ICC World Cup 2023

IND vs SA: ईडन गार्डन्स में आज टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका की भिड़ंत, जानें हेड टू हेड आंकड़े और पॉसिबल प्लेइंग 11

IND vs SA: वर्ल्ड कप 2023 (World Cup 2023) में आज दो धाकड़ टीम की भिड़ंत होगी. कोलकाता के ईडन गार्डन्स में टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच दोपहर दो बजे से मुकाबला खेला जाएगा. लेकिन इससे आधे घंटे पहले यानी 1:30 बजे टॉस होगा. दोनों टीमें टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंच चुकी हैं. दोनों टीमें आज अपना आठवां मैच खेलने के लिए उतरेगी. टीम इंडिया अभी तक खेले गए सभी सात मैचों में विजय रही है. वहीं साउथ अफ्रीका ने अपने सात में से 6 मैचों में जीत दर्ज की है. उसे एकमात्र मैच में नीदरलैंड्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था. दोनों टीमें इस समय पॉइंट्स टेबल में नंबर एक और दूसरे स्थान पर काबिज हैं. आईए मैच से पहले जानते हैं दोनों टीमों के बीच हेड टू हेड आंकड़े, पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल.

भारत बनाम साउथ अफ्रीका पिच रिपोर्ट और आंकड़े

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच वनडे में अब तक 90 मुकाबले खेले गए हैं. जिसमें भारतीय टीम ने 37 मैचों में जीत दर्ज की है. जबकि, अफ्रीका को 50 मैचों में जीत मिली है. वहीं तीन मैच बेनतीजा रहे. ईडन गार्डन्स की पिच की बात करें तो यहां पर बल्लेबाजों को काफी मदद मिलती है. हालांकि, जैसे-जैसे ओवर बढ़ेगा, स्पिन गेंदबाजों को मदद मिलेगी. भारत और साउथ अफ्रीका के मैच के दौरान कोलकाता की मौसम की बात करें तो मौसम बिल्कुल साफ रहेगा. बारिश की संभावना नहीं है. ऐसे में फैंस मैच का पूरा आनंद उठा सकते हैं. बता दें कि इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया को एक भी हार नहीं मिली है, ऐसे में आज के मैच में भी भारतीय टीम की कोशिश होगी की जीत की लय को बरकरार रखा जाए. दोनों की टीमों को खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा है.

टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग इलेवन

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, सूर्यकुमार यादव, रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज.

साउथ अफ्रीका टीम की संभावित प्लेइंग इलेवन

क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), टिम्बा बवूमा (कप्तान), रासी वान दर दुसें, एडन मारक्रम, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, मार्को जानसन, जेराल्ड कट्जी, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी.

ये भी पढ़ें- NZ vs PAK: पाकिस्तान की जीत से साउथ अफ्रीका को हुआ फायदा, सेमीफाइनल में पहुंचने वाली बनी दूसरी टीम

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

कौन हैं एन कार्सन? जिन्हें शास्त्रीय परंपराओं को नया रूप देने के लिए मिला साहित्य का नोबेल पुरस्कार

कनाडा की प्रसिद्ध लेखिका और कवियत्री एन कार्सन को साहित्य का नोबेल पुरस्कार 2026 देने…

24 minutes ago

महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस की नई पहल, 5 महिला पुलिसकर्मी स्कूटी से करेंगी गश्त

Rewari Pink Riders: रेवाड़ी पुलिस ने महिलाओं, युवतियों और छात्राओं की सुरक्षा के लिए पांच…

24 minutes ago

‘सलाखों में पाप का प्रायश्चित…’, जिस दोस्त को मारा उसी का किया तर्पण; क्या है उज्जैन जेल की कहानी

उज्जैन की भैरवगढ़ सेंट्रल जेल में श्राद्ध पक्ष के दौरान एक बेहद भावुक और अनोखा…

25 minutes ago

2026 का साहित्य नोबेल पुरस्कार ऐनी कार्सन के नाम, कविता और अनुवाद की दुनिया में रचा नया इतिहास

कनाडा की मशहूर कवयित्री और लेखिका ऐनी कार्सन को 2026 का साहित्य का नोबेल पुरस्कार…

31 minutes ago

83.53 लाख की अतिरिक्त संपत्ति का आरोप, कार्यपालक अभियंता के 5 ठिकानों पर EOU की रेड

Bihar News: बिहार में आर्थिक अपराध इकाई ने योजना एवं विकास विभाग के कार्यपालक अभियंता…

40 minutes ago

रेलवे ने खोला पिटारा: जानें 3548 पदों के लिए कौन-कौन कर सकता है अप्लाई?

Indian Railways Jobs: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरीज (NTPC) के तहत 3,548…

1 hour ago