ICC World Cup 2023

Narendra Modi Stadium में वर्ल्ड कप फाइनल की तैयारी शुरू, मैच से पहले होगा एयर शो

World Cup Final: वनडे वर्ल्ड कप 2023 का खिताबी जंग 19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. भारतीय क्रिकेट टीम 12 साल बाद वर्ल्ड कप के फाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया है. कोलकाता में आज खेले जा रहे दूसरे सेमीफाइनल मैच में जीतने वाली टीम रविवार को भारत के साथ खिताबी मुकाबले में भिड़ेंगी. वर्ल्ड कप के फाइनल मैच को लेकर तैयारी शुरू हो गई है. जानकारी सामने आ रही है कि फाइनल मैच से पहले नरेंद्र मोदी स्टेडियम में एयर शो का आयोजन किया जाएगा.

नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा एयर शो

एक रिपोर्ट के मुताबिक नरेंद्र मोदी स्टेडियम पहली बार वर्ल्ड कप फाइनल का गवाह बनने जा रहा है. इस खास दिन को यादगार बनाने के लिए एयर शो का आयोजन किया जाएगा. वहीं क्लोजिंग सेरेमनी भी आयोजित होगी. जानकारी के मुताबिक गुरुवार को एयर शो से पहले एक रिहर्सल आयोजित की गई. स्टेडियम के आसपास गुरुवार को जेट विमान उड़ते हुए देखा गया.वहीं फाइनल मैच से पहले एयर शो के लिए परमिशन भी मांगी गई है.

ये भी पढ़ें- World Cup खिताब से एक कदम दूर टीम इंडिया, सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर लिया 2019 का बदला

टीम इंडिया वर्ल्ड कप खिताब की प्रबल दावेदार

बता दें कि टीम इंडिया चौथी बार वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंची है और तीसरी बार वर्ल्ड कप का खिताब उठाने की प्रबल दावेदार है. बुधवार को पहले सेमीफाइनल में मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को 70 रनों के बड़े अंतर से हराकर फाइनल में जगह बनाई है. भारतीय टीम वर्ल्ड कप की प्रबल दावेदार इसलिए भी है क्योंकि अब तक टीम इंडिया एक भी मैच नहीं गंवाई है. भारत ने लीग चरण में खेले गए सभी 9 मैचों में जीत दर्ज की है.

बेहतरीन फॉर्म में हैं बल्लेबाज और गेंदबाज

वर्ल्ड कप 2023 में भारतीय टीम प्रभावशाली प्रदर्शन कर रही है. 2011 के बाद भारत के पास तीसरी बार वर्ल्ड चैंपियन बनने का बेहतरीन मौका है. भारतीय टीम की बल्लेबाजी और गेंदबाजी इस समय अपने उच्चतम स्तर पर है. रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल सभी कमाल की बल्लेबाजी कर रहे हैं. वहीं मोहम्मद शमी के प्लेइंग इलेवन में आने के बाद से भारतीय गेंदबाजी आक्रमण खतरनाक हो गई है. सेमीफाइनल मुकाबले में मोहम्मद शमी ने अपनी गेंदबाजी से कीवी टीम की कमर तोड़कर रख दी. शमी ने सात विकेट चटकाए.

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

एक हफ्ते में 65% तक गिरे टमाटर के दाम, 5.55 रुपये किलो पहुंचा थोक भाव; किसान परेशान

Tomato Price Crash in Maharashtra: महाराष्ट्र की पिंपलगांव एपीएमसी मंडी में टमाटर की बंपर आवक…

1 hour ago

3 आईफोन, बुर्का और फेसटाइम… 11 दिन तक पुलिस को कैसे चकमा देती रही श्रद्धा दुबे?

लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा की मौत के मामले में फरार चल रही श्रद्धा दुबे…

1 hour ago

‘रिफाइनिंग महाशक्ति’ बना भारत, अमेरिका भी हुआ कायल, ट्रेड डील पर भी अमेरिकी विदेश मंत्री ने दिया बड़ा संकेत

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत को 'रिफाइनिंग महाशक्ति' बताते हुए ऊर्जा क्षेत्र में…

2 hours ago

खरगोन जेल से फरार POCSO का दोषी गिरफ्तार, 4 दिन से जंगलों में छिपकर पुलिस को दे रहा था चकमा

Khargone Jail Escape Accused Arrested: खरगोन जिला जेल से फरार हुए पॉक्सो एक्ट के सजायाफ्ता…

2 hours ago

बीजेपी युवा मोर्चा की नई टीम घोषित, यूपी के निखिल मणि तिवारी बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

BJP Yuva Morcha: भारतीय जनता पार्टी ने युवा मोर्चा की नई राष्ट्रीय टीम की घोषणा…

3 hours ago

जन्मदिन विशेष; नवजोत सिंह सिद्धू- धैर्य और आक्रामकता का अनोखा संगम

नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने करियर की शुरुआत ‘स्ट्रोकलेस वंडर’ की छवि के साथ की…

3 hours ago