खेल

IND Vs ENG: मैच से पहले इकाना स्टेडियम में ड्यूटी को लेकर 2 विभागों में खींचतान, आधे कर्मचारी PET एग्जाम में तैनात किए जाने पर भड़के

India Vs England Match: क्रिकेट वर्ल्‍ड कप-2023 में भारत का अगला मैच इंग्लैंड की टीम के साथ होने वाला है. भारत और इंग्लैंड की टीमें लखनऊ के इकाना स्टेडियम में 29 अक्टूबर को मैच खेलेंगी. उसी दिन उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की परीक्षा (PET) भी होनी है. ऐसे में किस विभाग के अधिकारी और कर्मचारी की ड्यूटी कहां लगाई जाए इसको लेकर दो विभागों में ठन गई है. बताया जा रहा है कि इकाना स्टेडियम में ड्यूटी को लेकर दो विभागों में यह पंगा हुआ है.

भारत और इंग्लैंड मैच को लेकर प्रशासन की ओर से लखनऊ में एक विभाग के कई अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी इकाना स्टेडियम में लगा दी गई है. वहीं, दूसरे विभाग के लोगों की ड्यूटी PET एग्जाम को सम्पन्न कराने में लगा दी गई है. ऐसे में दो विभागों में खींचतान देखने को मिल रही है, हालांकि ये खींचतान खुलकर सामने नहीं आई है, चूंकि किसी बड़े अधिकारी का बयान नहीं आया. बताया जा रहा है कि SDM, ADM, तहसीलदार, कानूनगो और लेखपाल की ड्यूटी इकाना स्टेडियम में लगाई गई है.

कर्मचारियेां को ड्यूटी को लेकर दो विभागों में तनातनी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, लखनऊ में PET एग्जाम के लिए जेई और एई की तैनाती की गई है. मत्स्य विभाग, पशुपालन विभाग, जूनियर इंजीनियर सहित अन्य लोगों की ड्यूटी भी PET एग्जाम के लिए लगाई गई है. ऐसे में इन लोगों को SDM, ADM, तहसीलदार, कानूनगो और लेखपाल की ड्यूटी इकाना स्टेडियम में लगाना ठीक नहीं लग रहा. जिसको लेकर कर्मचारियों में रोष है. दबी जुबान से उनका कहना है कि प्रशासन ने मैच देखने के लिए अपने कर्मचारियों की ड्यूटी स्टेडियम में लगवाई है.

29 अक्टूबर को होगा IND Vs ENG मुकाबला

भारत और इंग्लैंड के बीच 29 अक्टूबर को मैच खेला जाएगा, जो वर्ल्ड कप 2023 का 29वां मैच होगा. अभी तक वर्ल्ड कप 2023 में टीम इंडिया का परफॉरमेंस काफी शानदार रहा है. भारत ने कुल पांच मैच खेले और उन सभी में जीत दर्ज की. भारतीय टीम और इंग्लैंड के बीच भारत में खेले गए कुल वनडे मुकाबलों पर नजर डालें तो भारत का पलड़ा भारी रहा है. भारत ने 51 मैचों में से 33 मैचों को जीता है. हालांकि, लखनऊ के इकाना स्टेडियम में टीम इंडिया ने अभी तक सिर्फ एक ही वनडे मैच खेला है और उसमें भी हार का सामना किया था.

— भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘मुझे पति से बचा लो…’, पहले दिया तीन तलाक, फिर देवरों से कराया हलाला

अलीगढ़ में तीन तलाक के बाद महिला से दो देवरों द्वारा जबरन हलाला कराने का…

7 hours ago

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

8 hours ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

8 hours ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

10 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

10 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

10 hours ago