साउथ अफ्रीका vs नीदरलैंड (सोर्स- X)
SA vs NED: वर्ल्ड कप 2023 का 15 वां मैच मंगलवार को साउथ अफ्रीका और नीदरलैंड के बीच खेला जाएगा. हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोशिएसन स्टेडियम धर्मशाला में दोपहर दो बजे से दोनों टीमों के बीच खेल शुरू होगा. इससे आधे घंटे पहले यानी 1:30 बजे टॉस होगी. दोनों टीमें इस टूर्नामेंट में अपना तीसरा मैच खेलने के लिए उतरेगी.
धर्मशाला की पिच तेज गेंदबाजों के लिए अनुकूल माना जाता है. इस पिच पर बाउंस अच्छा होता है. ऐसे में उम्मीद है कि तेज गेंदबाजों को यहां मदद मिलेगी. खेल जैसे-जैसे आगे बढ़ेगा, वैसे-वैसे स्पिन गेंदबाजों को भी मदद मिलती है. यह पिच बल्लेबाजों के लिए भी अच्छी रहती है. मौसम की बात करें तो बारिश का पूर्वानुमान है.
बता दें कि साउथ अफ्रीका और नीदरलैंड की टीम इस टूर्नामेंट में अबतक दो-दो मैच खेल चुकी है. साउथ अफ्रीका जहां अपने दोनों मैच में जीत दर्ज कर चूकी है. वहीं नीदरलैंड को अबतक कोई जीत नहीं मिली है. ऐसे में नीदरलैंड की टीम आज जीत के इरादे से उतरेगी. जबकि, साउथ अफ्रीका की टीम अपनी जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी. साउथ अफ्रीका अपने पहले मैच में श्रीलंका को हराया था. वहीं दूसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया को मात दी थी.
दोनों टीमों के बीच वनडे मैचों की बात की जाए तो साउथ अफ्रीका और नीदरलैंड सात बार आमने-सामने हो चुकी है. जिनमें 6 बार साउथ अफ्रीका ने जीद दर्ज की है. वहीं एक मैच में कोई नतीजा नहीं निकला है. विश्व कप में दोनों टीमें तीन बार आपस में भिड़ चुकी है, जिसमें साउथ अफ्रीका ने नीदरलैंड को हर बार शिकस्त दी है. ऐसे में साउथ अफ्रीका इस बार भी मैच को अपने नाम करना चाहेगी.
ये भी पढ़ें- Sachin vs Virat: उस्मान ख्वाजा ने वनडे फॉर्मेट में विराट कोहली को सचिन से बताया बेहतर, जानें क्या कहा
क्विंटन डि कॉक (विकेटकीपर), टेम्बा बवूमा (कप्तान), रासी वान दर दुसें, एडेन मार्करम, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, मार्को यानसन, केशव महराज, कगिसो रबाडा, लुंगि एनगिडी, तबरेज शम्सी.
विक्रमजीत सिंह, मैक्स ओ डाउड, कॉलिन ऐकरमैन, बास डीलीडे, एन अनिल तेजा, स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान), साकिब जुल्फिकार, लोगन वैन बीक, रुलॉफ वैन डर मर्व, आर्यन दत्त, पॉल वैन मीकरेन.
त्रिपुरा में BSF जवानों पर हुए जानलेवा हमले के बाद प्रशासन सख्त नजर आ रहा…
बलोचिस्तान पाकिस्तान का सबसे बड़ा प्रांत है, जो प्राकृतिक संसाधनों, विशाल पहाड़ों और रणनीतिक रूप…
भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में 5 विकेट से शानदार जीत दर्ज की.…
ईरान में सत्ता बदलने की ट्रंप और नेतन्याहू की कोशिश क्यों नाकाम हुई? खामेनेई के…
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा को…
सुप्रीम कोर्ट ने बेंगलुरु के फाइव-स्टार होटलों पर समान प्रॉपर्टी टैक्स व्यवस्था को बरकरार रखा…