Tradition Like Dussehra: दशहरे की तरह रूस में भी पुतला जलता है. जानिए…

35 minutes ago

बदन पर खाकी, हरकतों से अपराधी! पंडाल में ASI ने वालंटियर से की छेड़छाड़, जानें फिर क्या हुआ?

कोलकाता के सुरुचि संघ दुर्गा पूजा पंडाल में 21 वर्षीय महिला वालंटियर से छेड़छाड़ के…

44 minutes ago

मोहन भागवत के विजयादशमी भाषण की पीएम मोदी ने की तारीफ, ‘पंच परिवर्तन’ को बताया समाज के लिए अहम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत के विजयादशमी…

45 minutes ago