ICC World Cup 2023

NZ vs SA: पुणे में न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका की होगी भिड़ंत, जानें हेड टू हेड आंकड़े और पिच रिपोर्ट

NZ vs SA: वर्ल्ड कप 2023 में न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका की भिड़ंत होगी. पुणे स्थित महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में दोनों टीमें दोपहर दो बजे से आमने-सामने होंगी. इससे आधे घंटे पहले टॉस होगी. दोनों टीमें इस टूर्नामेंट में फॉर्म में है. साउथ अफ्रीका ने अब तक खेले गए 6 मैच में से पांच में जीत दर्ज की है औऱ पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर है. वहीं न्यूजीलैंड को 6 में से दो मैच में हार का सामना करना पड़ा है और वह अभी पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर काबिज है.

न्यूजीलैंड बनाम साउथ अफ्रीका हेड टू हेड

न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच अब तक 71 वनडे मैच खेले जा चुके हैं. जिसमें 41 बार साउथ अफ्रीका ने जीत दर्ज की है. जबकि, 25 बार न्यूजीलैंड ने जीत दर्ज की है. वहीं पांच मैच बेनतीजा रहा है. इन आंकड़ों के मुताबकि साउथ अफ्रीका ने कीवी पर दबदबा बनाए रखा है. लेकिन इस बार दोनों टीमें एक-दूसरे को कड़ी टक्कार देने वाली है. दोनों टीमें इस समय पॉइंट्स टेबल में क्रमश दूसरे और तीसरे स्थान पर है.

पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्डेडियम पुणे की पिच गेंदबाजों के लिए मदद है. वहीं यहां बल्लेबाजों को भी काफी मदद मिलती है. इस पिच पर गेंदबाजी के दौरान उछाल भी देखने को मिलता है. वर्ल्ड कप टूर्नामेंट में इस ग्राउंड पर अब तक दो मैच खेले गए हैं और दोनों दफा चेज करने वाली टीम ने जीत दर्ज की है. न्यूजीलैंड बनाम साउथ अफ्रीका मैच के दौरान पुणे में बारिश की संभावना नहीं है. बारिश खलल नहीं डालेगी, ऐसे में क्रिकेट फैंस मैच का पूरा आनंद उठा सकते हैं. तापमान 26 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है. टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करने का फैसला ले सकती है.

ये भी पढ़ें- World Cup 2023 में हारिस रऊफ को जमकर पड़े हैं छक्के, साबित हो रहे सबसे महंगे गेंदबाज

न्यूजीलैंड टीम की संभावित प्लेइंग इलेवन

डेवोन कॉनवे, विल यंग, रचिन रवींद्र, डेरिल मिशेल, टॉम लैथम (कप्तान), ग्लेन फिलिप्स, जिमी नीशम, मिशेल सेंटनर, मैट हेनरी, ट्रेंट बोल्ट, लॉकी फर्ग्यूसन

साउथ अफ्रीका टीम की संभावित प्लेइंग इलेवन

टेम्बा बावुमा (कप्तान), क्विंटन डी कॉक, रासी वान डेर डुसेन, एडेन मार्कराम, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, मार्को जानसेन, कैगिसो रबाडा, केशव महाराज, गेराल्ड कोएत्ज़ी, लुंगी एनगिडी

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

Bigg Boss के घर में फीमेल कंटेस्टेंट के साथ की ऐसी हरकत, बीच शो में पुलिस ने आकर किया गिरफ्तार

'बिग बॉस' के इतिहास में एक ऐसा वाकया भी आया था जब शो के बीच…

8 minutes ago

Shardiya Navratri 2026: घटस्थापना के साथ शारदीय नवरात्रि की शुरुआत, जानिए मां शैलपुत्री से जुड़े आध्यात्मिक व योगिक पहलू

Sharadiya Navratri 2026: मां शैलपुत्री का स्वरूप सिखाता है कि कैसे एंग्जायटी और कॉरपोरेट तनाव…

9 minutes ago

दिल्ली में आज फिर CJP की हुंकार… मेट्रो से मिलेगी राहत, सड़कों पर ट्रैफिक का पेच; जानें पूरा रूट

CJP Protest: दिल्ली में 11 अक्टूबर को CJP के जंतर-मंतर मार्च को लेकर सुरक्षा कड़ी…

52 minutes ago

अगले 20 घंटे और भारी कुदरत की मार! 21 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 75 की स्पीड से तूफान

Weather Alert के मुताबिक, देश के कई राज्यों में बारिश, आंधी, बिजली गिरने और ओलावृष्टि…

1 hour ago

निकल गई PAK और तुर्कीये की हेकड़ी! हूतियों ने सऊदी के एयरपोर्ट को दहलाया, 12 की मौत

रियाद एयरपोर्ट पर हूती विद्रोहियों के हमले और 12 लोगों की मौत का दावा किया…

2 hours ago

शारदीय नवरात्र के पहले दिन बदल जाएगी ग्रहों की चाल! धनु और सिंह राशि की आएगी मौज, मीन वाले रहें सतर्क

11 अक्टूबर 2026 को शारदीय नवरात्र के पहले दिन लक्ष्मीनारायण योग और मालव्य योग के…

2 hours ago