देश

PM मोदी ने Google के CEO सुंदर पिचाई के साथ की मीटिंग, ग्लोबल फिनटेक ऑपरेशन सेंटर खोलने के फैसले को सराहा

PM Modi Sundar Pichai Virtual Meeting: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई के साथ वर्चुअल मीटिंग की. मीटिंग में प्रधानमंत्री मोदी और सुंदर पिचाई ने भारत में इलेक्ट्रानिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम के विस्तार पर चर्चा की. प्रधानमंत्री मोदी ने गूगल की 100 भाषाओं की पहल को सराहा. साथ ही भारत में क्रोमबुक की मैन्यूफेक्चरिंग के लिए हेवलेट पैकार्ड (एचपी) के साथ गूगल की पार्टनरशिप की भी तारीफ की. यह पार्टनरशिप स्थानीय इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण को बढ़ावा देने के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है.

गूगल और अल्फाबेट के सीईओ सुंदर पिचाई ने प्रधानमंत्री मोदी को भारत में गूगल की योजनाओं से अवगत कराया. उन्होंने GPay और UPI की ताकत और पहुंच का लाभ उठाकर भारत में वित्तीय समावेशन में सुधार करने की Google की योजनाओं के बारे में भी प्रधानमंत्री मोदी को बताया. पिचाई ने भारत के विकास यात्रा में योगदान करने के लिए गूगल की प्रतिबद्धता पर भी जोर दिया.

दिसंबर में दिल्‍ली में होगी AI समिट

PIB के मुताबिक, प्रधानमंत्री मोदी ने गूगल को सुशासन के लिए एआई टूल्स पर काम करने के लिए भी प्रोत्साहित किया. उन्‍होंने गुजरात की राजधानी गांधीनगर में गुजरात इंटरनेशनल फाइनेंस टेक-सिटी (GIFT) में अपना वैश्विक फिनटेक संचालन केंद्र खोलने की गूगल की योजना का स्वागत किया. गूगल को AI समिट पर आगामी ग्‍लोबल पार्टनरशिप में योगदान देने के लिए भी आमंत्रित किया, जिसकी मेजबानी दिसंबर 2023 में नई दिल्ली में भारत द्वारा की जाएगी.

10 बिलियन डॉलर के निवेश पर चर्चा

प्रधानमंत्री मोदी ने सुंदर पिचाई के साथ संयुक्त राज्य अमेरिका की राजकीय यात्रा के दौरान हुई पिछली बैठक का भी उल्लेख किया, तब भारत के डिजिटलीकरण कोष में गूगल के 10 बिलियन डॉलर के निवेश की बातचीत हुई थी. पिचाई ने डिजिटल इंडिया के लिए भारत के दृष्टिकोण के महत्व और उनके डिजिटल परिवर्तन प्रयासों में अन्य देशों के लिए एक मॉडल के रूप में काम करने की क्षमता पर जोर दिया. उन्‍होंने कहा- यह भारत के डिजिटल विकास के प्रति गूगल की प्रतिबद्धता को दर्शाता है.

— भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

कोहली का धमाका, गेंदबाजों का कमाल; न्यूजीलैंड पर भारत की आसान जीत

भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में 5 विकेट से शानदार जीत दर्ज की.…

9 minutes ago

ईरान में सत्ता बदलने निकले थे ट्रंप-नेतन्याहू, अब अपनी ही कुर्सी बचाने की चुनौती!

ईरान में सत्ता बदलने की ट्रंप और नेतन्याहू की कोशिश क्यों नाकाम हुई? खामेनेई के…

33 minutes ago

राहुल गांधी बारूद खत्म..! सीएम योगी आदित्यनाथ किस से कहा अखिलेश बबुआ को समझाओ?

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा को…

57 minutes ago

लोकेशन के आधार पर टैक्स तय नहीं हो सकता, बेंगलुरु फाइव-स्टार होटल पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

सुप्रीम कोर्ट ने बेंगलुरु के फाइव-स्टार होटलों पर समान प्रॉपर्टी टैक्स व्यवस्था को बरकरार रखा…

1 hour ago

सोने की शॉपिंग का नया ठिकाना पाकिस्तान? जानें भारत लाने के कड़े नियम और भाव में अंतर

Gold Price in Pakistan: पड़ोसी देश पाकिस्तान में सोना भारत के मुकाबले करीब 20,000 रुपए…

1 hour ago

वकीलों को धमकी देने के मामले में दिल्ली हाईकोर्ट 6 नवंबर को करेगा सुनवाई

दिल्ली हाईकोर्ट वकीलों को धमकी देने और पुलिस प्रदर्शन के मामले में एसीपी मनस्वी वशिष्ठ…

1 hour ago